लाइव न्यूज़ :

दिल्ली में प्रदूषण से थोड़ी राहत, पर कई इलाकों में वायु गुणवत्ता गंभीर श्रेणी में, अगले एक-दो दिन में बारिश के आसार

By अभिषेक पाण्डेय | Updated: November 5, 2019 08:38 IST

Delhi Air pollution: दिल्ली में वायु प्रदूषण से थोड़ी राहत तो मिली है, लेकिन कई इलाकों में अब भी वायु गुणवत्ता गंभीर श्रेणी में है

Open in App

दिल्ली में सोमवार को प्रदूषण में थोड़े सुधार के बाद मंगलवार सुबह स्थिति फिर से खराब होती दिख रही है। कई इलाकों में वायु गुणवत्ता सूचकांक गंभीर श्रेणी में है और इससे शहर की दृश्यता भी प्रभावित हुई है।

एएनआई के मुताबिक, मंगलवार सुबह लोधी रोड क्षेत्र में एयर क्वॉलिटी इंडेक्स (AQI) गंभीर श्रेणी में दर्ज किया गया। यहां प्रमुख प्रदूषण पीएम 2.5 500 पर और पीएम 10 413 पर दर्ज हुआ, ये दोनों ही गंभीर श्रेणी में आते हें। वहीं प्रदूषण की वजह से शहर की दृश्यता पर भी असर पड़ रहा है। अक्षरधाम और सिग्नेचर ब्रिज में प्रदूषण की वजह से दृश्यता बेहद खराब है।  

वहीं नोएडा के सेक्टर-62 में AQI 394 है, जो बेहद खराब है। केंद्रीय प्रदूषण नियंत्रण बोर्ड के अनुसार, हरियाणा में भी प्रदूषण की मार जारी है और गुरुग्राम के एनआईएसई ग्वाल पहाड़ी इलाके में AQI 396 है जो बेहद खराब है।  

सोमवार को हुआ था प्रदूषण में सुधार

इससे पहले सोमवार को दिल्ली के एयर क्वॉलिटी इंडेक्स में मामूली सुधार हुआ था और ये 'गंभीर श्रेणी' से 'बेहद खराब' श्रेणी में आ गई थी। हवा की गति में बढ़ोतरी होने से दिल्ली वासियों को करीब एक हफ्ते से दम घोंटने वाले प्रदूषण से थोड़ी राहत मिली थी। रविवार को प्रदूषण स्तर के तीन साल के उच्चतम स्तर पर पहुंचने के बाद सोमवार को शाम 4 बजे एयर क्वॉलिटी इंडेक्स 407 दर्ज किया, जो रात 8.30 बजे गिरकर 370 (बेहद खराब श्रेणी) हो गया। 

अगले एक-दो दिन दिल्ली-एनसीआर में बारिश की संभावना

मौसम विभाग के मुताबिक, महाचक्रवात और पश्चिमी विक्षोभ से राजस्थान, पंजाब, हरियाणा, पश्चिमी उत्तर प्रदेश और दिल्ली एनसीआर में बुधवार और गुरुवार को बारिश की संभावना है, जिससे स्थिति सुधर सकती है।

सोमवार को प्रधानमंत्री कार्यालय में हुई बैठक में दिल्ली, पंजाब और हरियाणा के अधिकारियों ने प्रदूषण से निपटने के लिए उठाए गए कई कदमों की चर्चा की। इन कदमों पराली जलाने वाले किसानों पर जुर्माना लगाने और पूरे राज्य में प्रदूषण हॉटस्पॉट पर पानी का छिड़काव करना शामिल है।

टॅग्स :दिल्ली प्रदूषणदिल्ली
Open in App

संबंधित खबरें

भारतदिल्ली और उत्तरी भारत के कुछ हिस्सों में महसूस हुए भूकंप के झटके, अफगानिस्तान में आया भूकंप

भारतजो डर गया, समझो मर गया?, सौरभ भारद्वाज ने राघव चड्ढा पर निशाना साधा, कहा- केजरीवाल गिरफ्तार हुए तो विदेश में छिपा?

भारतस्वाति मालीवाल के बाद राघव चड्ढा पर गाज?, आखिर क्यों केजरीवाल के खास लोग छोड़ रहे साथ?

भारतएचएस फूलका ने आप को दिया झटका, बीजेपी में शामिल

क्राइम अलर्टएक ही उम्र के 4 लड़कों ने घेरकर शख्स को चाकू घोंपकर मोबाइल फोन लूटे, मादक पदार्थ के आदी लड़के

भारत अधिक खबरें

भारतTamil Nadu Election 2026: क्या CBSE का नया सिलेबस भाषा विवाद की जड़? सीएम स्टालिन ने कहा- "भाषा थोपने का सुनियोजित प्रयास"

भारतFire Accident: ONGC मुंबई हाई प्लेटफॉर्म पर भीषण आग, 10 लोग घायल; राहत और बचाव कार्य जारी

भारतElection 2026: केरल में चुनावी हिंसा! शशि थरूर के काफिले पर हमला, गनमैन को भी पीटा, 5 धरे गए

भारतदेश के लिए समर्पित ‘एक भारतीय आत्मा’

भारतवाराणसी का रोम-रोम हुआ रोमांचित, दर्शकों ने देखा कैसा था सम्राट विक्रमादित्य का सुशासन, देखें Photos