लाइव न्यूज़ :

Republic TV- Jan Ki Baat Exit Polls: AAP को प्रचंड बहुमत, बीजेपी को 9 से 21 सीटें, कांग्रेस जीरो

By लोकमत न्यूज़ डेस्क | Updated: February 8, 2020 19:16 IST

दिल्ली में सभी 70 विधानसभा सीटों के लिए आज वोट डाले गए हैं और चुनाव के नतीजे 11 फरवरी को आएंगे।

Open in App
ठळक मुद्दे दिल्ली में साढे़ छह बजे तक हुआ 54 प्रतिशत से अधिक मतदान हुआ है।दिल्ली विधानसभा चुनाव में मुख्य तौर पर तीन पार्टियां- आम आदमी पार्टी (आप), भारतीय जनता पार्टी (बीजेपी) और कांग्रेस मैदान में हैं।

दिल्ली विधानसभा चुनाव के लिए हुए मतदान के बाद आ रहे एग्जिट पोल की माने तो राजधानी में एक बार फिर आम आदमी पार्टी की सरकार बनती दिख रही है। टेलीविजन चैनलों पर आ रहे विभिन्न एग्जिट पोल के अनुसार, आप के बाद भारतीय जनता पार्टी दिल्ली में दूसरी सबसे बड़ी पार्टी बनकर उभरेगी। वहीं, कांग्रेस की का एक बार फिर सूपड़ा साफ होता दिख रहा है। 

Republic TV और Jan Ki Baat एग्जिट पोल के मुताबिक आम आदमी पार्टी को 48 से 61 सीट पर जीत रही हैं। जबकि बीजेपी को 9 से 21 सीटें मिल रही हैं। वहीं, कांग्रेस की बात करें तो 0 से 1 सीट पर बढ़त मिल रही है। 

दिल्ली में सभी 70 विधानसभा सीटों के लिए आज वोट डाले गए हैं और चुनाव के नतीजे 11 फरवरी को आएंगे। दिल्ली में साढे़ छह बजे तक हुआ 54 प्रतिशत से अधिक मतदान हुआ है। दिल्ली में विधानसभा की 70 सीटों के लिए शनिवार को जारी मतदान में शाम छह बजे तक 54 प्रतिशत से अधिक मतदाता अपने मताधिकार का इस्तेमाल कर चुके थे। चुनाव आयोग के प्रवक्ता ने ट्वीटर पर बताया कि शाम छह बजे तक 54.65 प्रतिशत मतदान हो चुका था।

दिल्ली विधानसभा चुनाव में मुख्य तौर पर तीन पार्टियां- आम आदमी पार्टी (आप), भारतीय जनता पार्टी (बीजेपी) और कांग्रेस मैदान में हैं। अरविंद केजरीवाल के नेतृत्व में 'आप' ने 2015 में 70 में से 67 सीटों पर जीत हासिल की थी। वहीं, बीजेपी के खाते में तीन सीटें आई थी जबकि कांग्रेस अपना खाता भी नहीं खोल सकी थी। 

टॅग्स :दिल्ली विधान सभा चुनाव 2020एग्जिट पोल्सआम आदमी पार्टीभारतीय जनता पार्टी (बीजेपी)
Open in App

संबंधित खबरें

भारत2026 Poll Of Exit Polls Updates: बंगाल में पहली बार बीजेपी सत्ता, असम में हैट्रिक और पुडुचेरी में फिर से NDA सरकार?, केरल में कांग्रेस की वापसी और तमिलनाडु में विजय करेंगे धमाका?

भारतTMC के खिलाफ बहुत ज्यादा मतदान, कांग्रेस उम्मीदवार अधीर रंजन चौधरी ने कहा- भाजपा को सबसे अधिक फायदा, वीडियो

भारतExit Poll Updates: पुडुचेरी में 30 सीट और एनडीए को 16-20 सीट और कांग्रेस गठबंधन को 6-8 सीट

भारत200 सीट जीतेंगे और नंदीग्राम-भवानीपुर से हार रहे सुवेंदु अधिकारी?, एग्जिट पोल पर भड़के टीएमसी उम्मीदवार मदन मित्रा

भारतExit Poll Updates: तमिलनाडु की 234 सीटों में से 98 से 120 सीट जीत रहे विजय?, एक्सिस माई इंडिया की भविष्यवाणी

भारत अधिक खबरें

भारत"सरकार हर आयोजन को सड़क पर करा रही है": सड़कों पर नमाज को लेकर सीएम योगी पर अखिलेश का पलटवार

भारतUjjain: श्री महाकाल मंदिर सभा मंडप में सफाई कर्मी महिला को कुत्ते ने काटा

भारत'चंद दिनों के बलात्कार और दुष्कर्म के चंद आंकड़े दे रहा हूँ': नेता प्रतिपक्ष तेजस्वी यादव ने आंकड़े जारी कर सम्राट सरकार पर बोला तीखा हमला

भारतविकास प्रक्र‍िया में जनजातीय समाज को शामिल करने प्रधानमंत्री श्री मोदी ने बनाई नीतियां: मंत्री डॉ. शाह

भारतक्या बीजेपी में शामिल होंगे रेवंत रेड्डी? तेलंगाना सीएम को लेकर निज़ामाबाद के सांसद धर्मपुरी के बयान ने मचाई सनसनीखेज