लाइव न्यूज़ :

Delhi Chunav 2025 Voting: केजरीवाल ने मतदाताओं के नाम दिया संदेश, कहा- 'आपका वोट आपके बच्चों के उज्ज्वल भविष्य की नींव'

By लोकमत न्यूज़ डेस्क | Updated: February 5, 2025 10:27 IST

Delhi Chunav 2025 Live: राजधानी में लगभग 1.56 करोड़ पात्र मतदाता हैं, जहां सत्तारूढ़ आप, भाजपा और कांग्रेस के बीच त्रिकोणीय मुकाबला है।

Open in App

Delhi Chunav 2025 Live: आम आदमी पार्टी (आप) के राष्ट्रीय संयोजक अरविंद केजरीवाल ने बुधवार को दिल्ली के मतदाताओं से अपील की कि वे राष्ट्रीय राजधानी के भविष्य को आकार देने में अपने वोट के महत्व को पहचानें। सोशल मीडिया मंच ‘एक्स’ पर पोस्ट किए गए संदेश में केजरीवाल ने कहा, ‘‘आपका वोट सिर्फ एक बटन नहीं है, यह आपके बच्चों के उज्ज्वल भविष्य की नींव है। यह हर परिवार को अच्छे स्कूल, बेहतरीन अस्पताल और सम्मानजनक जीवन प्रदान करने का अवसर है।’’

केजरीवाल का यह संदेश दिल्ली विधानसभा चुनाव के लिए मतदान शुरू होने के समय आया। दिल्ली में लगभग 1.56 करोड़ मतदाता अपने मताधिकार का इस्तेमाल करने के लिए पात्र हैं। इस चुनाव पर सबकी नजर है, क्योंकि यह दिल्ली के शासन की भविष्य की दिशा निर्धारित करेगी। अपनी अपील में केजरीवाल ने चुनाव के नैतिक और राजनीतिक महत्व पर भी प्रकाश डाला।

उन्होंने दिल्लीवासियों से ‘‘झूठ, नफरत और डर की राजनीति’’ के बजाय ‘‘सत्य, विकास और ईमानदारी’’ को चुनने का आग्रह किया। पूर्व मुख्यमंत्री ने मतदाताओं से आह्वान किया कि वे न केवल स्वयं वोट करें, बल्कि अपने दोस्तों, परिवारों और पड़ोसियों को भी ऐसा करने के लिए प्रेरित करें। केजरीवाल ने कहा, ‘‘गुंडागर्दी हारेगी, दिल्ली जीतेगी।’’

मतदाताओं को चुनाव में भागीदारी करने का आह्वान करते हुए दिल्ली की मुख्यमंत्री आतिशी ने कहा कि चुनाव अच्छाई और बुराई के बीच की लड़ाई है।

उन्होंने कहा, ‘‘यह काम और गुंडागर्दी के बीच की लड़ाई है।’’ उन्होंने लोगों को प्रगति और ‘‘अच्छाई’’ के वास्ते वोट देने के लिए प्रोत्साहित किया। भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) की दिल्ली इकाई के अध्यक्ष वीरेंद्र सचदेवा ने भी मतदाताओं से अपील की कि वे प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी के नेतृत्व में ‘‘स्वच्छ, सुशासित और समृद्ध’’ दिल्ली के लिए उनकी पार्टी के दृष्टिकोण का समर्थन करें। सचदेवा ने नागरिकों से भाजपा के कमल के निशान पर वोट देने का आह्वान किया।

उन्होंने दिल्ली के भविष्य के विकास को सुनिश्चित करने के लिए ‘‘डबल इंजन की सरकार’’ को मजबूत करने की आवश्यकता पर बल दिया। नई दिल्ली निर्वाचन क्षेत्र में केजरीवाल के खिलाफ चुनाव लड़ रहे कांग्रेस उम्मीदवार संदीप दीक्षित ने दिल्लीवासियों से अपने अधिकारों की रक्षा के लिए बड़ी संख्या में मतदान करने की अपील की। मतदान शाम छह बजे तक जारी रहेगा।

इस चुनाव में तीनों प्रमुख दल - आप, भाजपा और कांग्रेस राष्ट्रीय राजधानी में नेतृत्व के लिए अपनी दावेदारी पेश कर रहे हैं। दिल्ली के 70 विधानसभा क्षेत्रों में 699 उम्मीदवारों के भाग्य का फैसला होना है, जिसके लिए 13,766 मतदान केंद्रों पर मतदान जारी है। परिणाम आठ फरवरी को घोषित किए जाएंगे।

टॅग्स :दिल्ली विधानसभा चुनाव 2025अरविंद केजरीवालआम आदमी पार्टीदिल्लीचुनाव आयोग
Open in App

संबंधित खबरें

भारतये तो ट्रेलर है, पिक्चर अभी बाकी है..., राघव चड्ढा ने AAP के खिलाफ किया नया वीडियो जारी

भारतलखनऊ सहित यूपी के 17 शहरों में कूड़े का अंबार?, मतदान करने असम गए हजारों सफाईकर्मी, 12 अप्रैल को लौंटेगे?

भारतबारामती विधानसभा सीटः सुनेत्रा पवार के खिलाफ प्रत्याशी ना उतारें?, सीएम देवेंद्र फडणवीस ने कहा- निर्विरोध जिताएं, सभी दलों से की अपील

भारतमोथाबाड़ी में न्यायिक अधिकारी को किया अगवा और असली आरोपी फरार?, सीएम ममता बनर्जी ने कहा- निर्दोष लोगों को परेशान कर रही एनआईए

भारतघायल हूं इसलिए घातक हूं?, राघव ने एक्स पर किया पोस्ट, मैं बोलना नहीं चाहता था, मगर चुप रहता तो बार-बार दोहराया गया झूठ भी सच लगने लगता, वीडियो

भारत अधिक खबरें

भारतयूपी बोर्ड ने 2026-27 के लिए कक्षा 9 से 12 तक NCERT और अधिकृत पुस्तकें अनिवार्य कीं

भारतपाकिस्तान के रक्षामंत्री ख्वाजा आसिफ के कोलकाता पर हमले की धमकी वाले बयान पर सोशल मीडिया पर 'धुरंधर' अंदाज़ में आई प्रतिक्रिया

भारतबिहार में CM नीतीश कुमार के बेटे निशांत कुमार को सीएम बनाने की मांग को लेकर महिलाओं ने शुरू किया सत्याग्रह

भारतयूपी में स्थापना दिवस के जरिए लोगों के घर-घर पहुंचेगी भाजपा, लोगों को PM मोदी और योगी सरकार की उपलब्धियां बताएँगे पार्टी पदाधिकारी

भारतWATCH: बिहार के सारण जिले में जदयू के प्रखंड अध्यक्ष का एक लड़की के साथ अश्लील वीडियो वायरल, दोनों आपत्तिजनक अवस्था में थे खेत में एक लड़की नेता के पीछे भाग रही है