लाइव न्यूज़ :

Delhi Bomb Threat: स्कूलों के बाद दिल्ली के 4 अस्पतालों को बम से उड़ाने की मिली धमकी, अलर्ट पर पुलिस

By आकाश चौरसिया | Updated: May 14, 2024 13:39 IST

Delhi hospitals receive bomb threat: दिल्ली के स्कूलों के बाद अस्पतालों को बम से उड़ानें की धमकी मिली। इस बात की जानकारी मीडिया रिपोर्ट के जरिए सामने आई है, जिसमें बताया गया कि उन्हें यह कॉल के द्वारा पता चला कि ऐसा भी कुछ अस्पताल में हो सकता है।

Open in App
ठळक मुद्देस्कूलों के बाद अस्पतालों को बम से उड़ाने की धमकी कॉल के जरिए मिलीगौरतलब है कि इससे पहले दिल्ली और एनसीआर के स्कूलों को भी ऐसे कॉल आए थेहालांकि, गृह मंत्रालय ने इसे धोखा करार दिया था

Delhi hospitals receive bomb threat: दिल्ली के चार अस्पतालों को बम से उड़ाने की धमकी मंगलवार को मिली। इनमें दीपचंद बंधु अस्पताल, दादा देव अस्पताल, हेडगेवार अस्पताल और गुरु तेग बहादुर (जीटीबी) अस्पताल शामिल हैं, जिन्हें ये धमकियां मिली हैं। यह घटनाक्रम इंदिरा गांधी अंतर्राष्ट्रीय (आईजीआई) हवाई अड्डे और दिल्ली के आधा दर्जन से अधिक सरकारी अस्पतालों को ईमेल के माध्यम से बम की धमकी मिलने के दो दिन बाद आया है।

दिल्ली पुलिस के अनुसार, आजीआई एयरपोर्ट को ईमेल के जरिए 12 मई, 2024 को अपरिचित अकाउंट के जरिए धमकी मिली थी। ईमेल भेजने वाले ने परिसर के अंदर एक विस्फोटक उपकरण होने की बात कही। इसी तरह के ईमेल बुराड़ी के सरकारी अस्पताल और मंगोलपुरी के संजय गांधी अस्पताल को धमकी मिली थी। दिल्ली पुलिस इस मामले में जांच कर रही है। 

इन अस्पतालों की सूची में शामिल हैं कि डाबरी में दादा देव अस्पताल, हरि नगर में दीन दयाल उपाध्याय (डीडीयू) अस्पताल, दिलशाद गार्डन में गुरु तेग बहादुर (जीटीबी) अस्पताल, मल्का गंज का हिंदू राव अस्पताल और राजपुर का अरुणा आसफ अली सरकारी अस्पताल शामिल है।

बम की धमकी वाले ये ईमेल दिल्ली-एनसीआर के 150 से अधिक स्कूलों को बम की धमकी मिलने के लगभग दो सप्ताह बाद आए हैं, जिससे अभिभावकों में दहशत फैल गई थी। हालांकि, गृह मंत्रालय (एमएचए) ने एक आधिकारिक बयान जारी कर ईमेल को धोखा करार दिया था।

अधिकारियों ने बताया था कि पुलिस को 12 मई को दोपहर 3 बजे बुराड़ी अस्पताल से धमकी के बारे में जानकारी मिली, जिसके बाद शहर भर के कई अन्य अस्पतालों से शिकायतें आईं और पुलिस टीमों को भेजा गया, लेकिन अभी तक कुछ भी संदिग्ध होने की बात सामने नहीं आई है। उस दौरान ईमेल से इंदिरा गांधी अंतरराष्ट्रीय हवाई अड्डे के टर्मिनल-3, बुराड़ी अस्पताल, संजय गांधी मेमोरियल अस्पताल, गुरु तेग बहादुर अस्पताल, बारा हिंदू राव अस्पताल, जनकपुरी सुपर स्पेशलिटी अस्पताल, दीन दयाल उपाध्याय, डाबड़ी के दादा देव अस्पताल और अरुणा आसफ अली धमकियां मिलीं। 

टॅग्स :दिल्लीबम
Open in App

संबंधित खबरें

भारतदिल्ली और उत्तरी भारत के कुछ हिस्सों में महसूस हुए भूकंप के झटके, अफगानिस्तान में आया भूकंप

भारतजो डर गया, समझो मर गया?, सौरभ भारद्वाज ने राघव चड्ढा पर निशाना साधा, कहा- केजरीवाल गिरफ्तार हुए तो विदेश में छिपा?

भारतस्वाति मालीवाल के बाद राघव चड्ढा पर गाज?, आखिर क्यों केजरीवाल के खास लोग छोड़ रहे साथ?

भारतएचएस फूलका ने आप को दिया झटका, बीजेपी में शामिल

क्राइम अलर्टएक ही उम्र के 4 लड़कों ने घेरकर शख्स को चाकू घोंपकर मोबाइल फोन लूटे, मादक पदार्थ के आदी लड़के

भारत अधिक खबरें

भारतकेंद्रीय शिक्षा मंत्री धर्मेंद्र प्रधान ने ग्रीनविच मीन टाईम को महाकाल स्टेंडर्ड टाईम में बदलने पर दिया जोर

भारतदलित समुदाय के 22 फीसदी वोट पर जमीन अखिलेश की निगाह , 14 अप्रैल पर अंबेडकर जयंती पर गांव-गांव में करेगी कार्यक्रम

भारतराघव चड्ढा पर आतिशी का बड़ा आरोप, 'BJP से डरते हैं, अगला कदम क्या होगा?'

भारतउत्तर प्रदेश उपचुनाव 2026ः घोसी, फरीदपुर और दुद्धी विधानसभा सीट पर पड़ेंगे वोट?, 2027 विस चुनाव से पहले सेमीफाइनल, सीएम योगी-अखिलेश यादव में टक्कर?

भारतTamil Nadu Polls: बीजेपी कैंडिडेट्स की लिस्ट में अन्नामलाई का नाम नहीं, 'सिंघम' किए गए साइडलाइन या नई जिम्मेदारी की तैयारी