लाइव न्यूज़ :

Delhi Assembly Election 2025: दिल्ली की 70 सीटों पर वोटिंग शुरू, 1.56 करोड़ मतदाता करेंगे अपने अधिकार का इस्तेमाल; 699 उम्मीदवारों की साख दांव पर

By अंजली चौहान | Updated: February 5, 2025 07:02 IST

Delhi Assembly Election 2025 Live:आप प्रमुख अरविंद केजरीवाल नई दिल्ली से भाजपा के प्रवेश वर्मा और कांग्रेस के संदीप दीक्षित के खिलाफ चुनाव लड़ेंगे

Open in App
ठळक मुद्देदिल्ली विधानसभा चुनाव से पहले मतदान केंद्रों पर मॉक पोलिंग कीदिल्ली के मुख्य निर्वाचन अधिकारी (सीईओ) आर एलिस वाज़ ने नागरिकों से लोकतांत्रिक प्रक्रिया में सक्रिय रूप से भाग लेने का आग्रह किया है।सभी 70 विधानसभा क्षेत्रों में योग्य मतदाता आज एक ही चरण में मतदान कर रहे हैं

Delhi Assembly Election 2025 Live: राष्ट्रीय राजधानी दिल्ली में आज विधानसभा 2025 के लिए मतदान किया जा रहा है। बुधवार, 5 फरवरी को सुबह 7 बजे से मतदान केंद्र को वोटरों के लिए खोल दिया गया है। सुबह-सुबह वोटरों का अपने मतदाता केंद्र पहुंचना जारी है। दिल्ली में सभी 70 सीटों के लिए आज मतदान हो जाएगा जिसके नतीजे 8 फरवरी को सामने आएंगे। 

70 निर्वाचन सीटों पर 699 उम्मीदवारों ने दांव खेला है और करीब 1.56 करोड़ मतदाता मतदान करेंगे।मतदान शाम 6:30 बजे तक चलेगा, जिसमें सुचारू चुनावी प्रक्रिया सुनिश्चित करने के लिए कड़ी सुरक्षा व्यवस्था की गई है। कुल 13,766 मतदान केंद्र बनाए गए हैं।

यह चुनाव निर्णायक होने वाला है, जिसमें मतदाता यह तय करेंगे कि आम आदमी पार्टी (आप) को लगातार तीसरी बार सत्ता में लाना है या भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) या कांग्रेस के लिए राजनीतिक वापसी का मार्ग प्रशस्त करना है।

समावेशी भागीदारी सुनिश्चित करने के लिए, 733 मतदान केंद्रों को वरिष्ठ नागरिकों और विकलांग लोगों के लिए विशेष रूप से सुसज्जित किया गया है। इसके अतिरिक्त, चुनाव आयोग ने एक कतार प्रबंधन प्रणाली (QMS) ऐप पेश किया है, जिससे मतदाता अपने संबंधित मतदान केंद्रों पर वास्तविक समय में भीड़ के स्तर की जाँच कर सकते हैं।

टॅग्स :दिल्ली विधानसभा चुनाव 2025चुनाव आयोगदिल्लीDelhi BJPआम आदमी पार्टीकांग्रेस
Open in App

संबंधित खबरें

भारतFalta Assembly Constituency: 21 मई को फाल्टा में पुनर्मतदान, तृणमूल कांग्रेस उम्मीदवार जहांगीर खान ने उम्मीदवारी वापस ली, वीडियो

भारतदिल्ली में सफर पर लगेगा ब्रेक? 21 मई से तीन दिन तक ऑटो-टैक्सी की हड़ताल, किराया बढ़ाने की मांग पर अड़े ड्राइवर

भारतकेरल सीएम सतीशन का पहला आदेश: महिलाओं के लिए मुफ़्त बस यात्रा, आशा कार्यकर्ताओं के मानदेय में ₹3,000 की बढ़ोतरी

भारतकौन हैं वडास्सेरी दामोदर मेनन सतीशन?, परावुर सीट से 2006, 2011, 2016, 2021 और 2026 में जीत हासिल की?

भारतमहाराष्ट्र विधान परिषद की 16 सीट पर चुनाव, 18 जून को पड़ेंगे वोट, निर्वाचन आयोग की घोषणा, जानें मतगणना कब?

भारत अधिक खबरें

भारतडिप्लोमेसी, डिनर और कोलोसियम की सैर; पीएम मोदी और जॉर्जिया मेलोनी की यादगार मुलाकात, देखें इटली दौरे की खास झलकियाँ

भारतPharmacy Strike Today: आज बंद रहेंगी दवा दुकानें! आज देशव्यापी हड़ताल पर रहेंगे दवा विक्रेता, मरीजों की बढ़ सकती है परेशानी

भारतWeather Today: आज बाहर निकलने से पहले देख लें वेदर अपडेट! दिल्ली में हीटवेव तो बेंगलुरु में बारिश की संभावना

भारतईमानदारी के अभाव में शातिर बन जाती है समझदारी

भारत"सरकार हर आयोजन को सड़क पर करा रही है": सड़कों पर नमाज को लेकर सीएम योगी पर अखिलेश का पलटवार