लाइव न्यूज़ :

Delhi Okhla Assembly Seat Result Live Update: शाहीन बाग का करंट- ओखला सीट से रिकॉर्ड 70000 से अधिक वोटों से जीते AAP के अमानतुल्लाह खान

By अनुराग आनंद | Updated: February 11, 2020 17:08 IST

ओखला विधान सभा दिल्ली के सबसे हॉट सीट में से एक है। यहां से कांग्रेस ने अपनी कमान पूर्व विधायक और सांसद परवेज हाशमी को दी तो वहीं आम आदमी पार्टी ने अमानतुल्लाह खान पर ही फिर से भरोसा कर उन्हें उम्मीदवार बनाया। भाजपा  की तरफ से ओखला विधानसभा क्षेत्र से ब्रह्म सिंह चुनाव लड़ रहे थे।

Open in App
ठळक मुद्दे2020 के इस विधानसभा चुनावों में परवेज हाशमी जहां सीएए और एनआरसी के मुद्दे पर चुनाव लड़े।भाजपा ने राष्ट्रवाद के मुद्दा पर ही ये चुनाव लड़ा।

दिल्ली विधानसभा चुनाव के मतदानों की गिनती आज हो रही है। ओखला विधानसभा सीट दिल्ली के हॉट सीट में से एक है। इस सीट से आम आदमी पार्टी के उम्मीदवार अमानतुल्लाह खान शुरुआती दौर में पीछे चलने के बाद लगातार आगे रहे। भाजपा के दिग्गज नेता ब्रह्म सिंह पहले राउंड में आगे चलने के बाद अब पीछे चलने लगे। इस विधान सभा सीट का अपडेट यह है कि यहां से आप उम्मीदवार 70000 से अधिक वोटों से चुनाव जीत गए हैं।

इस सीट के सारे अपडेट जानने के लिए यहां नीचे दिए लिंक पर क्लिक करें।

यहां क्लिक कर पढ़ें खबर- ओखला से शुरुआती रूझान में भाजपा आगे चल रही थी, लेकिन अब आप के नेता खान आगे चल रहे हैं। 

नरेंद्र मोदी  सरकार द्वारा नागरिकता संशोधन कानून बनाए जाने के बाद इस विधानसभा सीट के ही शाहीन बाग में विरोध प्रदर्शन शुरू हुआ, जो अब तक चल रहा है।

शाहीन बाग में आंदोलन के शुरू होते ही ओखला ने देश भर के लोगों का ध्यान अपनी ओर खींचा। यही वजह है कि जब दिल्ली विधान सभा चुनाव का परिणाम आ रहा है तो लोग इस सीट की तरफ से काफी उत्सुकता से देख रहे हैं। 

ओखला विधानसभा क्षेत्र से कांग्रेस ने अपनी कमान पूर्व विधायक और सांसद परवेज हाशमी को दी तो वहीं आम आदमी पार्टी ने अमानतुल्लाह खान पर ही फिर से भरोसा कर उन्हें उम्मीदवार बनाया। भाजपा  की तरफ से ओखला विधानसभा क्षेत्र से ब्रह्म सिंह चुनाव लड़ रहे हैं। 2020 के इस विधानसभा चुनावों में परवेज हाशमी जहां सीएए और एनआरसी के मुद्दे पर चुनाव लड़े तो वहीं भाजपा ने राष्ट्रवाद के मुद्दा पर ही ये चुनाव लड़ा। आम आदमी पार्टी यहां से विकास के मुद्दे को लेकर चुनाव लड़ी।

चुनाव प्रचार के दौरान इस विधान सभा सीट के आस-पास काफी तनाव की स्थिति रही। जामिया यूनिवर्सिटी व शाहीन बाग जैसे दो महत्वपूर्ण क्षेत्र जहां इन दिनों आंदोलन चल रहा है, दोनों इसी क्षेत्र में आते हैं। साफ है कि यहां चुनाव से पहले तीन बार गोलीबारी हुई जिसके बाद क्षेत्र में तनाव की स्थिति बन गई थी। 

 बता दें कि 40 प्रतिशत की मुस्लिम आबादी लिए हुए इस विधानसभा सीट पर तीनों ही दलों भाजपा, कांग्रेस और आप की नजर है। दक्षिणी दिल्ली में पड़ने वाले इस विधानसभा क्षेत्र में वोटरों की कुल संख्या 2,73, 543 है जिसमें महिला वोटर्स 1,07,124 हैं जबकि पुरुष मतदाताओं की संख्या 1,66,394 है।

इस विधानसभा क्षेत्र में 25 थर्ड जेंडर भी अपने मताधिकार का इस्तेमाल कर सरकार बनाने में अपनी भूमिका निभाते हैं। ओखला विधानसभा क्षेत्र प्रमुख रूप से दो भागों में बंटा है जिसमें एक हिस्सा न्यू फ्रेंड्स कॉलोनी और आस पास का है जबकि दूसरे हिस्से में जाकिर नगर, शाहीन बाग, बटला हाउस और अबुल फज़ल इन्क्लेव हैं।

इस विधानसभा सीट से अमानतुल्लाह खान आम आदमी पार्टी उम्मीदवार को लोगों को पहला पसंद माना जा रहा था। अमानतुल्लाह ओखला विधानसभा क्षेत्र के वर्तमान विधायक हैं जिन्होंने कुछ किया हो न किया हो मगर  सीएए-एनआरसी के विरोध में इन्होंने बढ़ चढ़कर हिस्सा लिया है। चाहे जामिया में हुई हिंसा के आरोप हों। या फिर शाहीनबाग़ का धरना।  

भाजपा के कई बड़े नेता अपने अलग अलग मंचों से इस बात का ऐलान कर चुके हैं कि ओखला में जिस तरह कानून का मखौल उड़ाया जा रहा है वो सब अमानतुल्लाह खान के इशारों पर हो रहा हैं। 

ध्यान रहे कि चाहे जामिया के छात्रों का प्रदर्शन हो या फिर शाहीनबाग की महिलाओं का विरोध ये सब ओखला विधानसभा क्षेत्र में चल रहा है जिसपर विपक्ष खासतौर

टॅग्स :दिल्ली विधान सभा चुनाव 2020दिल्लीओखलाआम आदमी पार्टीकांग्रेसभारतीय जनता पार्टी (बीजेपी)अरविन्द केजरीवालशाहीन बाग़ प्रोटेस्टजामिया मिल्लिया इस्लामिया
Open in App

संबंधित खबरें

भारतजो डर गया, समझो मर गया?, सौरभ भारद्वाज ने राघव चड्ढा पर निशाना साधा, कहा- केजरीवाल गिरफ्तार हुए तो विदेश में छिपा?

भारतमेरी खामोशी को मेरी हार मत समझ लेना, मैं दरिया हूं, वक्त आने पर सैलाब?, एक्स पर राघव चड्ढा ने वीडियो जारी किया, सुनिए

भारतRaghav Chadha vs AAP: 'चुप कराया गया, हारा नहीं हूं, राघव चड्ढा ने AAP से किए तीखे सवाल; VIDEO

भारतराघव चड्ढा को क्यों हटाया गया?, राज्यसभा सांसद और आप नेता संजय सिंह ने दिया जवाब?

भारतबिहार चुनावः 2026 में 17 सीट खाली, राज्यसभा के बाद MLC इलेक्शन में भी तेजस्वी यादव को लगेगा झटका, 1 सीट के लिए 25 विधायक?

भारत अधिक खबरें

भारतगंदरबल एनकाउंटर: 7 दिन में रिपोर्ट पेश करो?, जम्मू-कश्मीर के उपराज्यपाल मनोज सिन्हा ने एक्स पर लिखा

भारतमाफ कीजिए मुनिश्रीजी, आप गलत बोल गए

भारतफील्ड मार्शल सैम मानेकशॉ: पाक पर 1971 की महाविजय के नायक

भारतहोर्मुज जलडमरूमध्य को लेकर 35 देशों की बैठक, ब्रिटेन पीएम कीर स्टॉर्मर ने भारत को दिया न्योता?, विदेश सचिव विक्रम मिसरी शामिल?

भारतलोकसभा सीटों की संख्या 543 से बढ़ाकर 816 होंगे?, संसद का बजट सत्र बढ़ा, 16 से 18 अप्रैल के बीच 3 दिवसीय बैठक?