लाइव न्यूज़ :

Medha Patkar: 23 साल पुराने मामले में मेधा पाटकर को 5 महीने की सजा, जानिए पूरा मामला

By धीरज मिश्रा | Updated: July 1, 2024 17:28 IST

Medha Patkar: दिल्ली की एक अदालत ने एलजी वीके सक्सेना द्वारा दायर 23 साल पुराने मानहानि मामले में मेधा पाटकर को 5 महीने की कैद की सजा सुनाई है।

Open in App
ठळक मुद्देमेधा पाटकर को पांच महीने की कैदसाकेट कोर्ट ने सुनाया फैसला मेधा पाटकर को मानहानि मामले में 10 लाख रुपये भी एलजी वीके सक्सेना को देने होंगे

Medha Patkar: दिल्ली की एक अदालत ने एलजी वीके सक्सेना द्वारा दायर 23 साल पुराने मानहानि मामले में नर्मदा बचाओ आंदोलन की नेता मेधा पाटकर को पांच महीने की कैद की सजा सुनाई है।  

अदालत ने मेधा पाटकर को वी के सक्सेना को 10 लाख रुपये का मुआवजा देने का भी निर्देश दिया है। कोर्ट ने कहा कि इस मामले में यूं तो अधिकतम सजा 2 साल की होती है। लेकिन, उनके स्वास्थ्य को देखते हुए सजा पांच महीने की कर दी गई है। यहां जानकारी के लिए बताते चले कि इससे पहले गत माह सात जून को कोर्ट ने मेधा पाटकर की सजा पर फैसला सुरक्षित रखा लिया था। 24 मई को साकेत कोर्ट ने मेधा पाटकर को दोषी करार दिया था।

क्या है मामला

जिस मामले में मेधा पाटकर को पांच महीने की जेल हुई है वह मामला है 25 नवंबर 2000 का। इस साल मेधा पाटकर ने वीके सक्सेना पर आरोप लगाया था कि उन्होंने हवाला के माध्यम से लेनदेन किया। साथ ही उन्हें कायर भी बुलाया था। मेधा पाटकर ने सीधे तौर पर वीके सक्सेना की ईमानदारी पर हमला किया था।

मेधा पाटकर ने अपने बचाव में क्या कहा

मेधा पाटकर के द्वारा लगाए गए आरोपों के खिलाफ वीके सक्सेना ने मानहानि का केस किया। इस केस से बचने के लिए कोर्ट में मेधा पाटकर ने अपने बचाव में कहा कि वीके सक्सेना वर्ष 2000 से झूठे और मानहानि वाले बयान जारी करते रहे हैं। उन्होंने अपने बचाव में कहा था कि वीके सक्सेना ने एक कार्यक्रम के दौरान साल 2002 में उन पर हमला किया था, साथ ही उन्हें पीटा भी गया था।

यहां जानकारी के लिए बताते चले कि गत वर्ष मेधा पाटकर और एलजी वीके सक्सेना से संबंधित कुछ वीडियो को आम आदमी पार्टी के द्वारा भी शेयर किए गए। आम आदमी पार्टी के राज्यसभा सांसद संजय सिंह से लेकर मंत्री आतिशी, सौरभ भारद्वाज ने एलजी वीके सक्सेना पर निशाना साधा था।

साथ ही उनके इस्तीफे की मांग करते हुए मोदी सरकार पर निशाना साधा। आम आदमी पार्टी ने कहा था कि केंद्र की मोदी सरकार ने ऐसे आदमी को दिल्ली में बिठाया है जो महिलाओं को कार्यक्रम के दौरान पीटता है। 

टॅग्स :गुजरातMedha Patkarकोर्ट
Open in App

संबंधित खबरें

भारतPM मोदी आज गुजरात में मनाएंगे महावीर जयंती, 20,000 करोड़ रुपये की परियोजनाओं समेत कई घोषणाओं की उम्मीद

क्राइम अलर्ट13 और 14 वर्ष की 2 बेटियों से बलात्कार, 1 हुई गर्भवती तो खुलासा, मां के 38-वर्षीय 'लिव-इन पार्टनर' ने किया हैवानियत

बॉलीवुड चुस्कीज्योति सिंह के साथ नहीं रहना चाहता और मुझे तलाक चाहिए?, भोजपुरी फिल्म अभिनेता और गायक पवन सिंह ने अदालत में कहा?

ज़रा हटके12 साल की उम्र में किताब-कलम नहीं, कलाई पर शादी का धागा बांध बचपन की हंसी को घूंघट की ओट में छिपा दिया?, बाल-विवाह की बेड़ियां तोड़, अनगिनत लड़कियों के लिए उम्मीद की राह?

क्राइम अलर्टदोस्त की पत्नी से बातचीत और धीरे-धीरे प्यार?, पति ने आपत्तिजनक स्थिति में पकड़ा और जमकर कुटाई, सुबह वरमाला डाल की शादी?

भारत अधिक खबरें

भारतबारामती विधानसभा सीटः सुनेत्रा पवार के खिलाफ प्रत्याशी ना उतारें?, सीएम देवेंद्र फडणवीस ने कहा- निर्विरोध जिताएं, सभी दलों से की अपील

भारत'एकनाथ शिंदे और बलात्कार के आरोपी अशोक खरात के बीच 17 बार फोन पर बातचीत हुई', अंजलि दमानिया का आरोप

भारतमोथाबाड़ी में न्यायिक अधिकारी को किया अगवा और असली आरोपी फरार?, सीएम ममता बनर्जी ने कहा- निर्दोष लोगों को परेशान कर रही एनआईए

भारतघायल हूं इसलिए घातक हूं?, राघव ने एक्स पर किया पोस्ट, मैं बोलना नहीं चाहता था, मगर चुप रहता तो बार-बार दोहराया गया झूठ भी सच लगने लगता, वीडियो

भारत‘फ्यूचर सीएम ऑफ बिहार’?, निशांत कुमार को मुख्यमंत्री बनाओ, जदयू कार्यकर्ताओं ने पटना में लगाए पोस्टर