लाइव न्यूज़ :

Delhi Assembly Polls: 'ये कितने बड़े झूठे हैं...इसका उदाहरण इनका शीशमहल है' भाजपा की परिवर्तन रैली में पीएम मोदी ने AAP पर बोला जमकर हमला

By रुस्तम राणा | Updated: January 5, 2025 14:49 IST

दिल्ली के रोहिणी में रविवार को आयोजित भाजपा की परिवर्तन रैली में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने अपने संबोधन में कहा कि दिल्ली विधानसभा में भी कमल खिलने वाला है। उन्होंने अपने भाषण में सत्तारूढ़ दल आम आदमी पार्टी पर जमकर हमला किया। 

Open in App
ठळक मुद्देPM मोदी ने रोहिणी में भाजपा की परिवर्तन रैली को संबोधित कियाइस दौरान उन्होंने दावा किया कि दिल्ली विधानसभा में भी कमल खिलने वाला हैशीशमहल को लेकर भाजपा के शीर्ष नेता ने कोरोना काल को लेकर भी AAP पर हमला बोला

नई दिल्ली: प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने दिल्ली में होने वाले आगामी विधानसभा चुनाव के मद्देनजर रविवार को रोहिणी में भाजपा की परिवर्तन रैली को संबोधित किया। इस दौरान उन्होंने अपने संबोधन में कहा कि दिल्ली विधानसभा में भी कमल खिलने वाला है। प्रधानमंत्री ने अपने भाषण में सत्तारूढ़ दल आम आदमी पार्टी पर जमकर हमला किया। 

रैली में मोदी ने कहा, "दिल्ली पर आपदा लाने वाले ये झूठा आरोप लगाते हैं कि केंद्र सरकार उन्हें काम नहीं करने देती...केंद्र सरकार उन्हें पैसे नहीं देती... ये कितने बड़े झूठे हैं...इसका उदाहरण इनका शीशमहल है।" उन्होंने आगे कहा, "आज ही एक बड़े अखबार ने सीएजी (CAG) रिपोर्ट के आधार पर शीश महल पर हुए खर्च का खुलासा किया है।"

शीशमहल को लेकर भाजपा के शीर्ष नेता ने कोरोना काल को लेकर भी AAP पर हमला किया। उन्होंने कहा, "जब दिल्ली के लोग कोरोनो से जूझ रहे थे, जब दिल्ली के लोग ऑक्सीजन और दवाओं के लिए भटक रहे थे। तब इन लोगों का पूरा फोकस अपना शीश महल बनवाने पर था। इन्होंने शीश महल का भारी भरकम बजट बनाया। यही इनकी सच्चाई है... इन्हें दिल्ली के लोगों का कोई परवाह नहीं है। इसलिए आज हर दिल्लीवासी कह रहे हैं... आपदा नहीं सहेंगे, बदल कर रहेंगे।"

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने कहा, "आपदा वालों ने दिल्ली के 10 साल बर्बाद कर दिए। AAP-दा वालों को कोई भी दायित्व मिलने का मतलब है... दिल्ली के लोगों को दंड मिलना।" उन्होंने कहा, ने कहा, "जिस आपदा सरकार के पास दिल्ली के लिए कोई विजन न हो, जिसे दिल्ली की परवाह न हो, वह दिल्ली का विकास नहीं कर सकती है। दिल्ली को आधुनिक बनाने के लिए जितने भी काम हैं वो केंद्र की भाजपा सरकार ही कर रही है... जैसे दिल्ली मेट्रो चप्पे-चप्पे तक पहुंची, तो ये काम भाजपा की केंद्र सरकार ने किया है। बीते एक दशक में दिल्ली-NCR में मेटो नेटवर्क दोगुने से भी अधिक हो चुके हैं। आज जनकपुरी और कृष्णा पार्क के लिए भी मेट्रो शुरू हो चुकी है। ये जो नमो रेल प्रोजेक्ट है ये भी केंद्र सरकार बना रही है।"

टॅग्स :नरेंद्र मोदीदिल्ली विधान सभा चुनाव 2020आम आदमी पार्टीBJP
Open in App

संबंधित खबरें

भारतराघव चड्ढा पर आतिशी का बड़ा आरोप, 'BJP से डरते हैं, अगला कदम क्या होगा?'

ज़रा हटकेVIDEO: असम में योगी का बड़ा बयान, 'घुसपैठियों को बाहर करना ही होगा'

भारतTamil Nadu Polls: बीजेपी कैंडिडेट्स की लिस्ट में अन्नामलाई का नाम नहीं, 'सिंघम' किए गए साइडलाइन या नई जिम्मेदारी की तैयारी

भारतश्रीपेरंबुदूर से उम्मीदवार तमिलनाडु कांग्रेस अध्यक्ष सेल्वापेरुन्थगई, 27 उम्मीदवार घोषित, देखिए

भारततमिलनाडु विधानसभा चुनावः अवनाशी से केंद्रीय मंत्री एल मुरुगन, मायलापुर से तेलंगाना की पूर्व राज्यपाल तमिलिसाई सौंदर्यराजन और कोयंबटूर उत्तर से वानती श्रीनिवासन को टिकट

भारत अधिक खबरें

भारतFire Accident: ONGC मुंबई हाई प्लेटफॉर्म पर भीषण आग, 10 लोग घायल; राहत और बचाव कार्य जारी

भारतElection 2026: केरल में चुनावी हिंसा! शशि थरूर के काफिले पर हमला, गनमैन को भी पीटा, 5 धरे गए

भारतदेश के लिए समर्पित ‘एक भारतीय आत्मा’

भारतवाराणसी का रोम-रोम हुआ रोमांचित, दर्शकों ने देखा कैसा था सम्राट विक्रमादित्य का सुशासन, देखें Photos

भारतराष्ट्रवादी कांग्रेस पार्टीः उत्तरार्द्ध में उत्तराधिकार के लिए संघर्ष