लाइव न्यूज़ :

Omicron In Delhi: दिल्ली में ओमीक्रोन की तेज रफ्तार, 100 संक्रमितों में 84 मरीज नए वेरिएंट से

By विनीत कुमार | Updated: January 3, 2022 15:10 IST

दिल्ली में ओमीक्रोन वेरिएंट लोगों को तेजी से अपने चपेट में ले रहा है। आंकड़े भी इसकी गवाही दे रहे हैं। इस समय देश में दिल्ली में ओमीक्रोन के दूसरे सबसे अधिक मामले हैं।

Open in App
ठळक मुद्देदिल्ली में ओमीक्रोन मामलों की तेज रफ्तार, ज्यादातर लोग आ रहे नए वेरिएंट की चपेट में।दिल्ली में आज शाम तक 4000 से अधिक नए कोरोना मामले आने की आशंका, संक्रमण दर 5 फीसदी से ऊपर।30-31 दिसंबर को जीनोम सिक्वेंसिंग के लिए भेजे गए सैंपल में 84 प्रतिशत ओमीक्रोन के मिले।

नई दिल्ली: देश की राजधानी दिल्ली में कोरोना के ओमीक्रोन वेरिएंट की रफ्तार फिलहाल थमती नजर नहीं आ रही है। दिल्ली सरकार में स्वास्थ्य मंत्री सत्येंद्र जैन ने सोमवार को कहा कि राजधानी में 84 प्रतिशत मामले ओमीक्रोन से जुड़े हुए हैं। सत्येंद्र जैन के अनुसार 30-31 दिसंबर को जीनोम सिक्वेंसिंग के लिए भेजे गए सैंपल में से 84 फीसदी मामले ओमीक्रोन के मिले।

दिल्ली में ओमीक्रोन के कुल 351 मामले रविवार देर शाम तक आए थे। ऐसे में दिल्ली देश में ओमीक्रोन के मामलों में दूसरे स्थान पर है। महाराष्ट्र में सबसे अधिक 510 मामले सामने आए हैं। इसके अलावा केरल में 156, गुजरात में 136, तमिलनाडु में 121 और राजस्थान में 120 मामले सामने आए हैं। स्वास्थ्य मंत्रालय के अनुसार देश के 23 राज्यों में अभी तक ओमीक्रोन के मामले सामने आए हैं।

दिल्ली में तेजी से बढ़ रहे कोरोना के मामले

इससे पहले रविवार को दिल्ली में कोरोना वायरस संक्रमण के 3,194 नए मामले सामने आए, जो पिछले साल 20 मई के बाद से एक दिन की सर्वाधिक संख्या रही। महामारी से एक मरीज की भी मौत हुई है, जबकि संक्रमण दर बढ़कर 4.59 प्रतिशत हो गई। आज इस आंकड़े में और वृद्धि की आशंका है। ऐसे में अब आशंका है कि संक्रमण दर पांच प्रतिशत से कहीं ऊपर पहुंच जाएगा। दिन की फाइनल रिपोर्ट शाम तक आएगी।

सत्येंद्र जैन ने वैसे कहा कि सोमवार शाम तक जारी किए जाने वाले स्वास्थ्य बुलेटिन के अनुसार राजधानी में कोरोनो वायरस के लगभग 4,000 नए मामले दर्ज किए जा चुके हैं और संक्रमण दर बढ़कर 6.5 प्रतिशत हो गई है।

सत्येंद्र जैन ने सोमवार को विधानसभा में कहा कि कि सरकारी अस्पतालों और क्लीनिक में चिकित्सा कर्मियों का कोई अभाव नहीं है। जैन ने कहा कि औषधालयों, अस्पतालों और क्लीनिक में चिकित्सकों, नर्स, पराचिकित्सकों और गैर-चिकित्सा कर्मचारियों की कोई कमी नहीं है। वहीं, विशेषज्ञों के अनुसार अगले एक हफ्ते में ओमीक्रोन की लहर देखने को मिल सकती है। हालांकि ये अभी कयास भर हैं।

(भाषा इनपुट)

टॅग्स :ओमीक्रोन (B.1.1.529)कोरोना वायरसदिल्ली में कोरोना
Open in App

संबंधित खबरें

स्वास्थ्यCOVID-19 infection: रक्त वाहिकाओं 5 साल तक बूढ़ी हो सकती हैं?, रिसर्च में खुलासा, 16 देशों के 2400 लोगों पर अध्ययन

भारत'बादल बम' के बाद अब 'वाटर बम': लेह में बादल फटने से लेकर कोविड वायरस तक चीन पर शंका, अब ब्रह्मपुत्र पर बांध क्या नया हथियार?

स्वास्थ्यसीएम सिद्धरमैया बोले-हृदयाघात से मौतें कोविड टीकाकरण, कर्नाटक विशेषज्ञ पैनल ने कहा-कोई संबंध नहीं, बकवास बात

स्वास्थ्यमहाराष्ट्र में कोरोना वायरस के 12 मामले, 24 घंटों में वायरस से संक्रमित 1 व्यक्ति की मौत

स्वास्थ्यअफवाह मत फैलाओ, हार्ट अटैक और कोविड टीके में कोई संबंध नहीं?, एम्स-दिल्ली अध्ययन में दावा, जानें डॉक्टरों की राय

भारत अधिक खबरें

भारततमिलनाडु चुनावों के लिए BJP का टिकट न मिलने के बाद अन्नामलाई ने दिया अपना स्पष्टीकरण

भारतलखनऊ सहित यूपी के 17 शहरों में कूड़े का अंबार?, मतदान करने असम गए हजारों सफाईकर्मी, 12 अप्रैल को लौंटेगे?

भारतबारामती विधानसभा सीटः सुनेत्रा पवार के खिलाफ प्रत्याशी ना उतारें?, सीएम देवेंद्र फडणवीस ने कहा- निर्विरोध जिताएं, सभी दलों से की अपील

भारत'एकनाथ शिंदे और बलात्कार के आरोपी अशोक खरात के बीच 17 बार फोन पर बातचीत हुई', अंजलि दमानिया का आरोप

भारतमोथाबाड़ी में न्यायिक अधिकारी को किया अगवा और असली आरोपी फरार?, सीएम ममता बनर्जी ने कहा- निर्दोष लोगों को परेशान कर रही एनआईए