लाइव न्यूज़ :

Delhi Congress chief: अनिल चौधरी का कार्यकाल समाप्त, ये नेता हो सकते हैं दिल्ली कांग्रेस अध्यक्ष, दौड़ में कई दावेदार, देखें लिस्ट

By लोकमत न्यूज़ डेस्क | Updated: August 18, 2023 16:31 IST

Delhi Congress chief: दिल्ली कांग्रेस प्रमुख का फैसला करने में एक बार फिर देरी हुई है और 23 जुलाई को पार्टी द्वारा आयोजित सत्याग्रह विरोध प्रदर्शन के बाद इसकी घोषणा होने की उम्मीद थी।

Open in App
ठळक मुद्देकांग्रेस सरकार में परिवहन, शिक्षा, शहरी विकास और राजस्व मंत्री रह चुके हैं।एआईसीसी के दिल्ली प्रभारी दीपक बाबरिया ने बैठकें की थींशीर्ष नेतृत्व के साथ बैठक की और संगठन को मजबूत करने के तरीकों पर चर्चा की।

नई दिल्लीः कांग्रेस की दिल्ली इकाई को जल्द ही नया प्रमुख मिलने की उम्मीद है और इस पद के लिए देवेंद्र यादव और अरविंदर सिंह लवली शीर्ष दावेदारों के रूप में उभरे हैं। पार्टी में सूत्रों ने यह जानकारी दी। दिल्ली कांग्रेस अध्यक्ष तय करने में देरी हो रही है। दिल्ली प्रदेश कांग्रेस कमेटी (डीपीसीसी) के निवर्तमान अध्यक्ष अनिल चौधरी का तीन साल का कार्यकाल इस साल मार्च में समाप्त हो गया।

एक सूत्र ने कहा, “दिल्ली कांग्रेस अध्यक्ष पद के लिए देवेन्द्र यादव और अरविंदर सिंह लवली का नाम चर्चा में है। जहां ज्यादातर लोग चाहते हैं कि यादव डीपीसीसी का नेतृत्व करें, वहीं दिल्ली इकाई का एक वर्ग लवली का नाम भी सुझा रहा है।”

सूत्र ने कहा कि दिल्ली कांग्रेस प्रमुख का फैसला करने में एक बार फिर देरी हुई है और 23 जुलाई को पार्टी द्वारा आयोजित सत्याग्रह विरोध प्रदर्शन के बाद इसकी घोषणा होने की उम्मीद थी। यादव उत्तराखंड के लिए कांग्रेस के प्रभारी हैं और अखिल भारतीय कांग्रेस कार्य समिति के सदस्य भी हैं।

गांधीनगर सीट से 1998 में अपना पहला विधानसभा चुनाव जीतने वाले लवली राष्ट्रीय राजधानी में कांग्रेस सरकार में परिवहन, शिक्षा, शहरी विकास और राजस्व मंत्री रह चुके हैं। इससे पहले, कांग्रेस की दिल्ली इकाई के नए प्रमुख के चयन पर सुझाव मांगने और राष्ट्रीय राजधानी में पार्टी कार्यकर्ताओं को एकजुट करने के तरीकों पर चर्चा करने के लिए एआईसीसी के दिल्ली प्रभारी दीपक बाबरिया ने बैठकें की थीं।

सुझाव लेने के लिए पार्टी के जिला और ब्लॉक स्तर के नेताओं और कार्यकर्ताओं के साथ भी बैठक की गई। माना जा रहा था कि दिल्ली नगर निगम चुनाव के बाद डीपीसीसी अध्यक्ष बदला जाएगा। दिल्ली कांग्रेस के नेताओं ने 2024 के लोकसभा चुनावों की तैयारियों की समीक्षा के लिए बुधवार को पार्टी के शीर्ष नेतृत्व के साथ बैठक की और संगठन को मजबूत करने के तरीकों पर चर्चा की।

टॅग्स :Delhi Congressराहुल गांधीप्रियंका गांधीPriyanka Gandhi
Open in App

संबंधित खबरें

भारतKerala Oath Taking Ceremony: 10 साल बाद कांग्रेस की वापसी?, केरल के नए सीएम सतीशन, राज्यपाल अर्लेकर ने 20 मंत्रियों को दिलाई शपथ, वीडियो

भारतKerala swearing-in ceremony: केरल में शपथ ग्रहण समारोह, सतीशन लेंगे मुख्यमंत्री शपथ, कांग्रेस के 11 और आईयूएमएल के 5 विधायक बनेंगे मंत्री, 14 सदस्य नए चेहरे

भारत'वायनाड बनेगा अगला अमेठी': राहुल गांधी, प्रियंका वाड्रा पर निशाना साधने वाले पोस्टरों पर मामला दर्ज

भारत'22 लाख उम्मीदवारों के साथ धोखा': NEET पेपर लीक मामले में राहुल गांधी ने धर्मेंद्र प्रधान को बर्खास्त करने की मांग की

भारतसवाल वाहनों का ही नहीं, फिजूलखर्ची का भी?, प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की आम जनता से अपील और...

भारत अधिक खबरें

भारतDelhi Traffic Update: दिल्ली वाले ध्यान दें! 19 मई को ट्रैफिक जाम से बचना है, तो इन रास्तों का करें इस्तेमाल

भारतभविष्य के लिए ये कैसी पौध तैयार कर रहे हैं हम ?

भारत'भारत अब नक्सल-मुक्त है': अमित शाह ने छत्तीसगढ़ में उग्रवाद के खात्मे की घोषणा की

भारतMadhya Pradesh: खेलते‑खेलते कार में बंद 4 साल की बच्ची की मौत, दो घंटे तक किसी ने नहीं देखा

भारतमुंबई और अहमदाबाद के बीच भारत की पहली बुलेट ट्रेन की पहली झलक सामने आई