लाइव न्यूज़ :

दिल्ली में राहुल गांधी ने की केरल के सीएम पिनाराई विजयन से मुलाकात, इन मुद्दों पर हुई चर्चा 

By रामदीप मिश्रा | Updated: October 1, 2019 10:35 IST

केरल के सीएम पिनाराई विजयन से मुलाकात को लेकर राहुल गांधा ने कहा कि हमने बाढ़ राहत, पुनर्वास के प्रयासों और एनएच-766 के वन खंड पर रात्रि यातायात प्रतिबंध के मुद्दे के साथ-साथ अन्य सामान्य मुद्दों पर चर्चा की।

Open in App
ठळक मुद्देकांग्रेस नेता और वायनाड से सांसद राहुल गांधी ने मंगलवार (01 अक्टूबर) को राष्ट्रीय राजधानी स्थित कोच्चि हाउस में केरल के सीएम पिनाराई विजयन से मुलाकात की।केरल के मुख्यमंत्री पिनराई विजयन ने बांदीपुर राष्ट्रीय उद्यान से होकर गुजरने वाले मार्ग पर ‘एलिवेटेड’ राजमार्ग बनाए जाने का समर्थन किया था।

कांग्रेस नेता और वायनाड से सांसद राहुल गांधी ने मंगलवार (01 अक्टूबर) को राष्ट्रीय राजधानी स्थित कोच्चि हाउस में केरल के सीएम पिनाराई विजयन से मुलाकात की। उन्होंने बांदीपुर रिजर्व से गुजर रहे राजमार्ग पर नौ घंटे के यातायात प्रतिबंध से लेकर राज्य में बाढ़ राहत और पुनर्वास प्रयासों के मुद्दों पर चर्चा की।

इस मुलाकात को लेकर राहुल गांधा ने कहा कि हमने बाढ़ राहत, पुनर्वास के प्रयासों और एनएच-766 के वन खंड पर रात्रि यातायात प्रतिबंध के मुद्दे के साथ-साथ अन्य सामान्य मुद्दों पर चर्चा की।

बता दे राहुल गांधी ने रविवार को कहा था कि बांदीपुर रिजर्व से गुजर रहे राजमार्ग पर नौ घंटे के यातायात प्रतिबंध से केरल और कर्नाटक के लोगों को काफी परेशानी हो रही है। गांधी ने केन्द्र और राज्य सरकार से कहा था कि पर्यावरण की रक्षा करते हुए स्थानीय समुदाय के हितों का भी ध्यान रखें। टाइगर रिजर्व से गुजर रहे मार्ग पर रात नौ बजे से शाम छह बजे के बीच तक यातायात प्रतिबंध लगाए गए हैं। 

रिजर्व के आसपास प्रतिबंध का उद्देश्य वन्यजीवों को होने वाली परेशानियों को कम करना है। केरल के वायनाड से सांसद राहुल ने प्रतिबंध के खिलाफ 25 सितम्बर से अनश्चितकालीन धरने पर बैठे युवकों के साथ एकजुटता व्यक्त की थी। 

केरल के मुख्यमंत्री पिनराई विजयन ने बांदीपुर राष्ट्रीय उद्यान से होकर गुजरने वाले मार्ग पर ‘एलिवेटेड’ राजमार्ग बनाए जाने का समर्थन किया था। यह मार्ग केरल के वायनाड को कर्नाटक के मैसूर से जोड़ता है। एलिवेटेड राजमार्ग को सामान्य सतह से थोड़ा ऊंचाई पर बनाया जाता है। इस प्रतिबंध से वायनाड, कोझिकोड और मलप्पुरम जिले प्रभावित हो रहे हैं। 

टॅग्स :राहुल गांधीकांग्रेसपिनाराई विजयनकेरलदिल्लीबाढ़
Open in App

संबंधित खबरें

कारोबारवायनाड पुनर्वासः 200 से अधिक लोगों की मौत और 5.38 करोड़ रुपये खर्च?, कांग्रेस ने धनराशि का हिसाब किया सार्वजनिक

भारतघायल हूं इसलिए घातक हूं?, राघव ने एक्स पर किया पोस्ट, मैं बोलना नहीं चाहता था, मगर चुप रहता तो बार-बार दोहराया गया झूठ भी सच लगने लगता, वीडियो

भारतअल्पसंख्यकों पर हमला करने वाले लोगों के साथ सीएम विजयन?, राहुल गांधी ने कहा- 140 में से 100 सीट जीतकर बनाएंगे सरकार?, भाजपा 0 पर आउट?

भारतLPG Cylinder Update: सिलेंडर के लिए अब लंबी वेटिंग खत्म! दिल्ली में बस ID कार्ड दिखाओ और 5KG सिलेंडर पाओ

कारोबारकेरलम विधानसभा चुनावः वृद्ध आबादी 16.5 प्रतिशत?, पेंशन, स्वास्थ्य सुविधाएं और सुरक्षा सबसे बड़े चुनावी मुद्दे?, देखिए किस दल ने क्या दिया तोहफा?

भारत अधिक खबरें

भारतMadhya Pradesh: अनूपपुर ज़िले में चार-मंज़िला होटल गिरने से मलबे में कई लोगों के फँसे होने की आशंका, एक की मौत

भारततमिलनाडु चुनावों के लिए BJP का टिकट न मिलने के बाद अन्नामलाई ने दिया अपना स्पष्टीकरण

भारतलखनऊ सहित यूपी के 17 शहरों में कूड़े का अंबार?, मतदान करने असम गए हजारों सफाईकर्मी, 12 अप्रैल को लौंटेगे?

भारतबारामती विधानसभा सीटः सुनेत्रा पवार के खिलाफ प्रत्याशी ना उतारें?, सीएम देवेंद्र फडणवीस ने कहा- निर्विरोध जिताएं, सभी दलों से की अपील

भारत'एकनाथ शिंदे और बलात्कार के आरोपी अशोक खरात के बीच 17 बार फोन पर बातचीत हुई', अंजलि दमानिया का आरोप