लाइव न्यूज़ :

रॉबर्ट वाड्रा को दिल्ली की अदालत ने दी विदेश जाने की अनुमति, आज ही होना है रवाना

By विनीत कुमार | Updated: December 9, 2019 14:28 IST

इससे पहले सोमवार सुबह अदालत ने अपना फैसला सुरक्षित रख लिया था। वाड्रा ने पिछले हफ्ते याचिका दी थी, जिसके बाद कोर्ट ने ईडी से इस मसले पर जवाब मांगा था।

Open in App
ठळक मुद्देरॉबर्ट वाड्रा को दिल्ली की अदालत ने विदेश जाने की अनुमति दीवाड्रा ने इलाज और बिजनेस के सिलसिले में दो हफ्ते के लिए विदेश जाने की मांगी की इजाजत

दिल्ली की एक अदालत ने रॉबर्ट वाड्रा को राहत देते हुए उन्हें इलाज और बिजनेस के काम के लिए विदेश जाने की अनुमति दे दी है। वाड्रा फिलहाल एक मनी लॉन्ड्रिंग केस में अग्रिम जमानत पर हैं। वाड्रा ने पिछले हफ्ते याचिका दायर कर विदेश जाने की अनुमति मांगी थी। वाड्रा लंदन में 12, ब्रायनस्टोन स्क्वायर में 19 लाख पाउंड की संपत्ति खरीदने से संबंधित धन शोधन के आरोपों का सामना कर रहे हैं। 

इससे पहले सोमवार सुबह अदालत ने अपना फैसला सुरक्षित रख लिया था। वाड्रा ने पिछले हफ्ते याचिका दी थी, जिसके बाद कोर्ट ने ईडी से इस मसले पर जवाब मांगा था। ईडी ने हालांकि अपने जवाब में आज ये कहा कि वाड्रा को चूकी आज ही विदेश जाना है और उन्होंने आखिरी मिनटों में याचिका दी है, इसलिए वह यात्रा से जुड़ी विस्तार से जानकारी हासिल नहीं कर सका है।

इससे पहले वाड्रा की ओर से पेश हुए वरिष्ठ अधिवक्ता के टी एस तुलसी ने विशेष न्यायाधीश अरविंद कुमार को पिछले हफ्ते बताया कि उनका मुवक्किल नौ दिसंबर से दो हफ्तों के लिए स्पेन जाना चाहता है। विशेष न्यायाधीश अरविंद कुमार ने ईडी को नौ दिसंबर तक जवाब देने का निर्देश दिया था। 

इससे पूर्व जून में अदालत ने वाड्रा को स्वास्थ्य वजहों से छह सप्ताहों के लिए अमेरिका तथा नीदरलैंड जाने की अनुमति दी थी। उन्हें ब्रिटेन जाने की मंजूरी नहीं दी गई थी। ईडी ने आशंका जतायी थी कि आरोपी को अगर ब्रिटेन जाने दिया गया तो वह सबूत नष्ट कर सकता है। दिल्ली की एक अदालत ने वाड्रा को सशर्त अग्रिम जमानत देते हुए एक अप्रैल को बिना पूर्व अनुमति के देश न छोड़ने के निर्देश दिए थे।

(भाषा इनपुट)

टॅग्स :रॉबर्ट वाड्रामनी लॉऩ्ड्रिंग मामलाकांग्रेसदिल्ली
Open in App

संबंधित खबरें

भारतबारामती विधानसभा उपचुनावः सीएम फडणवीस की बात नहीं मानी?, कांग्रेस ने उपमुख्यमंत्री सुनेत्रा पवार के खिलाफ आकाश मोरे को चुनाव मैदान में उतारा

भारतघायल हूं इसलिए घातक हूं?, राघव ने एक्स पर किया पोस्ट, मैं बोलना नहीं चाहता था, मगर चुप रहता तो बार-बार दोहराया गया झूठ भी सच लगने लगता, वीडियो

भारतLPG Cylinder Update: सिलेंडर के लिए अब लंबी वेटिंग खत्म! दिल्ली में बस ID कार्ड दिखाओ और 5KG सिलेंडर पाओ

कारोबारकेरलम विधानसभा चुनावः वृद्ध आबादी 16.5 प्रतिशत?, पेंशन, स्वास्थ्य सुविधाएं और सुरक्षा सबसे बड़े चुनावी मुद्दे?, देखिए किस दल ने क्या दिया तोहफा?

भारतदिल्ली और उत्तरी भारत के कुछ हिस्सों में महसूस हुए भूकंप के झटके, अफगानिस्तान में आया भूकंप

भारत अधिक खबरें

भारतUP की महिला ने रचा इतिहास! 14 दिनों में साइकिल से एवरेस्ट बेस कैंप पहुंचने वाली पहली भारतीय महिला बनीं

भारतLadki Bahin Yojana Row: महाराष्ट्र में 71 लाख महिलाएं अयोग्य घोषित, विपक्ष ने किया दावा, सरकार की जवाबदेही पर उठाए सवाल

भारतयूपी बोर्ड ने 2026-27 के लिए कक्षा 9 से 12 तक NCERT और अधिकृत पुस्तकें अनिवार्य कीं

भारतपाकिस्तान के रक्षामंत्री ख्वाजा आसिफ के कोलकाता पर हमले की धमकी वाले बयान पर सोशल मीडिया पर 'धुरंधर' अंदाज़ में आई प्रतिक्रिया

भारतबिहार में CM नीतीश कुमार के बेटे निशांत कुमार को सीएम बनाने की मांग को लेकर महिलाओं ने शुरू किया सत्याग्रह