लाइव न्यूज़ :

Delhi Results: शाहीन बाग मुद्दे के बीच मुस्तफाबाद में नहीं चली झाड़ू! इन मुस्लिम बहुल इलाकों में बीजेपी-आप में कड़ा मुकाबला

By विनीत कुमार | Updated: February 11, 2020 11:17 IST

Delhi Election Results: दिल्ली के मुस्तफाबाद में बीजेपी के जगदीश प्रधान 19000 से ज्यादा वोटों से आगे चल रहे हैं। इस सीट से आप के हाजी युनूस मैदान में हैं।

Open in App
ठळक मुद्देमुस्तफाबाद में जगदीश प्रधान बड़े अंतर से आगे, पिछली बार भी जीता था चुनावओखला, सीलमपुर सहित मटियामहल में बीजेपी-आप में कड़ा मुकाबला

Delhi Election Results: दिल्ली विधानसभा चुनाव के नतीजों के आ रहे रुझानों में एक बार फिर आम आदमी पार्टी (आप) का जादू चलता नजर आ रहा है। चुनाव आयोग के अब तक के आंकड़ों के अनुसार 'आप' 55 सीटों पर आगे है। यह बहुमत के आंकड़े से काफी ज्यादा है।

वही, दूसरी ओर बीजेपी 15 सीटों पर अभी बढ़त कायम रख सकी है। इन सब के बीच सबसे दिलचस्प रुझान दिल्ली के कुछ मुस्लिम बहुल इलाकों से आ रहे हैं। इनमें मुस्तफाबाद के रुझान सबसे खास हैं। यहां बीजेपी के जगदीश प्रधान बड़ी बढ़त हासिल कर चुके हैं।

Delhi Election Results: मुस्तफाबाद में नहीं चली झाड़ू

मुस्तफाबाद में बीजेपी के जगदीश प्रधान करीब 19000 से ज्यादा वोटों से आगे चल रहे हैं। इस सीट से आम आदमी पार्टी के हाजी युनूस मैदान में हैं। साल 2015 में भी यहां से जगदीश प्रधान जीत हासिल करने में कामयाब रहे थे। उन्होंने तब 6031 वोट से इस सीट पर जीत हासिल की थी।

इसके अलावा घोंडा में भी बीजेपी के अजय महावर बढ़त बनाए हुए हैं। वे आप के उम्मीदवार श्रीदत शर्मा से 4811 वोटों से आगे हैं। मुस्लिम बहुल कुछ दूसरे इलाकों की बात करें तो चुनाव आयोग के अनुसार ओखला में ब्रहम सिंह बढ़त कायम किए हुए हैं। वह हालांकि, आप के अमानतुल्लाह खान से केवल 194 वोट से ही आगे हैं। ऐसे में ये रुझान बदल भी सकते हैं। 

सीलमपुर में भी बीजेपी और आप के बीच कड़ी टक्कर है। खबर लिखे जाने तक यहां आप के अब्दुल रहमान बीजेपी के कौशल कुमार मिश्रा से 420 वोट से आगे हैं। वहीं, मटियामहल में आप के शोएब इकबाल बीजेपी के रविंद्र गुप्ता से 9000 से ज्यादा वोट से आगे हैं। ऐसे में उनकी जीत लगभग पक्की नजर आ रही है।

टॅग्स :दिल्ली विधान सभा चुनाव 2020विधान सभा चुनाव २०२०आम आदमी पार्टीभारतीय जनता पार्टी (बीजेपी)ओखलामुस्तफाबादघोंडासीलमपुर
Open in App

संबंधित खबरें

भारत'राघव चड्ढा गद्दार हैं': AAP कार्यकर्ताओं ने राज्यसभा सांसद के खार स्थित आवास के बाहर किया प्रदर्शन, VIDEO

भारतक्या राघव चड्ढा समेत 7 बाग़ी सांसद गंवा सकते हैं अपनी राज्यसभा सीटें? कानूनी पेचीदगियों के बीच AAP ने उन्हें हटाने की मांग की

भारतभाजपा में शामिल होने के बाद पंजाब पुलिस ने हटाई हरभजन सिंह की सुरक्षा

भारतBJP में शामिल होने के बाद आप सांसदों के खिलाफ प्रदर्शनों में दीवारों पर 'गद्दार' के भित्तिचित्र और फाड़े गए पोस्टर

भारतBJP में विलय के बाद पहले हमले में, राघव चड्ढा ने 'शीश महल 2' को लेकर केजरीवाल को लिया आड़े हाथों

भारत अधिक खबरें

भारत'भारत अब नक्सल-मुक्त है': अमित शाह ने छत्तीसगढ़ में उग्रवाद के खात्मे की घोषणा की

भारतMadhya Pradesh: खेलते‑खेलते कार में बंद 4 साल की बच्ची की मौत, दो घंटे तक किसी ने नहीं देखा

भारतमुंबई और अहमदाबाद के बीच भारत की पहली बुलेट ट्रेन की पहली झलक सामने आई

भारतमहाराष्ट्र के पालघर में शादी के परिवार को ले जा रहे एक ट्रक की दूसरे ट्रक से टक्कर, 12 की मौत, 20 से ज़्यादा घायल

भारतरांची के बिरसा मुंडा केंद्रीय कारागार में महिला कैदी का किया गया यौन शोषण, हुई गर्भवती, कराया गया गर्भपात! नेता प्रतिपक्ष बाबूलाल मरांडी ने मुख्यमंत्री को लिखा पत्र