लाइव न्यूज़ :

पत्नी व्यभिचार में रह रही थी, विवाह के दौरान पति के प्रति वफादार नहीं थी, कोर्ट ने कहा-गुजारा भत्ता पाने की हकदार नहीं

By लोकमत न्यूज़ डेस्क | Updated: September 5, 2025 21:03 IST

अदालत ने 20 अगस्त के आदेश में कहा कि दूसरी अदालत ने मई में दम्पति को इस आधार पर तलाक दे दिया था कि पत्नी व्यभिचार में रह रही थी, तथा वह विवाह के दौरान पति के प्रति वफादार नहीं थी।

Open in App
ठळक मुद्दे पूर्ववर्ती अदालत ने डीएनए परीक्षण रिपोर्ट पर भरोसा किया था।बच्चे की जैविक मां है, लेकिन पति उसका जैविक पिता नहीं था।सास की हत्या का आरोप लगाया गया और उस पर मुकदमा चलाया गया।

नई दिल्लीः दिल्ली की एक अदालत ने एक तलाकशुदा महिला की वित्तीय सहायता की मांग वाली याचिका को खारिज करते हुए कहा कि व्यभिचार में रह रही पत्नी अपने पति से किसी भी तरह का गुजारा भत्ता पाने की हकदार नहीं है। परिवार अदालत की न्यायाधीश नमृता अग्रवाल महिला की याचिका पर सुनवाई कर रही थीं, जिसमें कहा गया था कि अलग रह रहा पति कानूनी और नैतिक रूप से भरण-पोषण देने के लिए बाध्य है, लेकिन वह जानबूझकर इसकी अनदेखी कर रहा है। अदालत ने 20 अगस्त के आदेश में कहा कि दूसरी अदालत ने मई में दम्पति को इस आधार पर तलाक दे दिया था कि पत्नी व्यभिचार में रह रही थी, तथा वह विवाह के दौरान पति के प्रति वफादार नहीं थी। इसने कहा कि पूर्ववर्ती अदालत ने डीएनए परीक्षण रिपोर्ट पर भरोसा किया था।

जिससे पता चला कि भले ही महिला उनके एक बच्चे की जैविक मां है, लेकिन पति उसका जैविक पिता नहीं था। अदालत ने कहा, "डीएनए परीक्षण रिपोर्ट और फैसले को याचिकाकर्ता द्वारा अब तक चुनौती नहीं दी गई है, जिसका अर्थ है कि वह व्यभिचार में रहने की बात स्वीकार करती है।" इसने कहा कि पत्नी पर अपनी सास की हत्या का आरोप लगाया गया और उस पर मुकदमा चलाया गया।

वह लगभग चार साल तक जेल में रही, लेकिन बाद में उसे बरी कर दिया गया और उसके बरी किए जाने के आदेश को दिल्ली उच्च न्यायालय में चुनौती दी गई है। अदालत ने कहा, "इस प्रकार, पक्षों की गवाही के साथ-साथ पूर्ववर्ती अदालत द्वारा पारित निर्णय के आधार पर, यह स्थापित होता है कि प्रतिवादी (पत्नी) व्यभिचार में रह रही है, और दंड प्रक्रिया संहिता (सीआरपीसी) की धारा 125 (4) के अनुसार, यदि कोई पत्नी व्यभिचार में रह रही है, तो वह अपने पति से किसी भी तरह के भरण-पोषण की हकदार नहीं है।"

इसमें कहा गया है कि वैसे भी, पत्नी किसी अन्य व्यक्ति के साथ रह रही है, उसके पास विभिन्न संपत्तियां हैं, जिनसे वह पर्याप्त आय अर्जित कर रही है तथा उसपर अपने बच्चों के भरण-पोषण की कोई जिम्मेदारी नहीं है, क्योंकि पति ही उनके खर्चों को उठा रहा है।

 

टॅग्स :दिल्लीकोर्ट
Open in App

संबंधित खबरें

भारतघायल हूं इसलिए घातक हूं?, राघव ने एक्स पर किया पोस्ट, मैं बोलना नहीं चाहता था, मगर चुप रहता तो बार-बार दोहराया गया झूठ भी सच लगने लगता, वीडियो

भारतLPG Cylinder Update: सिलेंडर के लिए अब लंबी वेटिंग खत्म! दिल्ली में बस ID कार्ड दिखाओ और 5KG सिलेंडर पाओ

भारतदिल्ली और उत्तरी भारत के कुछ हिस्सों में महसूस हुए भूकंप के झटके, अफगानिस्तान में आया भूकंप

भारतजो डर गया, समझो मर गया?, सौरभ भारद्वाज ने राघव चड्ढा पर निशाना साधा, कहा- केजरीवाल गिरफ्तार हुए तो विदेश में छिपा?

भारतस्वाति मालीवाल के बाद राघव चड्ढा पर गाज?, आखिर क्यों केजरीवाल के खास लोग छोड़ रहे साथ?

भारत अधिक खबरें

भारत'Three Allegations, Zero Truth': आम आदमी पार्टी द्वारा राज्यसभा की भूमिका से हटाए जाने के बाद राघव चड्ढा का जवाब

भारतMadhya Pradesh: अनूपपुर ज़िले में चार-मंज़िला होटल गिरने से मलबे में कई लोगों के फँसे होने की आशंका, एक की मौत

भारततमिलनाडु चुनावों के लिए BJP का टिकट न मिलने के बाद अन्नामलाई ने दिया अपना स्पष्टीकरण

भारतलखनऊ सहित यूपी के 17 शहरों में कूड़े का अंबार?, मतदान करने असम गए हजारों सफाईकर्मी, 12 अप्रैल को लौंटेगे?

भारतबारामती विधानसभा सीटः सुनेत्रा पवार के खिलाफ प्रत्याशी ना उतारें?, सीएम देवेंद्र फडणवीस ने कहा- निर्विरोध जिताएं, सभी दलों से की अपील