लाइव न्यूज़ :

Delhi Election Result: दिल्ली में RJD के 3 उम्मीदवारों ने बनाया रिकॉर्ड, 200 का आंकड़ा भी नहीं कर सके पार, जानें JDU का हाल

By अनुराग आनंद | Updated: February 11, 2020 15:36 IST

RJD ने दिल्ली में पूर्वांचली वोटों पर निशाना साधते हुए चार सीटों पर अपने उम्मीदवार खड़े किए थे। लेकिन, सभी सीटों पर राजद के उम्मीदवार चुनाव हार गए हैं। 

Open in App
ठळक मुद्देचार सीटों में से आरजेडी के उम्मीदवार तीन पर अभी तक 200 का आंकड़ा भी नहीं छू पाए हैं।उत्तम नगर में आरजेडी प्रत्याशी शक्ति कुमार बिश्नोई 100 का आकंड़ा भी नहीं छू पाए हैं।

दिल्ली विधान सभा के लगभग सभी सीटों के रुझान आ गए हैं। दिल्ली में आम आदमी पार्टी स्पष्ट बहुमत के साथ सरकार बनाने की तरफ बढ़ रही है। दिल्ली में अगले पांच साल के लिए एक बार फिर से अरविंद केजरीवाल ही सरकार बनाने जा रहे हैं। लेकिन, इस बार दिल्ली चुनाव के दौरान कई सारे अहम रिकॉर्ड बने हैं। दिल्ली में लालू यादव की पार्टी राजद ने भी रिकॉर्ड अपने नाम किया है।

इस चुनाव में राजद ने दिल्ली में पूर्वांचली वोटों पर निशाना साधते हुए चार सीटों पर अपने उम्मीदवार खड़े किए थे। लेकिन, सभी सीटों पर राजद के उम्मीदवार चुनाव हार गए हैं। 

खबर लिखने तक चार सीटों में से आरजेडी के उम्मीदवार तीन पर अभी तक 200 का आंकड़ा भी नहीं छू पाए, वहीं एक सीट पर आरजेडी प्रत्याशी को 100 से भी कम वोट मिले हैं। आगामी बिहार विधानसभा चुनाव से पहले दिल्ली के यह नतीजे आरजेडी को परेशान कर सकते हैं। 

वहीं, यदि जदयू कि बात करें तो दिल्ली विधानसभा चुनाव में आरजेडी ने कांग्रेस के गठबंधन में चार सीटों पर अपने उम्मीदवार उतारे- उत्तम नगर, किराड़ी, पालम और बुराड़ी। उत्तम नगर में आरजेडी प्रत्याशी शक्ति कुमार बिश्नोई 100 का आकंड़ा भी नहीं छू पाए हैं। उन्हें अब तक 55 वोट ही मिल पाए हैं। इस सीट से आम आदमी पार्टी (आप) के नरेश बालियान सबसे आगे हैं।

बुराड़ी सीट पर जेडीयू और आरजेडी आमने-सामने हैं, लेकिन जेडीयू प्रत्याशी शैलेंद्र कुमार 15776 वोटों के साथ यहां दूसरे नंबर पर हैं, तो वहीं आरजेडी के प्रत्याशी प्रमोद त्यागी को 1103 वोट मिले हैं। इस सीट से आप के संजीव झा आगे चल रहे हैं। आरजेडी का वोट फीसदी भी काफी कम 0.03 फीसदी है।

दरअसल, बिहार की राजनीति के ख्याल से देखें तो दिल्ली का चुनाव पूर्वांचल के लोगों के लिए बेहद खास है। बिहार व यूपी के भारी संख्या में लोग दिल्ली में रहते हैं। यही वजह है कि दिल्ली में भाजपा ने मनोज तिवारी को अपना प्रदेश अध्यक्ष बनाया है। दिल्ली में तीन सीट जदयू को देकर भाजपा पूर्वांचल वोट के माध्यम चुनाव में जीत प्राप्त करना चाहते थे।  

टॅग्स :दिल्ली विधान सभा चुनाव 2020दिल्लीबिहारआरजेडीजेडीयूअरविन्द केजरीवालआम आदमी पार्टी
Open in App

संबंधित खबरें

भारतदिल्ली और उत्तरी भारत के कुछ हिस्सों में महसूस हुए भूकंप के झटके, अफगानिस्तान में आया भूकंप

भारतराघव चड्ढा पर आतिशी का बड़ा आरोप, 'BJP से डरते हैं, अगला कदम क्या होगा?'

ज़रा हटकेपटना स्थित राज्य महिला आयोग के दफ्तर में प्रेमी जोड़े ने की शादी, लड़के ने आयोग के सदस्यों की मौजूदगी में लड़की की मांग भरी

क्राइम अलर्ट2017 में रानी कुमारी से शादी, एक बेटा हुआ?, ससुराल बुलाकर पत्नी ने प्रेमी मो. शहजाद के साथ मिलकर पति महेश्वर राय को मार डाला, दुपट्टे से गला घोंटा

भारतमुख्यमंत्री नीतीश को जेड प्लस श्रेणी की सुरक्षा को लेकर सियासत, तेजस्वी ने कहा- ‘असम्‍मान जनक विदाई’, नीरज कुमार बोले- लालू जी की तरह परिवार को सीएम नहीं बनाएंगे?

भारत अधिक खबरें

भारतवाराणसी का रोम-रोम हुआ रोमांचित, दर्शकों ने देखा कैसा था सम्राट विक्रमादित्य का सुशासन, देखें Photos

भारतराष्ट्रवादी कांग्रेस पार्टीः उत्तरार्द्ध में उत्तराधिकार के लिए संघर्ष

भारतकेंद्रीय शिक्षा मंत्री धर्मेंद्र प्रधान ने ग्रीनविच मीन टाईम को महाकाल स्टेंडर्ड टाईम में बदलने पर दिया जोर

भारतदलित समुदाय के 22 फीसदी वोट पर जमीन अखिलेश की निगाह , 14 अप्रैल पर अंबेडकर जयंती पर गांव-गांव में करेगी कार्यक्रम

भारतउत्तर प्रदेश उपचुनाव 2026ः घोसी, फरीदपुर और दुद्धी विधानसभा सीट पर पड़ेंगे वोट?, 2027 विस चुनाव से पहले सेमीफाइनल, सीएम योगी-अखिलेश यादव में टक्कर?