लाइव न्यूज़ :

दिल्ली चुनावः ‘पिक एवं ड्रॉप’ सुविधा, पांच फरवरी तक करा सकते हैं पंजीकरण, जानिए क्या है मामला

By भाषा | Updated: February 4, 2020 17:37 IST

अधिकारियों ने मंगलवार को बताया कि ‘पिक एवं ड्रॉप’ सुविधा के लिए पहले अंतिम तारीख 31 जनवरी थी। इस सुविधा के लिए पंजीकरण कराने के लिए अच्छी प्रतिक्रिया नहीं मिलने के बाद निर्वाचन कार्यालय ने पंजीकरण के लिए अंतिम तिथि बढ़ा दी।

Open in App
ठळक मुद्देदिल्ली सीईओ के एक वरिष्ठ अधिकारी ने कहा, “ हमें सिर्फ 500 लोगों के पंजीकरण मिला है।पंजीकरण को लेकर अच्छी प्रतिक्रिया नहीं मिलने के कारण अंतिम तारीख को बढ़ाया गया है।

दिल्ली के मुख्य निर्वाचन कार्यालय (सीईओ) ने मतदान के दिन बुज़ुर्ग नागरिकों को घर से मतदान केंद्र ले जाने और फिर घर छोड़ने की सुविधा के लिए पंजीकरण की अंतिम तारीख को पांच फरवरी तक बढ़ा दिया है।

अधिकारियों ने मंगलवार को बताया कि ‘पिक एवं ड्रॉप’ सुविधा के लिए पहले अंतिम तारीख 31 जनवरी थी। इस सुविधा के लिए पंजीकरण कराने के लिए अच्छी प्रतिक्रिया नहीं मिलने के बाद निर्वाचन कार्यालय ने पंजीकरण के लिए अंतिम तिथि बढ़ा दी।

दिल्ली सीईओ के एक वरिष्ठ अधिकारी ने कहा, “ हमें सिर्फ 500 लोगों के पंजीकरण मिला है। इसलिए हमने मतदान के दिन वरिष्ठ नागरिकों के लिए पिक एवं ड्रॉप सुविधा का लाभ लेने के लिए पंजीकरण की तारीख को पांच फरवरी तक बढ़ा दिया है।”

सूत्रों ने बताया कि पंजीकरण को लेकर अच्छी प्रतिक्रिया नहीं मिलने के कारण अंतिम तारीख को बढ़ाया गया है। इसके लिए 25 जनवरी को पंजीकरण शुरू हुआ था। उन्होंने बताया कि दिव्यांग मतदाताओं को सहूलियत के लिए मतदान केंद्र पर व्हीलचेयर का वितरण बढ़ाया जा रहा है।

इसके लिए बड़ी संख्या में चलने में असमर्थ दिव्यांगों ने पंजीकरण कराया है। मतदाता सूची के मुताबिक, दिल्ली में करीब दो लाख वोटर 80 साल से ज्यादा उम्र के हैं। दिल्ली में आठ फरवरी को मतदान होगा जबकि 11 फरवरी को मतगणना होगी।

टॅग्स :चुनाव आयोगदिल्लीदिल्ली विधान सभा चुनाव 2020आम आदमी पार्टीकांग्रेसभारतीय जनता पार्टी (बीजेपी)
Open in App

संबंधित खबरें

भारतलखनऊ सहित यूपी के 17 शहरों में कूड़े का अंबार?, मतदान करने असम गए हजारों सफाईकर्मी, 12 अप्रैल को लौंटेगे?

भारतबारामती विधानसभा सीटः सुनेत्रा पवार के खिलाफ प्रत्याशी ना उतारें?, सीएम देवेंद्र फडणवीस ने कहा- निर्विरोध जिताएं, सभी दलों से की अपील

भारतमोथाबाड़ी में न्यायिक अधिकारी को किया अगवा और असली आरोपी फरार?, सीएम ममता बनर्जी ने कहा- निर्दोष लोगों को परेशान कर रही एनआईए

भारतघायल हूं इसलिए घातक हूं?, राघव ने एक्स पर किया पोस्ट, मैं बोलना नहीं चाहता था, मगर चुप रहता तो बार-बार दोहराया गया झूठ भी सच लगने लगता, वीडियो

भारतLPG Cylinder Update: सिलेंडर के लिए अब लंबी वेटिंग खत्म! दिल्ली में बस ID कार्ड दिखाओ और 5KG सिलेंडर पाओ

भारत अधिक खबरें

भारतWest Asia Conflict: युद्धग्रस्त ईरान में फंसे 345 भारतीय, आर्मेनिया के रास्ते वतन लौटे; भारत की कूटनीतिक जीत

भारतKotma Building Collapses: 4 मंजिला इमारत हुई जमींदोज, 2 लोगों की मलबे में दबकर मौत; कई अब भी फंसे

भारतगोदाम में भर रहे थे नाइट्रोजन गैस?, विस्फोट में 4 की मौत और 2 घायल

भारतPAN Card Update: घर बैठे सुधारें पैन कार्ड में मोबाइल नंबर या नाम, बस 5 मिनट में होगा पूरा काम; देखें प्रोसेस

भारत'Three Allegations, Zero Truth': आम आदमी पार्टी द्वारा राज्यसभा की भूमिका से हटाए जाने के बाद राघव चड्ढा का जवाब