लाइव न्यूज़ :

दिल्ली: DCP विजयंत आर्य ने बकरीद के दिन समय से ड्यूटी पर न पहुंचने को लेकर जिले के 36 पुलिस कर्मी को किया निलंबित

By भाषा | Updated: August 1, 2020 14:07 IST

दिल्ली में 36 पुलिस कर्मी बकरीद के मौके पर अपने ड्यूटी पर समय पर नहीं पहुंचे करीब डेढ़ घंटे तक इंतजार करने के बाद डीसीपी ने इन सभी कर्मी को निलंबित कर दिया।

Open in App
ठळक मुद्देपूर्वी दिल्ली स्थित मदीना मस्जिद में भी लोगों ने शारीरिक दूरी के नियमों का पालन करने के साथ नमाज अदा की।नोएडा सेक्टर 8 स्थित जामा मस्जिद परिसर में बकरीद के अवसर पर लोगों ने नमाज अदा की और देश की अमन और शांति के लिए दुआ मांगी।जामा मस्जिद व आसापास के क्षेत्र में दिल्ली पुलिस के जवानों ने थर्मल स्क्रिनिंग करके लोगों को मस्जिद के अंदर जाने का अनुमति दी।

नयी दिल्ली:  ईद-उल-अजहा के मौके पर दिल्ली पुलिस के 36 कर्मियों को समय से ड्यूटी पर नहीं पहुंचने के कारण निलंबित कर दिया गया। अधिकारियों ने यह जानकारी दी। निलंबित पुलिस कर्मी उत्तर पश्चिमी जिले में तैनात थे।

पुलिस उपायुक्त (उत्तर पश्चिम) विजयंत आर्य ने कहा, “ईद-उल-अजहा के मौके पर पुलिस अधिकारियों को सुबह पांच बजे रिपोर्ट करना था लेकिन साढ़े छह बजे तक वह ड्यूटी पर नहीं आए जिसके बाद उन्हें निलंबित कर दिया गया।” पुलिस के एक वरिष्ठ अधिकारी ने कहा कि कर्मियों को अगले आदेश तक निलंबित कर दिया गया है।

बता दें कि दिल्ली पुलिस ने लंबे समय से बकरीद के मौके पर सुरक्षा व्यवस्था को बेहतर बनाने के लिए तैयारियां की थीं। कई सारे बैठक करके पुलिस कर्मी को इस दौरान विधी व्यवस्था बनाए रखने के लिए समय पर पहुंचने के लिए कहा गया था। लेकिन, इसके बावजूद समय पर नहीं पहुंचने पर इन पुलिस कर्मियों के खिलाफ कार्रवाई की गई। 

दिल्ली में सोशल डिस्टेंसिंग के साथ मनाया जा रहा है बकरीद-

बता दें कि कोरोना काल में शनिवार को दिल्ली समेत पूरे देश में बकरीद का त्योहार मनाया जा रहा है। दिल्ली-एनसीआर की विभिन्न मस्जिदों में नमाज अदा की जा रही है। इस कड़ी में दिल्ली की ऐतिहासिक जामा और फतेहपुरी मस्जिद में भी ईद की नमाज पढ़ी गई। कोरोना संक्रमण को देखते हुए मस्जिदों में शारीरिक दूरी से नमाज पढ़ी जा रही है। इसके लिए शुक्रवार को ही मस्जिदों में पीले और लाल रंग के निशान बना दिए गए हैं, जिनके अनुसार लोग नमाज पढ़ रहे हैं।

पूर्वी दिल्ली स्थित मदीना मस्जिद में भी लोगों ने शारीरिक दूरी के नियमों का पालन करने के साथ नमाज अदा की। वहीं, नोएडा सेक्टर 8 स्थित जामा मस्जिद परिसर में बकरीद के अवसर पर लोगों ने नमाज अदा की और देश की अमन और शांति के लिए दुआ मांगी।

 

टॅग्स :दिल्ली पुलिसदिल्लीबक़रीद
Open in App

संबंधित खबरें

क्रिकेटअरुण जेटली स्टेडियम में DC बनाम MI मुकाबले के दौरान चीयरलीडर्स की रिकॉर्डिंग करते पकड़ा गया दिल्ली पुलिस का जवान

क्राइम अलर्ट2 साल से चचेरे भाई से अवैध संबंध, भाई मेराज अली ने पैर पकड़ा और माता रबिया खातून-पिता मोहम्मद मनीर ने तकिये से मुंह दबा कर बेटी को मार डाला

भारतघायल हूं इसलिए घातक हूं?, राघव ने एक्स पर किया पोस्ट, मैं बोलना नहीं चाहता था, मगर चुप रहता तो बार-बार दोहराया गया झूठ भी सच लगने लगता, वीडियो

क्राइम अलर्टसस्ते केमिकल से बन रहा था 'ब्रांडेड' टूथपेस्ट, पूरा मामला जानिए

भारतLPG Cylinder Update: सिलेंडर के लिए अब लंबी वेटिंग खत्म! दिल्ली में बस ID कार्ड दिखाओ और 5KG सिलेंडर पाओ

भारत अधिक खबरें

भारतPAN Card Update: घर बैठे सुधारें पैन कार्ड में मोबाइल नंबर या नाम, बस 5 मिनट में होगा पूरा काम; देखें प्रोसेस

भारत'Three Allegations, Zero Truth': आम आदमी पार्टी द्वारा राज्यसभा की भूमिका से हटाए जाने के बाद राघव चड्ढा का जवाब

भारतMadhya Pradesh: अनूपपुर ज़िले में चार-मंज़िला होटल गिरने से मलबे में कई लोगों के फँसे होने की आशंका, एक की मौत

भारततमिलनाडु चुनावों के लिए BJP का टिकट न मिलने के बाद अन्नामलाई ने दिया अपना स्पष्टीकरण

भारतलखनऊ सहित यूपी के 17 शहरों में कूड़े का अंबार?, मतदान करने असम गए हजारों सफाईकर्मी, 12 अप्रैल को लौंटेगे?