लाइव न्यूज़ :

चिदंबरम-कार्ती की बढ़ी मुश्किल! पिता-पुत्र के खिलाफ दिल्ली की अदालत ने एयरसेल-मैक्सिस मामला फिर से खोला

By भाषा | Updated: January 31, 2020 22:59 IST

अदालत ने पिछले वर्ष सितम्बर में मामले को ‘अनिश्चित काल’ के लिए स्थगित कर दिया था (सुनवाई की अगली तारीख निर्धारित किए बगैर)। अदालत ने कहा था कि दोनों जांच एजेंसियां ‘‘स्थगन के बाद स्थगन’’ की मांग कर रही थीं।

Open in App
ठळक मुद्देदिल्ली की एक अदालत ने पूर्व केंद्रीय मंत्री पी चिदंबरम के खिलाफ एयरसेल-मैक्सिस मामले को फिर से खोला जिसमें सीबीआई और ईडी ने चिदंबरम और उनके बेटे कार्ती के खिलाफ मामला दर्ज किया है। इससे पहले मामले को ‘अनिश्चित काल’ के लिए स्थगित कर दिया गया था।

दिल्ली की एक अदालत ने पूर्व केंद्रीय मंत्री पी चिदंबरम के खिलाफ एयरसेल-मैक्सिस मामले को फिर से खोला जिसमें सीबीआई और ईडी ने चिदंबरम और उनके बेटे कार्ती के खिलाफ मामला दर्ज किया है।

इससे पहले मामले को ‘अनिश्चित काल’ के लिए स्थगित कर दिया गया था। अदालत ने पिछले वर्ष सितम्बर में मामले को ‘अनिश्चित काल’ के लिए स्थगित कर दिया था (सुनवाई की अगली तारीख निर्धारित किए बगैर)। अदालत ने कहा था कि दोनों जांच एजेंसियां ‘‘स्थगन के बाद स्थगन’’ की मांग कर रही थीं।

अदालत ने पिता- पुत्र को अग्रिम जमानत भी दे दी थी। इसे दिल्ली उच्च न्यायालय में चुनौती दी गई है जो मामले पर चार मार्च को सुनवाई करेगी।

निचली अदालत ने 28 जनवरी को मामले में स्वत: संज्ञान लेकर सुनवाई शुरू की और शुक्रवार को केंद्रीय जांच ब्यूरो (सीबीआई) और प्रवर्तन निदेशालय (ईडी) से स्थिति रिपोर्ट मांगी।

बहरहाल, उन्होंने और समय की मांग की और अदालत ने उन्हें दो हफ्ते का समय दे दिया। जिला न्यायाधीश सुजाता कोहली ने कहा कि आरोपपत्र में जिन आरोपों का जिक्र किया गया है वे ‘‘काफी गंभीर प्रकृति’’ के हैं और मामले को ‘‘अनिश्चित काल के लिए रोक कर रखना’’ न्याय के हित में नहीं है।

एजेंसियों की तरफ से पेश अतिरिक्त सॉलीसीटर जनरल संजय जैन ने रिपोर्ट दायर करने के लिए समय मांगा जिसकी अनुमति दे दी गई।

टॅग्स :एयरसेल-मैक्सिस केसपी चिदंबरमकार्ति चिदंबरमदिल्लीकोर्टलोकमत हिंदी समाचार
Open in App

संबंधित खबरें

भारतLPG Cylinder Update: सिलेंडर के लिए अब लंबी वेटिंग खत्म! दिल्ली में बस ID कार्ड दिखाओ और 5KG सिलेंडर पाओ

भारतदिल्ली और उत्तरी भारत के कुछ हिस्सों में महसूस हुए भूकंप के झटके, अफगानिस्तान में आया भूकंप

भारतजो डर गया, समझो मर गया?, सौरभ भारद्वाज ने राघव चड्ढा पर निशाना साधा, कहा- केजरीवाल गिरफ्तार हुए तो विदेश में छिपा?

भारतस्वाति मालीवाल के बाद राघव चड्ढा पर गाज?, आखिर क्यों केजरीवाल के खास लोग छोड़ रहे साथ?

भारतएचएस फूलका ने आप को दिया झटका, बीजेपी में शामिल

भारत अधिक खबरें

भारतबाबा विश्वनाथ और ‘काशी कोतवाल’ काल भैरव में दर्शन-पूजन, सीएम योगी आदित्यनाथ पहुंचे मंदिर, वीडियो

भारतपश्चिम बंगाल चुनावः 4660 अतिरिक्त मतदान केंद्र?, कुल संख्या 85379 और 23 और 29 अप्रैल को 2 चरणों में पड़ेंगे वोट

भारतTamil Nadu Election 2026: क्या CBSE का नया सिलेबस भाषा विवाद की जड़? सीएम स्टालिन ने कहा- "भाषा थोपने का सुनियोजित प्रयास"

भारतFire Accident: ONGC मुंबई हाई प्लेटफॉर्म पर भीषण आग, 10 लोग घायल; राहत और बचाव कार्य जारी

भारतElection 2026: केरल में चुनावी हिंसा! शशि थरूर के काफिले पर हमला, गनमैन को भी पीटा, 5 धरे गए