लाइव न्यूज़ :

Delhi Air Quality: जहरीली हवा में घुट रहा दम, ऑड-ईवन फॉर्मूला होगा लागू!

By धीरज मिश्रा | Updated: November 18, 2023 09:33 IST

Delhi Air Pollution: राजधानी दिल्ली में हवा बेहद ही खराब स्थिति में है। कई इलाकों में एक्यूआई 400 के आस-पास दर्ज किया गया है। ऐसे में दिल्ली में रहने वाले लोगों को आने वाले दिनों में भी जहरीली हवा में ही सांस लेने के लिए मजबूर होना पड़ेगा।

Open in App
ठळक मुद्देदिल्ली में हवा बेहद ही खराब श्रेणी में, एक्यूआई 400 के पास दिल्ली में ऑड-ईवन फॉर्मूला को लागू करने पर हो सकता है विचार दिल्ली सरकार हवा में सुधार के लिए करेगी बैठक, सभी अधिकारी रहेंगे मौजूद

Delhi Air Pollution: राजधानी दिल्ली में हवा बेहद ही खराब स्थिति में है। कई इलाकों में एक्यूआई 400 के आस-पास दर्ज किया गया है। ऐसे में दिल्ली में रहने वाले लोगों को आने वाले दिनों में भी जहरीली हवा में ही सांस लेने के लिए मजबूर होना पड़ेगा। वहीं दूसरी तरफ दिल्ली सरकार में पर्यावरण मंत्री गोपाल राय एक बार फिर दिल्ली में ऑड-ईवन फॉर्मूला को लागू करने पर विचार कर सकते हैं।

यहां जानकारी के लिए बताते चले कि दीपावली से पहले दिल्ली सरकार ने फैसला लिया था कि 13 नवंबर से एक सप्ताह के लिए दिल्ली में ऑड-ईवन लागू होगा।

लेकिन, दिल्ली में हुई बरसात की वजह से दिल्ली की जहरीली हवा में काफी सुधार हुआ था। जिसके बाद दिल्ली सरकार ने ऑड-ईवन फॉर्मूला को स्थगित कर दिया था। हालांकि, सरकार ने कहा था कि दिल्ली की मौजूदा स्थिति को देखते हुए आगे फैसला लिया जाएगा। मालूम हो कि सरकार ने दिल्ली की हवा को सुधारने के लिए कृत्रिम वर्षा करवाने पर भी विचार किया था।

398 एक्यूआई दर्ज किया गया

राजधानी दिल्ली में बीते तीन दिनों में प्रदूषित हवा में कोई सुधार देखने को नहीं मिला है। शनिवार को सिस्टम ऑफ एयर क्वालिटी एंड वेदर फोरकास्टिंग एंड रिसर्च (सफर ) के अनुसार, शनिवार सुबह 6 बजे एक्यूआई 398 दर्ज किया गया। वहीं, सुबह 6 बजे दर्ज किए गए केंद्रीय प्रदूषण नियंत्रण बोर्ड (सीपीसीबी) के आंकड़ों के अनुसार, आरके पुरम में वायु गुणवत्ता 396, न्यू मोती बाग में 350, आईजीआई हवाईअड्डा क्षेत्र में 465 और नेहरू नगर में 416 दर्ज की गई। यह बहुत ही खराब श्रेणी है।

अगर शुक्रवार शाम की बात करे तो एक्यूआई 405 था। गुरुवार को 419, बुधवार को 401, मंगलवार को 397 और सोमवार को 358 और रविवार को 218 दर्ज किया गया। दिल्ली में खराब हवा में सुधार के लिए नेशनल ग्रीन ट्रिब्यूनल (एनजीटी) ने भी दिल्ली-एनसीआर को सख्त निर्देश दिया है कि वह इसके लिए उचित कदम उठाए।

टॅग्स :वायु प्रदूषणदिल्लीAir Quality Commissionअरविंद केजरीवालAAP's Uttar PradeshArvind KejriwalGopal Rai
Open in App

संबंधित खबरें

भारतदिल्ली और उत्तरी भारत के कुछ हिस्सों में महसूस हुए भूकंप के झटके, अफगानिस्तान में आया भूकंप

भारतक्या राघव चड्ढा किसी अन्य दल से जुड़े हुए हैं, पंजाब सीएम मान ने कहा-हां, समोसा और जहाज किराया पर बोल रहे थे और पंजाब मुद्दे पर नहीं, वीडियो

भारतजो डर गया, समझो मर गया?, सौरभ भारद्वाज ने राघव चड्ढा पर निशाना साधा, कहा- केजरीवाल गिरफ्तार हुए तो विदेश में छिपा?

भारतमेरी खामोशी को मेरी हार मत समझ लेना, मैं दरिया हूं, वक्त आने पर सैलाब?, एक्स पर राघव चड्ढा ने वीडियो जारी किया, सुनिए

भारतRaghav Chadha vs AAP: 'चुप कराया गया, हारा नहीं हूं, राघव चड्ढा ने AAP से किए तीखे सवाल; VIDEO

भारत अधिक खबरें

भारतकेंद्रीय शिक्षा मंत्री धर्मेंद्र प्रधान ने ग्रीनविच मीन टाईम को महाकाल स्टेंडर्ड टाईम में बदलने पर दिया जोर

भारतदलित समुदाय के 22 फीसदी वोट पर जमीन अखिलेश की निगाह , 14 अप्रैल पर अंबेडकर जयंती पर गांव-गांव में करेगी कार्यक्रम

भारतराघव चड्ढा पर आतिशी का बड़ा आरोप, 'BJP से डरते हैं, अगला कदम क्या होगा?'

भारतउत्तर प्रदेश उपचुनाव 2026ः घोसी, फरीदपुर और दुद्धी विधानसभा सीट पर पड़ेंगे वोट?, 2027 विस चुनाव से पहले सेमीफाइनल, सीएम योगी-अखिलेश यादव में टक्कर?

भारतTamil Nadu Polls: बीजेपी कैंडिडेट्स की लिस्ट में अन्नामलाई का नाम नहीं, 'सिंघम' किए गए साइडलाइन या नई जिम्मेदारी की तैयारी