लाइव न्यूज़ :

दिल्ली एयरपोर्ट पर बड़ा हादसा टला, इंडिगो विमान के नीचे अचानक आ गई कार, जानें पूरा मामला

By विनीत कुमार | Updated: August 2, 2022 14:34 IST

दिल्ली से पटना की उड़ान के लिए तैयार इंडिगो विमान (6E-2002) एक बड़े हादसे का शिकार होने से बच गया। फ्लाइट टेक ऑफ के लिए तैयार थी। इसी दौरान वहां पहिए के नीचे एक कार पहुंच गई।

Open in App
ठळक मुद्देदिल्ली एयरपोर्ट पर उड़ान भरने के लिए तैयार इंडिगो के एक विमान के नीचे कार आ गई।एयरक्राफ्ट को कोई नुकसान नहीं पहुंचा, ये विमान पटना के लिए उड़ान भरने की तैयारी कर रहा था।उड़ान को तय समय से रवाना कर दिया गया, मामले की जांच भी शुरू कर दी गई है।

नई दिल्ली: दिल्ली एयरपोर्ट पर मंगलवार को एक बड़ा हादसा टल गया। दरअसल, उड़ान भरने के लिए तैयार इंडिगो के एक विमान के नीचे कार आ गई। अब पूरे मामले की जांच के आदेश दे दिए गए हैं। इस पूरे वाकये के दौरान फ्लाइट में यात्री भी बैठे हुए थे। ये विमान पटना के लिए उड़ान भरने की तैयारी कर रहा था। 

नागर विमानन महानिदेशालय (डीजीसीए) की ओर से बताया गया कि इस घटना में एयरक्राफ्ट को कोई नुकसान नहीं पहुंचा है। साथ ही कि व्यक्ति को भी चोट नहीं आई है। उड़ान को भी तय समय से रवाना कर दिया गया और मामले की जांच शुरू कर दी गई है।

इंडिगो का प्लेन 6E2002 के उड़ान के समय हुई घटना

इंडिगो का प्लेन 6E2002 पटना जाने के लिए उड़ान भरने को तैयार था। तभी प्लेन के पहिये के नीचे एक कार आ गई। इस घटना के बाद अफरातफरी मच गई। गाड़ी वहां कैसे पहुंची, इसे लेकर जांच शुरू कर दी गई है। कार के ड्राइवर का अल्कोहल टेस्ट भी किया गया और उसका टेस्ट निगेटिव आया है। अधिकारी ड्राइवर से पूछताछ भी कर रहे हैं कि वह गाड़ी लेकर क्यों पहुंचा।

सूत्रों के अनुसार, यह विमान जहां खड़ा था वहां किसी गाड़ी को ले जाने की इजाजत नहीं थी। ऐसे में ये ड्राइवर किस परिस्थिति में वे गाड़ी वहां ले गया, इसकी जांच की जा रही है। 

गौरतलब है कि पिछले कुछ समय में विमानों से जुड़ी तकनीकी गड़बड़ी के कई मामले सामने आए हैं। कई विमानों की आपात लैंडिंग भी हुई है। इसके बाद डीजीसीए ने कुछ सख्त कार्रवाई भी की है। इसी के तहत DGCA ने स्पाइसजेट के 50 फीसदी उड़ानों पर आठ हफ्तों तक रोक लगा दी है।

स्पाइसजेट के विमानों में 19 जून से 18 दिनों की अवधि में तकनीकी खराबी के आठ मामले आए जिसके बाद डीजीसीए ने पिछले महीने एयरलाइन को कारण बताओ नोटिस जारी किया था।

टॅग्स :इंडिगोIndigo AirlinesIndira Gandhi International
Open in App

संबंधित खबरें

कारोबार2 अप्रैल से घरेलू-अंतरराष्ट्रीय उड़ानों पर 275 रुपये से लेकर 10,000 रुपये तक ईंधन शुल्क?, एयरलाइन इंडिगो में महंगा हुआ हवाई सफर?

कारोबारIndiGo ने विलियम वॉल्श को सीईओ नियुक्त किया, 3 अगस्त 2026 तक संभालेंगे पदभार

भारतविमान में 161 यात्री, आईजीआई एयरपोर्ट पर इमरजेंसी लैंडिंग, विशाखापत्तनम से आ रही इंडिगो फ्लाइट में तकनीकी खराबी

कारोबारऑपरेशनल संकट के बाद इंडिगो के CEO पीटर एल्बर्स ने दिया इस्तीफा, राहुल भाटिया ने अंतरिम पद संभाला

भारतIran-Israel ‘war’: मिडिल ईस्ट में वॉर से एयरस्पेस बंद होने के बीच दिल्ली एयरपोर्ट ने जारी की एडवाइज़री

भारत अधिक खबरें

भारतMadhya Pradesh: अनूपपुर ज़िले में चार-मंज़िला होटल गिरने से मलबे में कई लोगों के फँसे होने की आशंका, एक की मौत

भारततमिलनाडु चुनावों के लिए BJP का टिकट न मिलने के बाद अन्नामलाई ने दिया अपना स्पष्टीकरण

भारतलखनऊ सहित यूपी के 17 शहरों में कूड़े का अंबार?, मतदान करने असम गए हजारों सफाईकर्मी, 12 अप्रैल को लौंटेगे?

भारतबारामती विधानसभा सीटः सुनेत्रा पवार के खिलाफ प्रत्याशी ना उतारें?, सीएम देवेंद्र फडणवीस ने कहा- निर्विरोध जिताएं, सभी दलों से की अपील

भारत'एकनाथ शिंदे और बलात्कार के आरोपी अशोक खरात के बीच 17 बार फोन पर बातचीत हुई', अंजलि दमानिया का आरोप