लाइव न्यूज़ :

दिल्ली चुनाव: मुस्लिम वोटर्स पर तंज करते हुए BJP ने कहा- कागज संभालकर रखें, NPR में भी दिखाना होगा

By लोकमत न्यूज़ डेस्क | Updated: February 9, 2020 08:00 IST

शाहीन बाग सहित पूरी दिल्ली में लोगों ने पहचान पत्र दिखाते हुए अपने मताधिकार का प्रयोग किया। सोशल मीडिया पर बड़ी संख्या में यूजर्स ने चुटकी ली कि जो लोग कागज दिखाने से इनकार करते हैं आज वह पहचान पत्र लेकर लाइन में लगे हैं।

Open in App
ठळक मुद्देकर्नाटक बीजेपी ने भी इसी पर तंज कसा है। कर्नाटक बीजेपी ने एक विडियो ट्वीट किया है, जिसमें कई मुस्लिम महिला मतदाता लाथ में पहचान पत्र लेकर लाइन में लगी हैं।इन दिनों संशोधित नागरिकता कानून (सीएए) और नेशनल रजिस्टर ऑफ सिटिजन्स (एनआरसी) के विरोध में 'कागज नहीं दिखाएंगे' का नारा देश भर में लगता है।  

दिल्ली विधान सभा चुनाव के खत्म होते ही एग्जिट पोल आने शुरू हो गए हैं।  सभी एग्जिट पोल में आम आदमी पार्टी की सरकार बनते दिख रही है। इसी बीच कर्नाटक भाजपा ने अपने सोशल मीडिया माध्यमों पर दिल्ली चुनाव से जुड़ी एक तस्वीर को साझा करते हुए मुस्लिम वोटरों पर तंज कसा है।

दरअसल, शाहीन बाग सहित पूरी दिल्ली में लोगों ने पहचान पत्र दिखाते हुए अपने मताधिकार का प्रयोग किया। सोशल मीडिया पर बड़ी संख्या में यूजर्स ने चुटकी ली कि जो लोग कागज दिखाने से इनकार करते हैं आज वह पहचान पत्र लेकर लाइन में लगे हैं।

कर्नाटक बीजेपी ने भी इसी पर तंज कसा है। कर्नाटक बीजेपी ने एक विडियो ट्वीट किया है, जिसमें कई मुस्लिम महिला मतदाता लाथ में पहचान पत्र लेकर लाइन में लगी हैं। इस ट्वीट में लिखा गया है कि पहचान पत्र को संभालकर रखें, आपको इसे एनपीआर (नेशनल पॉपुलेशन रजिस्टर) की प्रक्रिया के दौरान दिखाना होगा। ट्वीट में सबसे पहले लिखा गया है, 'कागज नहीं दिखाएंगे हम!!!' 

आपको बता दें कि इन दिनों संशोधित नागरिकता कानून (सीएए) और नेशनल रजिस्टर ऑफ सिटिजन्स (एनआरसी) के विरोध में 'कागज नहीं दिखाएंगे' का नारा देश भर में लगता है।  यही वजह है कि भाजपा ने मौका मिलते ही फोटो को साझा कर चुटकी लेने का काम किया है।  

इसके अलावा बता दें कि राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ के वरिष्ठ पदाधिकारी रामलाल ने शनिवार को कहा कि ‘कागज नहीं दिखाएंगे’ का नारा लगाने वाले दिल्ली विधानसभा चुनाव में पराजित होंगे। यहां निर्माण भवन स्थित मतदान केंद्र में मतदान के बाद उन्होंने यह भी कहा कि लोग मतदान करते समय अपने पहचान पत्र दिखाएं।

दरअसल, संशोधित नागरिकता कानून (सीएए) और राष्ट्रीय नागरिक पंजी (एनआरसी) के विरोध में हो रहे प्रदर्शनों में अक्सर ‘कागज नहीं दिखाएंगे’ के नारे लगाए जाते हैं। रामलाल ने कहा, ‘‘मतदाताओं को मेरा संदेश है कि आज अपना कागज जरूर लेकर जाएं। कागज जरूर दिखाएं।’’

भाजपा के पूर्व संगठन महामंत्री ने कहा, ‘‘कागज नहीं दिखाने वाली मानसिकता की हार होगी और कागज दिखाने के लिए तैयार रहने वालों की जीत होगी।’’ भाजपा के वरिष्ठ नेता श्याम जाजू ने दावा किया कि मतदाता उन लोगों को सबक सिखाएंगे जिन्होंने दिल्ली के शाहीन बाग में विरोध प्रदर्शन को धन मुहैया कराया और इसका समर्थन किया।

उन्होंने कहा, ‘‘आम आदमी पार्टी के विधायक अमनातुल्ला खान ने शाहीन बाग प्रदर्शन को धन मुहैया कराया और उप मुख्यमंत्री मनीष सिसोदिया ने इसका समर्थन किया। उन्होंने रास्ता खुलवाने के लिए कुछ नहीं किया।’’ भाजपा सांसद प्रवेश वर्मा ने कहा कि उन्हें विश्वास है कि इस चुनाव में भाजपा की जीत होगी।

टॅग्स :दिल्ली विधान सभा चुनाव 2020दिल्लीआम आदमी पार्टीभारतीय जनता पार्टी (बीजेपी)एनआरसी (राष्ट्रीय नागरिक पंजिका)नागरिकता संशोधन कानून
Open in App

संबंधित खबरें

भारतघायल हूं इसलिए घातक हूं?, राघव ने एक्स पर किया पोस्ट, मैं बोलना नहीं चाहता था, मगर चुप रहता तो बार-बार दोहराया गया झूठ भी सच लगने लगता, वीडियो

भारतLPG Cylinder Update: सिलेंडर के लिए अब लंबी वेटिंग खत्म! दिल्ली में बस ID कार्ड दिखाओ और 5KG सिलेंडर पाओ

भारतदिल्ली और उत्तरी भारत के कुछ हिस्सों में महसूस हुए भूकंप के झटके, अफगानिस्तान में आया भूकंप

भारतराघव चड्ढा पर आतिशी का बड़ा आरोप, 'BJP से डरते हैं, अगला कदम क्या होगा?'

भारतजो डर गया, समझो मर गया?, सौरभ भारद्वाज ने राघव चड्ढा पर निशाना साधा, कहा- केजरीवाल गिरफ्तार हुए तो विदेश में छिपा?

भारत अधिक खबरें

भारत'Three Allegations, Zero Truth': आम आदमी पार्टी द्वारा राज्यसभा की भूमिका से हटाए जाने के बाद राघव चड्ढा का जवाब

भारतMadhya Pradesh: अनूपपुर ज़िले में चार-मंज़िला होटल गिरने से मलबे में कई लोगों के फँसे होने की आशंका, एक की मौत

भारततमिलनाडु चुनावों के लिए BJP का टिकट न मिलने के बाद अन्नामलाई ने दिया अपना स्पष्टीकरण

भारतलखनऊ सहित यूपी के 17 शहरों में कूड़े का अंबार?, मतदान करने असम गए हजारों सफाईकर्मी, 12 अप्रैल को लौंटेगे?

भारतबारामती विधानसभा सीटः सुनेत्रा पवार के खिलाफ प्रत्याशी ना उतारें?, सीएम देवेंद्र फडणवीस ने कहा- निर्विरोध जिताएं, सभी दलों से की अपील