लाइव न्यूज़ :

दिल्ली विधानसभा चुनावः आयकर विभाग के 22 अधिकारियों की नियुक्ति, 24X 7 नियंत्रण कक्ष स्थापित, जानिए क्या है टोल फ्री नंबर

By भाषा | Updated: January 10, 2020 12:16 IST

अधिकारियों ने शुक्रवार को बताया कि इसके लिए लोगों को एक टोल फ्री नंबर 1800117574 भी मुहैया कराया गया है। यहां लोग विभाग को किसी भी तरह के धन बल, गैरकानूनी नकदी वितरण और चुनाव से संबंधित अन्य तरह के अपराधों की शिकायतें कर सकते हैं।

Open in App
ठळक मुद्देदिल्ली में आठ फरवरी को 70 सीटों पर विधानसभा चुनाव होने वाले हैं।विभाग के यह नियंत्रण कक्ष जांच खंड में स्थापित किया है।

दिल्ली में आगामी विधानसभा चुनाव को देखते हुए आयकर विभाग ने काला धन और प्रलोभनों पर नजर रखने के लिए 24X 7 नियंत्रण कक्ष स्थापित किया है।

अधिकारियों ने शुक्रवार को बताया कि इसके लिए लोगों को एक टोल फ्री नंबर 1800117574 भी मुहैया कराया गया है। यहां लोग विभाग को किसी भी तरह के धन बल, गैरकानूनी नकदी वितरण और चुनाव से संबंधित अन्य तरह के अपराधों की शिकायतें कर सकते हैं।

विभाग के यह नियंत्रण कक्ष जांच खंड में स्थापित किया है। दिल्ली में आठ फरवरी को 70 सीटों पर विधानसभा चुनाव होने वाले हैं। विधानसभा चुनाव के परिणाम 11 फरवरी को घोषित किए जाएंगे। चुनाव आयोग ने आयकर विभाग के 22 राजस्व अधिकारियों को इन चुनावों का व्यय पर्यवेक्षक नियुक्त किया है। यहां मुकाबला मुख्य रूप से आम आदमी पार्टी, भारतीय जनता पार्टी और कांग्रेस के बीच है। 

निर्वाचन आयोग ने दिल्ली विधानसभा चुनाव में प्रचार अभियान की खर्च सीमा पर निगरानी के लिये भारतीय राजस्व सेवा (आईआरएस) के 22 अधिकारियों को पर्यवेक्षक नियुक्त किया है। आयोग के अधिकारियों ने गुरुवार को बताया कि चुनाव प्रक्रिया में काले धन सहित अन्य अवैध संसाधनों के इस्तेमाल पर निगरानी के लिये आयकर विभाग के 22 अधिकारियों को पर्यवेक्षक के रूप में नियुक्त किया है।

उल्लेखनीय है कि दिल्ली विधानसभा चुनाव के लिये आठ फरवरी को मतदान और 11 फरवरी को मतगणना होगी। चुनाव आयोग ने पर्यवेक्षक के रूप में नियुक्त अधिकारियों की पहली बैठक 14 जनवरी को आहूत की है। इसमें पर्यवेक्षकों को चुनाव में उनकी भूमिका के बारे में अवगत कराया जायेगा।

आयोग ने आयकर विभाग की नीति निर्धारक संस्था, केन्द्रीय प्रत्यक्ष कर बोर्ड (सीबीडीटी) को पर्यवेक्षक बनाये गये अधिकारियों को इनकी नियमित जिम्मेदारी से अस्थायी मुक्ति देने का निर्देश दिया है। आयोग ने दिल्ली और पड़ोसी राज्यों में स्थित सीबीडीटी की जांच शाखाओं को वित्तीय लेनदेन की संदिग्ध गतिविधियों को रोकने के लिये सख्त निगरानी उपाय सुनिश्चित करने का भी निर्देश दिया है।

साथ ही आयकर विभाग की दिल्ली हवाईअड्डे पर कार्यरत ‘एयर इंटेलिजेंस यूनिट’ को भी सतर्कता बरतने का निर्देश देने के लिये विभाग को कहा था। जिससे आयकर विभाग की सभी इकाईयां वित्तीय खुफिया इकाई के साथ सामंजस्य कायम कर निगरानी सुनिश्चित कर सकें।

टॅग्स :दिल्ली विधान सभा चुनाव 2020दिल्लीआम आदमी पार्टीआयकरआयकर विभागकांग्रेसभारतीय जनता पार्टी (बीजेपी)मोदी सरकारचुनाव आयोग
Open in App

संबंधित खबरें

भारतलखनऊ सहित यूपी के 17 शहरों में कूड़े का अंबार?, मतदान करने असम गए हजारों सफाईकर्मी, 12 अप्रैल को लौंटेगे?

भारतबारामती विधानसभा सीटः सुनेत्रा पवार के खिलाफ प्रत्याशी ना उतारें?, सीएम देवेंद्र फडणवीस ने कहा- निर्विरोध जिताएं, सभी दलों से की अपील

भारतमोथाबाड़ी में न्यायिक अधिकारी को किया अगवा और असली आरोपी फरार?, सीएम ममता बनर्जी ने कहा- निर्दोष लोगों को परेशान कर रही एनआईए

भारतघायल हूं इसलिए घातक हूं?, राघव ने एक्स पर किया पोस्ट, मैं बोलना नहीं चाहता था, मगर चुप रहता तो बार-बार दोहराया गया झूठ भी सच लगने लगता, वीडियो

कारोबारITR Filing 2026: ITR दाखिल करने से पहले ये बातें जान लेना है बेहद जरूरी, जानें कब से शुरू हो रही है प्रक्रिया और कैसे बचाएं पेनाल्टी

भारत अधिक खबरें

भारतगोदाम में भर रहे थे नाइट्रोजन गैस?, विस्फोट में 4 की मौत और 2 घायल

भारतPAN Card Update: घर बैठे सुधारें पैन कार्ड में मोबाइल नंबर या नाम, बस 5 मिनट में होगा पूरा काम; देखें प्रोसेस

भारत'Three Allegations, Zero Truth': आम आदमी पार्टी द्वारा राज्यसभा की भूमिका से हटाए जाने के बाद राघव चड्ढा का जवाब

भारतMadhya Pradesh: अनूपपुर ज़िले में चार-मंज़िला होटल गिरने से मलबे में कई लोगों के फँसे होने की आशंका, एक की मौत

भारततमिलनाडु चुनावों के लिए BJP का टिकट न मिलने के बाद अन्नामलाई ने दिया अपना स्पष्टीकरण