लाइव न्यूज़ :

Delhi Assembly Elections: 2016 के कुरान बेअदबी के मामले में 2 साल की सजा?, नरेश यादव ने आप टिकट वापस की, महरौली सीट से लड़ेंगे महेंद्र चौधरी

By लोकमत न्यूज़ डेस्क | Updated: December 20, 2024 15:54 IST

Delhi Assembly Elections: आम आदमी पार्टी (आप) के राष्ट्रीय महासचिव (संगठन) संदीप पाठक ने पार्टी की पांचवीं सूची जारी की जिसमें चौधरी को महरौली सीट से उम्मीदवार बनाया गया है।

Open in App
ठळक मुद्देअदालत से वह बा-इज़्ज़त बरी नहीं हो जाते तब तक वह चुनाव नहीं लड़ेंगे। सभी उम्मीदवारों की घोषणा पहले ही कर दी है।24 जून 2016 को पंजाब के मलेरकोटला में सड़क पर कुरान के पन्ने बिखरे मिले थे।

Delhi Assembly Elections: आम आदमी पार्टी ने आगामी दिल्ली विधानसभा चुनाव के लिए महरौली से अपने उम्मीदवार नरेश यादव के स्थान पर महेंद्र चौधरी को उम्मीदवार बनाया है। नरेश यादव को कुरान की बेअदबी के मामले में पिछले महीने दोषी करार दिया गया था। महरौली से मौजूदा विधायक यादव को पंजाब की एक अदालत ने 2016 के कुरान बेअदबी के मामले में दो साल की सजा सुनाई है। आम आदमी पार्टी (आप) के राष्ट्रीय महासचिव (संगठन) संदीप पाठक ने पार्टी की पांचवीं सूची जारी की जिसमें चौधरी को महरौली सीट से उम्मीदवार बनाया गया है।

इससे पहले दिन में यादव ने ‘एक्स’ पर एक पोस्ट में कहा कि उन्होंने पार्टी संयोजक अरविंद केजरीवाल से मुलाकात कर उन्हें बताया की जब तक अदालत से वह बा-इज़्ज़त बरी नहीं हो जाते तब तक वह चुनाव नहीं लड़ेंगे। यादव ने कहा कि वह केजरीवाल की ईमानदारी से प्रभावित होकर आप में शामिल हुए थे और पार्टी से उन्हें बहुत कुछ मिला है। आप ने अगले साल फरवरी में होने वाले 70 सदस्यीय दिल्ली विधानसभा चुनाव के लिए अपने सभी उम्मीदवारों की घोषणा पहले ही कर दी है।

इससे पहले 24 जून 2016 को पंजाब के मलेरकोटला में सड़क पर कुरान के पन्ने बिखरे मिले थे। इसके बाद गुस्साई भीड़ ने हिंसा की और वाहनों को आग के हवाले कर दिया था। इस मामले में यादव समेत चार लोगों को गिरफ्तार किया गया था। यादव को मार्च 2021 में निचली अदालत ने बेअदबी मामले में बरी कर दिया था। हालांकि, मामले में शिकायतकर्ता ने उनके बरी होने के फैसले को चुनौती दी थी।

टॅग्स :Aam Aadmi Partyदिल्लीदिल्ली विधान सभा चुनाव 2020Delhi Assembly Election
Open in App

संबंधित खबरें

भारतदिल्ली और उत्तरी भारत के कुछ हिस्सों में महसूस हुए भूकंप के झटके, अफगानिस्तान में आया भूकंप

भारतक्या राघव चड्ढा किसी अन्य दल से जुड़े हुए हैं, पंजाब सीएम मान ने कहा-हां, समोसा और जहाज किराया पर बोल रहे थे और पंजाब मुद्दे पर नहीं, वीडियो

भारतजो डर गया, समझो मर गया?, सौरभ भारद्वाज ने राघव चड्ढा पर निशाना साधा, कहा- केजरीवाल गिरफ्तार हुए तो विदेश में छिपा?

भारतमेरी खामोशी को मेरी हार मत समझ लेना, मैं दरिया हूं, वक्त आने पर सैलाब?, एक्स पर राघव चड्ढा ने वीडियो जारी किया, सुनिए

भारतRaghav Chadha vs AAP: 'चुप कराया गया, हारा नहीं हूं, राघव चड्ढा ने AAP से किए तीखे सवाल; VIDEO

भारत अधिक खबरें

भारतकेंद्रीय शिक्षा मंत्री धर्मेंद्र प्रधान ने ग्रीनविच मीन टाईम को महाकाल स्टेंडर्ड टाईम में बदलने पर दिया जोर

भारतदलित समुदाय के 22 फीसदी वोट पर जमीन अखिलेश की निगाह , 14 अप्रैल पर अंबेडकर जयंती पर गांव-गांव में करेगी कार्यक्रम

भारतराघव चड्ढा पर आतिशी का बड़ा आरोप, 'BJP से डरते हैं, अगला कदम क्या होगा?'

भारतउत्तर प्रदेश उपचुनाव 2026ः घोसी, फरीदपुर और दुद्धी विधानसभा सीट पर पड़ेंगे वोट?, 2027 विस चुनाव से पहले सेमीफाइनल, सीएम योगी-अखिलेश यादव में टक्कर?

भारतTamil Nadu Polls: बीजेपी कैंडिडेट्स की लिस्ट में अन्नामलाई का नाम नहीं, 'सिंघम' किए गए साइडलाइन या नई जिम्मेदारी की तैयारी