लाइव न्यूज़ :

दिल्ली चुनाव: अमित शाह ने विपक्ष को बताया टुकड़े-टुकड़े गैंग, जानें देश विरोधी ताकतों के बारे में क्या कहा

By लोकमत न्यूज़ डेस्क | Updated: January 26, 2020 11:44 IST

शनिवार को उन्होंने दिल्ली के बादली क्षेत्र में आयोजित एक कार्यक्रम में विपक्ष को टुकड़े-टुकड़े गैंग बता दिया। इस दौरान उन्होंने कहा कि देश विरोधी ताकतों को सिर्फ मोदी सरकार ही कंट्रोल में कर सकती है।

Open in App
ठळक मुद्देदिल्ली विधानसभा चुनाव में आपलोग भाजपा की सरकार बनाने में मदद करें।जनसभा में शाह ने कहा कि कमल के निशान पर इतने गुस्से में बटन दबाना कि शाहीन बाग तक इसकी आवाज जाए। 

दिल्ली विधान सभा चुनाव का कमान खुद अमित शाह ने संभाल लिया है।  अमित शाह एक के बाद एक रोड शो व जनसभा को संबोधित कर लोगों को भाजपा के पक्ष में वोट देने का आग्रह कर रहे हैं। इसी दौरान शनिवार को उन्होंने दिल्ली के बादली क्षेत्र में आयोजित एक कार्यक्रम में विपक्ष को टुकड़े-टुकड़े गैंग बता दिया। इस दौरान उन्होंने कहा कि देश विरोधी ताकतों को सिर्फ मोदी सरकार ही कंट्रोल में कर सकती है। इसलिए दिल्ली विधानसभा चुनाव में आपलोग भाजपा की सरकार बनाने में मदद करें। इसके साथ ही उन्होंने कहा कि कमल के निशान पर इतने गुस्से में बटन दबाना कि शाहीन बाग तक इसकी आवाज जाए। 

बता दें कि दिल्ली विधानसभा चुनाव को लेकर गृहमंत्री अमित शाह ने शनिवार (25 जनवरी) ने बड़ा बयान दिया। शाह ने कहा कि ऐसे कई चुनाव आए हैं जिनमे लगता था कि इस बार मामला फंसा हुआ है। लेकिन जब-जब ऐसे मौके आए हैं तब मेरे साइबर योद्धाओं ने लड़ाई की कमांड संभाली है और विजय हर बार नरेंद्र मोदी और बीजेपी की हुई है। अमित शाह ने यह बयान दिल्ली में आयोजित 'जीत की गूंज' कार्यक्रम के दौरान कही है। 

अमित शाह ने केजरीवाल सरकार पर हमला किया। उन्होंने कहा कि केजरीवाल ने वादा किया था कि घरों में पाइप लाइन से शुद्ध पानी देंगे। लेकिन बीआईएस के सर्वे में स्पष्ट हुआ है कि 21 शहरों में सबसे गंदा पानी दिल्ली की जनता को केजरीवाल दे रहे हैं। दिल्ली का जल बोर्ड फायदा कर रहा था, आज उसे घाटे में पहुंचा दिया। 

केजरीवाल सरकार पर हमला

उन्होंने कहा कि केजरीवाल ने वादा किया था कि घरों में RO से बढ़िया पानी पाइप लाइन से देंगे। पाइप लाइन तो दूर की बात पानी ही ऐसा दिया कि 21 शहरों के सर्वे में सबसे गंदा पानी दिल्ली की जनता को दिया। AAP पार्टी को इसका जवाब देना चाहिए। 

शाह ने कहा कि केजरीवाल ने कहा कि दिल्ली के सरकारी स्कूलों को सुधार देंगे, लेकिन ढाई लाख बच्चे सरकारी स्कूल छोड़कर निजी स्कूलों में चले गए। 2015 में 10वीं कक्षा के बच्चों का रिजल्ट था 95.81 प्रतिशत। 2019 में ये घटकर हो गया 71.58 प्रतिशत। आप ही बताइए शिक्षा व्यवस्था अच्छी हुई या बुरी। 

टॅग्स :दिल्ली विधान सभा चुनाव 2020दिल्लीअमित शाहअरविन्द केजरीवालनागरिकता संशोधन कानून
Open in App

संबंधित खबरें

भारतघायल हूं इसलिए घातक हूं?, राघव ने एक्स पर किया पोस्ट, मैं बोलना नहीं चाहता था, मगर चुप रहता तो बार-बार दोहराया गया झूठ भी सच लगने लगता, वीडियो

भारतLPG Cylinder Update: सिलेंडर के लिए अब लंबी वेटिंग खत्म! दिल्ली में बस ID कार्ड दिखाओ और 5KG सिलेंडर पाओ

भारतदिल्ली और उत्तरी भारत के कुछ हिस्सों में महसूस हुए भूकंप के झटके, अफगानिस्तान में आया भूकंप

भारतक्या राघव चड्ढा किसी अन्य दल से जुड़े हुए हैं, पंजाब सीएम मान ने कहा-हां, समोसा और जहाज किराया पर बोल रहे थे और पंजाब मुद्दे पर नहीं, वीडियो

भारतजो डर गया, समझो मर गया?, सौरभ भारद्वाज ने राघव चड्ढा पर निशाना साधा, कहा- केजरीवाल गिरफ्तार हुए तो विदेश में छिपा?

भारत अधिक खबरें

भारत'Three Allegations, Zero Truth': आम आदमी पार्टी द्वारा राज्यसभा की भूमिका से हटाए जाने के बाद राघव चड्ढा का जवाब

भारतMadhya Pradesh: अनूपपुर ज़िले में चार-मंज़िला होटल गिरने से मलबे में कई लोगों के फँसे होने की आशंका, एक की मौत

भारततमिलनाडु चुनावों के लिए BJP का टिकट न मिलने के बाद अन्नामलाई ने दिया अपना स्पष्टीकरण

भारतलखनऊ सहित यूपी के 17 शहरों में कूड़े का अंबार?, मतदान करने असम गए हजारों सफाईकर्मी, 12 अप्रैल को लौंटेगे?

भारतबारामती विधानसभा सीटः सुनेत्रा पवार के खिलाफ प्रत्याशी ना उतारें?, सीएम देवेंद्र फडणवीस ने कहा- निर्विरोध जिताएं, सभी दलों से की अपील