लाइव न्यूज़ :

आयुष्मान भारत प्रधानमंत्री जन आरोग्य योजनाः 10 अप्रैल को केंद्र से समझौता?, मंत्री पंकज सिंह ने कहा- 30 दिन में 100000 लोगों को करेंगे शामिल

By लोकमत न्यूज़ डेस्क | Updated: March 18, 2025 16:39 IST

Ayushman Bharat Pradhan Mantri Jan Arogya Yojana: करीब 160 ऐसे क्लीनिक, जो किराए की इमारतों से संचालित हो रहे हैं और ठीक से काम नहीं कर रहे हैं, उन्हें बंद कर दिया जाएगा।

Open in App
ठळक मुद्देदिल्ली विधानसभा चुनावों के दौरान भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) द्वारा किये गए प्रमुख वादों में से एक था।एबी-पीएमजेएवाई को लागू करने से इनकार करने के बाद अपनी स्वयं की योजना तैयार की थी। मोहल्ला क्लीनिक बंद किये जाएंगे और उनके स्थान पर सरकारी भूमि पर नए क्लीनिक खोले जाएंगे।

नई दिल्लीः दिल्ली के स्वास्थ्य मंत्री पंकज सिंह ने मंगलवार को कहा कि राष्ट्रीय राजधानी में आयुष्मान भारत प्रधानमंत्री जन आरोग्य योजना (एबी-पीएमजेएवाई) को लागू करने के लिए राज्य सरकार 10 अप्रैल को केंद्र के साथ एक समझौता ज्ञापन (एमओयू) पर हस्ताक्षर करेगी। उन्होंने बताया कि इसका लक्ष्य एक महीने के भीतर एक लाख लोगों को स्वास्थ्य बीमा योजना के लिए नामांकित करना है। इस योजना को लागू करना फरवरी में हुए दिल्ली विधानसभा चुनावों के दौरान भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) द्वारा किये गए प्रमुख वादों में से एक था।

पूर्ववर्ती आम आदमी पार्टी (आप) सरकार ने एबी-पीएमजेएवाई को लागू करने से इनकार करने के बाद अपनी स्वयं की योजना तैयार की थी। सिंह ने यहां आयोजित संवाददाता सम्मेलन को संबोधित करते हुए कहा कि किराए की इमारतों में स्थापित, लेकिन काम नहीं कर रहे मोहल्ला क्लीनिक बंद किये जाएंगे और उनके स्थान पर सरकारी भूमि पर नए क्लीनिक खोले जाएंगे।

उन्होंने कहा, ‘‘प्रत्येक विधानसभा क्षेत्र में वर्तमान में करीब सात मोहल्ला क्लीनिक किराए के परिसर से चल रहे हैं। चूंकि हमारे पास अपनी जमीन है, तो क्यों न उन्हें (मोहल्ला क्लीनिक) वहां बनाया जाए? करीब 160 ऐसे क्लीनिक, जो किराए की इमारतों से संचालित हो रहे हैं और ठीक से काम नहीं कर रहे हैं, उन्हें बंद कर दिया जाएगा।’’

एबी-पीएमजेएवाई आर्थिक रूप से कमजोर करीब 12.37 करोड़ परिवारों के लगभग 55 करोड़ लोगों को द्वितीयक और तृतीयक इलाज और अस्पताल में भर्ती के लिए प्रति वर्ष प्रति परिवार पांच लाख रुपये का स्वास्थ्य बीमा प्रदान करता है।

केंद्र सरकार ने 29 अक्टूबर, 2024 को 70 वर्ष और उससे अधिक आयु के सभी वरिष्ठ नागरिकों को, चाहे उनकी सामाजिक-आर्थिक स्थिति कुछ भी हो, प्रति वर्ष 5 लाख रुपये तक का मुफ्त उपचार प्रदान करने के लिए एबी-पीएमजेएवाई का विस्तार किया।

टॅग्स :दिल्ली सरकारदिल्लीBJPरेखा गुप्ताRekha Gupta
Open in App

संबंधित खबरें

भारततमिलनाडु चुनावों के लिए BJP का टिकट न मिलने के बाद अन्नामलाई ने दिया अपना स्पष्टीकरण

भारतघायल हूं इसलिए घातक हूं?, राघव ने एक्स पर किया पोस्ट, मैं बोलना नहीं चाहता था, मगर चुप रहता तो बार-बार दोहराया गया झूठ भी सच लगने लगता, वीडियो

भारतLPG Cylinder Update: सिलेंडर के लिए अब लंबी वेटिंग खत्म! दिल्ली में बस ID कार्ड दिखाओ और 5KG सिलेंडर पाओ

कारोबारकेरलम विधानसभा चुनावः वृद्ध आबादी 16.5 प्रतिशत?, पेंशन, स्वास्थ्य सुविधाएं और सुरक्षा सबसे बड़े चुनावी मुद्दे?, देखिए किस दल ने क्या दिया तोहफा?

भारतदिल्ली और उत्तरी भारत के कुछ हिस्सों में महसूस हुए भूकंप के झटके, अफगानिस्तान में आया भूकंप

भारत अधिक खबरें

भारतMadhya Pradesh: अनूपपुर ज़िले में चार-मंज़िला होटल गिरने से मलबे में कई लोगों के फँसे होने की आशंका, एक की मौत

भारतलखनऊ सहित यूपी के 17 शहरों में कूड़े का अंबार?, मतदान करने असम गए हजारों सफाईकर्मी, 12 अप्रैल को लौंटेगे?

भारतबारामती विधानसभा सीटः सुनेत्रा पवार के खिलाफ प्रत्याशी ना उतारें?, सीएम देवेंद्र फडणवीस ने कहा- निर्विरोध जिताएं, सभी दलों से की अपील

भारत'एकनाथ शिंदे और बलात्कार के आरोपी अशोक खरात के बीच 17 बार फोन पर बातचीत हुई', अंजलि दमानिया का आरोप

भारतमोथाबाड़ी में न्यायिक अधिकारी को किया अगवा और असली आरोपी फरार?, सीएम ममता बनर्जी ने कहा- निर्दोष लोगों को परेशान कर रही एनआईए