लाइव न्यूज़ :

गोडसे को 'पहला हिंदू आतंकी' बताने के मामले में कमल हासन के खिलाफ सुनवाई टली, जाने पूरा मामला

By एएनआई | Updated: November 22, 2019 18:21 IST

कमल हासन ने इसी साल लोकसभा चुनाव के दौरान कहा था कि 'आजाद भारत का पहला आतंकवादी एक हिंदू है, जिसका नाम नाथू राम गाडसे है।'

Open in App

दिल्ली की एक विशेष अदालत ने इसी साल लोकसभा चुनाव के दौरान कमल हासन के 'नाथूराम गोडसे को आजाद भारत का पहला आतंकवादी' बताने वाले बयान के खिलाफ दर्ज शिकायत में सुनवाई 9 दिसंबर तक के लिए स्थगित कर दी। अदालत ने शुक्रवार को ये निर्देश दिये।

मक्कल निधि मैयम (एमएनएम) पार्टी के नेता कमल हासन ने महात्मा गांधी के हत्यारे नाथू रामगोडसे  पर कथित तौर पर ये टिप्पणी की थी। इसी साल मई में लोकसभा चुनाव प्रचार के दौरान तमिलनाडु में हसन ने कथित तौर पर कहा, 'मैं ये इसलिए नहीं कह रहा हूं यह, क्योंकि यहां बड़ी संख्या में मुस्लिम हैं। मैं महात्मा गांधी की मूर्ति के सामने कह रहा हूं। आजाद भारत का पहला आतंकवादी एक हिंदू है, जिसका नाम नाथू राम गाडसे है।'

इस बयान पर उस समय खूब विवाद मचा था। इसके बाद एक संगठन हिंदू सेना के प्रमुख विष्णु गुप्ता ने कमल हासन के खिलाफ शिकायत दर्ज कराई थी। इसमें विष्णु गुप्ता ने धार्मिक शत्रुता को बढ़ावा देने और धार्मिक भावनाएं आहत करने की बात कही।

इस मामले में मेट्रोपोलिटन मजिस्ट्रेट सुमित आनंद अगली सुनवाई के दौरान शिकायतकर्ता का बयान दर्ज कर सकते हैं।

टॅग्स :कमल हासननाथूराम गोडसेमहात्मा गाँधीलोकसभा चुनाव
Open in App

संबंधित खबरें

कारोबारमहात्मा गांधी ग्राम स्वराज योजना और महात्मा गांधी हैंडलूम योजना शुरू, विदेशी टूर पैकेज पर TCS दरों में सरकार ने की कटौती, जानिए मुख्य

भारतDry Day Alert: शराब के शौकीन आज नहीं छलका पाएंगे जाम, 30 जनवरी को ड्राई डे; लिकर शॉप बंद

भारतMahatma Gandhi Death Anniversary 2026: शहीद दिवस के मौके पर दिल्ली में ट्रैफिक एडवाइजरी जारी, कई मार्ग बंद; यहां रहेगा डायवर्जन

भारतMahatma Gandhi Death Anniversary: अंग्रेज तो 1917 में ही बापू की जान के दुश्मन बन गए थे?

ज़रा हटकेटाइटल में गांधी लगा देने से आप बाबा नहीं बन जाएगा?, गांधी जी ना बुलेट चलाते थे ना ही जींस टीशर्ट पहनते थे,  तेज प्रताप यादव ने राहुल गांधी पर कसा तंज

भारत अधिक खबरें

भारतKotma Building Collapses: 4 मंजिला इमारत हुई जमींदोज, 2 लोगों की मलबे में दबकर मौत; कई अब भी फंसे

भारतगोदाम में भर रहे थे नाइट्रोजन गैस?, विस्फोट में 4 की मौत और 2 घायल

भारतPAN Card Update: घर बैठे सुधारें पैन कार्ड में मोबाइल नंबर या नाम, बस 5 मिनट में होगा पूरा काम; देखें प्रोसेस

भारत'Three Allegations, Zero Truth': आम आदमी पार्टी द्वारा राज्यसभा की भूमिका से हटाए जाने के बाद राघव चड्ढा का जवाब

भारतMadhya Pradesh: अनूपपुर ज़िले में चार-मंज़िला होटल गिरने से मलबे में कई लोगों के फँसे होने की आशंका, एक की मौत