लाइव न्यूज़ :

दिल्ली: ट्रक ड्राइवर का कटा दो लाख पांच सौ रुपये का चालान, ओवरलोड थी गाड़ी

By रोहित कुमार पोरवाल | Updated: September 12, 2019 21:08 IST

राजधानी दिल्ली की मुकारबा चौक के पास एक ट्रक ड्रइवर का दो लाख रुपये से ज्यादा चालान कटने की खबर है। समाचार एजेंसी एएनआई के मुताबिक, ट्रक ड्राइवर का दो लाख पांच सौ रुपये का चालान कटा है।

Open in App
ठळक मुद्देदिल्ली में ट्रक ड्राइवर का कटा दो लाख पांच सौ रुपये का चालानगाड़ी ओवरलोड को लेकर ड्राइवर का कटा चालान

राजधानी दिल्ली की मुकारबा चौक के पास एक ट्रक ड्रइवर का दो लाख रुपये से ज्यादा चालान कटने की खबर है। समाचार एजेंसी एएनआई के मुताबिक, ट्रक ड्राइवर का दो लाख पांच सौ रुपये का चालान कटा है। ट्रक ड्राइवर का चालान गाड़ी ओवरलोड करने को लेकर कटा है। बता दें कि पिछले कुछ दिनों से नए मोटर वाहन नियम के यातायात नियमों को तोड़ने वालों के खिलाफ कार्रवाई हो रही है।

बता दें कि केन्द्रीय गृह राज्यमंत्री नित्यानंद राय ने मंगलवार (10 सितंबर) को दावा किया था कि केन्द्र सरकार द्वारा एक सितंबर से लागू किये गये नए मोटर वाहन (संशोधन) अधिनियम में भारी जुर्माना लगाए जाने से लोग यातायात नियमों का उल्लंघन कम कर रहे हैं, जिससे उनके चालान कटने में काफी कमी आई है।

उन्होंने कहा था कि यह अधिनियम लोगों की सुरक्षा सुनिश्चित करता है इसलिए सभी राज्यों को इसे लागू करना चाहिए।

राय ने एक सवाल के जवाब में यहां संवाददाताओं से कहा था, ‘‘नये मोटर वाहन अधिनियम में भारी जुर्माना लगाए जाने से यातायात नियमों का उल्लंघन कम हो रहा है। इससे लोगों के चालान कटने में काफी कमी आई है।’’

उन्होंने कहा कि यह लोगों की सुरक्षा के लिए बनाया गया है। इसका मकसद दुर्घटनाओं पर लगाम लगाना है। राय ने कहा कि देश के सभी राज्यों को इस अधिनियम को लागू करना चाहिए।

मालूम हो कि पूरे देश में एक सितंबर से मोटर वाहन (संशोधन) अधिनियम लागू हो गया है, लेकिन इसमें भारी जुर्माना लगाये जाने के चलते कमलनाथ के नेतृत्व वाली मध्य प्रदेश की कांग्रेस नीत सरकार ने इसे प्रदेश में अभी लागू नहीं किया है।

(पीटीआई-भाषा इनपुट के साथ)

टॅग्स :दिल्लीमोटर व्हीकल अधिनियमदिल्ली पुलिस
Open in App

संबंधित खबरें

क्राइम अलर्टरिजवान अहमद को दिल्ली पुलिस ने उठाया?, मोबाइल, लैपटॉप की जांच, 2017 मुंबई बम विस्फोट को लेकर कार्रवाई

क्रिकेटअरुण जेटली स्टेडियम में DC बनाम MI मुकाबले के दौरान चीयरलीडर्स की रिकॉर्डिंग करते पकड़ा गया दिल्ली पुलिस का जवान

क्राइम अलर्ट2 साल से चचेरे भाई से अवैध संबंध, भाई मेराज अली ने पैर पकड़ा और माता रबिया खातून-पिता मोहम्मद मनीर ने तकिये से मुंह दबा कर बेटी को मार डाला

भारतघायल हूं इसलिए घातक हूं?, राघव ने एक्स पर किया पोस्ट, मैं बोलना नहीं चाहता था, मगर चुप रहता तो बार-बार दोहराया गया झूठ भी सच लगने लगता, वीडियो

क्राइम अलर्टसस्ते केमिकल से बन रहा था 'ब्रांडेड' टूथपेस्ट, पूरा मामला जानिए

भारत अधिक खबरें

भारतबिहार में CM नीतीश कुमार के बेटे निशांत कुमार को सीएम बनाने की मांग को लेकर महिलाओं ने शुरू किया सत्याग्रह

भारतयूपी में स्थापना दिवस के जरिए लोगों के घर-घर पहुंचेगी भाजपा, लोगों को PM मोदी और योगी सरकार की उपलब्धियां बताएँगे पार्टी पदाधिकारी

भारतWATCH: बिहार के सारण जिले में जदयू के प्रखंड अध्यक्ष का एक लड़की के साथ अश्लील वीडियो वायरल, दोनों आपत्तिजनक अवस्था में थे खेत में एक लड़की नेता के पीछे भाग रही है

भारतबिहार में सत्ता हस्तांतरण को लेकर सियासी हलचल हुई तेज, 12 अप्रैल को नीतीश कुमार दे सकते हैं मुख्यमंत्री पद से इस्तीफा, भाजपा में मुख्यमंत्री को लेकर जारी है मंथन 

भारत'वे बंगाल को खत्म करना चाहते हैं': ममता बनर्जी ने BJP पर साधा निशाना, चुनावों से पहले किसानों के लिए अलग से बजट का वादा किया