लाइव न्यूज़ :

लाल किलाः रिहर्सल के दौरान सेना, नौसेना और वायुसेना के जवानों ने मार्च किया, स्कूली बच्चों ने प्रदर्शन किया

By लोकमत न्यूज़ डेस्क | Updated: August 13, 2019 19:46 IST

लाल किले के आस-पास एनएसजी स्नाइपर, स्वात कमांडो और पतंग पकड़ने वालों की तैनाती समेत बहुस्तरीय सुरक्षा घेरा बनाया गया है। 73वें स्वतंत्रता दिवस पर लाल किले की प्राचीर से प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी देश को संबोधित करेंगे।

Open in App
ठळक मुद्देहाल में संपन्न लोकसभा चुनाव में प्रचंड बहुमत से सत्ता में वापसी के बाद स्वतंत्रता दिवस पर राष्ट्र के नाम यह उनका पहला संबोधन होगा।मंगलवार को फुल ड्रेस रिहर्सल को देखते हुए समूचे शहर में यातायात की सुगम आवाजाही सुनिश्चित करने के लिये पहले ही परामर्श जारी कर दिया था।

लाल किले पर मंगलवार को कड़ी सुरक्षा व्यवस्था के बीच स्वतंत्रता दिवस समारोह के लिए फुल ड्रेस रिहर्सल हुयी। अधिकारियों ने बताया कि मुगल काल के लाल किले के समूचे परिसर में रिहर्सल के दौरान सेना, नौसेना और वायुसेना के जवानों ने मार्च किया व स्कूली बच्चों ने रिहर्सल के दौरान अपने कार्यक्रम का प्रदर्शन किया।

लाल किले के आस-पास एनएसजी स्नाइपर, स्वात कमांडो और पतंग पकड़ने वालों की तैनाती समेत बहुस्तरीय सुरक्षा घेरा बनाया गया है। 73वें स्वतंत्रता दिवस पर लाल किले की प्राचीर से प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी देश को संबोधित करेंगे।

हाल में संपन्न लोकसभा चुनाव में प्रचंड बहुमत से सत्ता में वापसी के बाद स्वतंत्रता दिवस पर राष्ट्र के नाम यह उनका पहला संबोधन होगा। दिल्ली यातायात पुलिस ने लाल किले पर स्वतंत्रता दिवस कार्यक्रम और मंगलवार को फुल ड्रेस रिहर्सल को देखते हुए समूचे शहर में यातायात की सुगम आवाजाही सुनिश्चित करने के लिये पहले ही परामर्श जारी कर दिया था।

अधिकारियों ने मंगलवार को बताया कि 15 अगस्त को वायलेट लाइन पर कुछ स्टेशनों पर प्रवेश और निकास पर प्रतिबंध के अलावा मेट्रो ट्रेन सेवाएं सामान्य रहेंगी। 

टॅग्स :स्वतंत्रता दिवसनरेंद्र मोदीमोदी सरकार
Open in App

संबंधित खबरें

ज़रा हटकेबनारस में सीएम यादव श्री राम भंडार में रुके और कचौड़ी, पूरी राम भाजी और जलेबी का स्वाद लिया?, वीडियो

भारतTamil Nadu Election 2026: क्या CBSE का नया सिलेबस भाषा विवाद की जड़? सीएम स्टालिन ने कहा- "भाषा थोपने का सुनियोजित प्रयास"

भारतImport Duty Cut: सरकार ने आज से 41 वस्तुओं पर हटाया आयात शुल्क, चेक करें पूरी लिस्ट

भारतऊर्जा संकट में भी आत्मविश्वास कायम रहने का क्या है राज ?

कारोबार‘युवा आबादी’ के लाभ को भुनाने की चुनौती?, 20 से 29 वर्ष के 6.3 करोड़ स्नातकों में से 1.1 करोड़ बेरोजगार?

भारत अधिक खबरें

भारत'Three Allegations, Zero Truth': आम आदमी पार्टी द्वारा राज्यसभा की भूमिका से हटाए जाने के बाद राघव चड्ढा का जवाब

भारतMadhya Pradesh: अनूपपुर ज़िले में चार-मंज़िला होटल गिरने से मलबे में कई लोगों के फँसे होने की आशंका, एक की मौत

भारततमिलनाडु चुनावों के लिए BJP का टिकट न मिलने के बाद अन्नामलाई ने दिया अपना स्पष्टीकरण

भारतलखनऊ सहित यूपी के 17 शहरों में कूड़े का अंबार?, मतदान करने असम गए हजारों सफाईकर्मी, 12 अप्रैल को लौंटेगे?

भारतबारामती विधानसभा सीटः सुनेत्रा पवार के खिलाफ प्रत्याशी ना उतारें?, सीएम देवेंद्र फडणवीस ने कहा- निर्विरोध जिताएं, सभी दलों से की अपील