लाइव न्यूज़ :

Delhi Air Pollution: दिल्ली में जहरीली हवा से निपटने के लिए चलेंगी 106 अतिरिक्त बसें, मेट्रो के लगेंगे 60 अतिरिक्त फेरे

By लोकमत न्यूज़ डेस्क | Updated: November 15, 2024 16:06 IST

Delhi Air Pollution: दिल्ली के पर्यावरण मंत्री गोपाल राय ने घोषणा की कि सार्वजनिक परिवहन के उपयोग को प्रोत्साहित करने के लिए 106 शटल बस सेवाएं शुरू की जाएंगी।

Open in App

Delhi Air Pollution:दिल्ली के पर्यावरण मंत्री गोपाल राय ने शुक्रवार को कहा कि वायु गुणवत्ता खराब होने के कारण राजधानी में लागू किए गए चरणबद्ध प्रतिक्रिया कार्य योजना (ग्रैप) के तीसरे चरण के उपायों के तहत यहां 106 अतिरिक्त क्लस्टर बसें संचालित होगी और मेट्रो ट्रेन 60 अतिरिक्त चक्कर लगाएगी। देश में राजधानी का प्रदूषण स्तर सबसे खराब दर्ज किए जाने के बाद वायु गुणवत्ता प्रबंधन आयोग (सीएक्यूएम) ने यहां ग्रैप के तीसरे चरण को लागू कर दिया।

दिल्ली में लगातार दो दिन तक वायु गुणवत्ता ‘‘गंभीर’’ श्रेणी में रही। दिल्ली में शुक्रवार को भी वायु गुणवत्ता ‘‘गंभीर’’ श्रेणी में दर्ज की गई, जहां एक्यूआई 411 रहा। राय ने एक संवाददाता सम्मेलन में बताया कि दिल्ली में ई-बस और सीएनजी से चलने वाली बस को छोड़कर अंतरराज्यीय बस के प्रवेश पर प्रतिबंध लगा दिया गया है। इसके अलावा बीएस 3 पेट्रोल, बीएस 4 डीजल चार पहिया वाहनों पर भी रोक लगाई गई है।

मंत्री ने बताया कि सार्वजनिक परिवहन को बढ़ावा देने और निजी वाहनों के उपयोग को कम करने के उद्देश्य से दिल्ली परिवहन निगम 106 अतिरिक्त क्लस्टर बसें संचालित करेगा जबकि मेट्रो ट्रेन 60 अतिरिक्त चक्कर लगाएगी। मंत्री ने कहा कि यदि वायु गुणवत्ता और खराब होती है तो कृत्रिम बारिश जैसे आपातकालीन उपायों पर भी विचार किया जा सकता है और वह इस बारे में केंद्र सरकार के साथ बात करेंगे। उन्होंने बताया कि ग्रैप के तीसरे चरण के उपायों के तहत दिल्ली में निर्माण और किसी भी तरह की तोड़फोड़ की गतिविधियों पर प्रतिबंध लगा दिया गया है।

राय ने कहा, ‘‘हम दिल्ली में ग्रैप-3 के तहत लागू उपायों को और अधिक प्रभावी बनाने पर काम कर रहे हैं।’’ उन्होंने लोगों से आग्रह किया कि वे कम दूरी की यात्रा के लिए साइकिल का उपयोग करें, सार्वजनिक परिवहन का उपयोग करें और जब भी संभव हो घर से ही काम करने सहित अन्य उपाय करें। पर्यावरण मंत्री ने बताया कि सर्दियों से संबंधित कार्य योजना को मजबूत करने के लिए एमसीडी, पीडब्ल्यूडी, सिंचाई एवं बाढ़ नियंत्रण विभाग, परिवहन, डीटीसी, मेट्रो, शिक्षा और अन्य संबंधित विभागों के अधिकारियों के साथ शुक्रवार को एक अंतर-विभागीय बैठक की गई।

टॅग्स :दिल्लीदिल्ली मेट्रोदिल्ली सरकारवायु प्रदूषणAir Quality Commission
Open in App

संबंधित खबरें

भारतदिल्ली और उत्तरी भारत के कुछ हिस्सों में महसूस हुए भूकंप के झटके, अफगानिस्तान में आया भूकंप

भारतजो डर गया, समझो मर गया?, सौरभ भारद्वाज ने राघव चड्ढा पर निशाना साधा, कहा- केजरीवाल गिरफ्तार हुए तो विदेश में छिपा?

भारतस्वाति मालीवाल के बाद राघव चड्ढा पर गाज?, आखिर क्यों केजरीवाल के खास लोग छोड़ रहे साथ?

भारतएचएस फूलका ने आप को दिया झटका, बीजेपी में शामिल

क्राइम अलर्टएक ही उम्र के 4 लड़कों ने घेरकर शख्स को चाकू घोंपकर मोबाइल फोन लूटे, मादक पदार्थ के आदी लड़के

भारत अधिक खबरें

भारतFire Accident: ONGC मुंबई हाई प्लेटफॉर्म पर भीषण आग, 10 लोग घायल; राहत और बचाव कार्य जारी

भारतElection 2026: केरल में चुनावी हिंसा! शशि थरूर के काफिले पर हमला, गनमैन को भी पीटा, 5 धरे गए

भारतदेश के लिए समर्पित ‘एक भारतीय आत्मा’

भारतवाराणसी का रोम-रोम हुआ रोमांचित, दर्शकों ने देखा कैसा था सम्राट विक्रमादित्य का सुशासन, देखें Photos

भारतराष्ट्रवादी कांग्रेस पार्टीः उत्तरार्द्ध में उत्तराधिकार के लिए संघर्ष