लाइव न्यूज़ :

दिल्ली के हिंदू राव अस्पताल में लापरवाही का मामला, पिछले 2 हफ्ते में 23 कोविड मरीज हुए गायब

By दीप्ती कुमारी | Updated: May 9, 2021 11:50 IST

दिल्ली के हिंदू राव अस्पताल से 23 कोविड संक्रमित मरीज लापता हो गए है। इस मामले में अस्पताल के अधिकारियों का कहना है कि मरीज बिना बताए अस्पताल से गायब हुए हैं।

Open in App
ठळक मुद्देदिल्ली के हिंदु राव अस्पताल से 23 कोविड संक्रमित मरीज हुए गायबअस्पताल के अधिकारियों का कहना है कि सभी मरीज बिना बताए अस्पताल से गए हैं उत्तरी नगर निगम के मेयर ने कहा है कि पुलिस को मामले की जानकारी दे दी गई है, पुलिस का ऐसी सूचना मिलने से इनकार

दिल्ली: देश की राजधानी दिल्ली के हिंदू राव अस्पताल से एक अजीबोगरीब घटना सामने आई है। इस अस्पताल से कम से कम 23 कोविड पॉजिटिव मरीज पिछले लगभग दो सप्ताह में गायब हो गए है।  हैरानी की बात ये भी है कि अस्पताल प्रशासन को भी इस बारे में भनक नहीं है कि मरीज कहां गए।

अस्पताल को ये भी नहीं मालूम है कि लापता हुए मरीज किसी दूसरे अस्पताल में भर्ती हुए हैं या फिर अपने घर चले गए हैं। इस अस्पताल को उत्तरी  दिल्ली नगर निगम द्वारा चलाया जाता है। अस्पताल के अधिकारियों और उत्तरी नगर निगम ने कहा कि सभी मरीज 19 मई से 6 अप्रैल के बीच लापता हुए है। 

हिंदू राव अस्पताल से पहले भी भागे हैं कोरोना मरीज 

हिंदुस्तान टाइम्स की रिपोर्ट के अनुसार अस्पताल में मरीज के बिना चिकित्सीय सलाह के इस तरह अस्पताल छोड़कर भागने की घटना पहली बार नहीं हुई है। पिछले साल जून में भी अस्पताल से पांच कोविड मरीज अधिकारियों को सूचित किए बिना चले गए थे । 

उत्तरी निगम के मेयर जय प्रकाश ने शनिवार को कहा कि सभी 23 रोगी अलग-अलग तारीखों में अस्पताल से गए है और एक साथ  गायब नहीं हुए हैं । उन्होंने कहा कि कई मामलों में मरीज दूसरे अस्पताल में बेहतर सुविधा के लिए जाते हैं । यह दिल्ली सरकार द्वारा चलाए अस्पतालों में भी होता है । प्रकाश ने कहा, 'हमने इस मामले में पुलिस को सूचित किया है कि ताकि हम मरीजों का पता लगाया जा सके क्योंकि वे कोविड पॉजिटिव है तो दूसरों को भी संक्रमित कर सकते हैं।' 

दिल्ली पुलिस ने नहीं मिली है कोविड मरीजों के भागने की सूचना

इस बीच दिल्ली पुलिस के एक वरिष्ठ अधिकारी ने नाम सार्वजनिक नहीं करने की शर्त पर बताया है, 'हमें न तो अस्पताल के अधिकारियों और न ही संबंधित सिविक एंजेसियों द्वारा लापता मरीजों के बारे में सूचित किया गया है । ' 

हिंदू राव अस्पताल को 19 अप्रैल को कोविड-19 मरीजों के लिए घोषित किया गया था। तब से कम से कम 800 रोगियों को अस्पताल में भर्ती कराया गया है। वहीं, एक डॉक्टर ने नाम नहीं छापने की शर्त पर कहा कि अस्पताल में खराब बुनियादी ढांचे और स्वच्छता के अभाव के कारण कई मरीजो  ने अस्पताल छोड़ दिया है।  

टॅग्स :दिल्लीदिल्ली में कोरोना
Open in App

संबंधित खबरें

क्राइम अलर्टजहांगीर पुरी में 17 वर्षीय हसमत की चाकू मारकर हत्या, शरीर पर कई वार, मृतक के भाई हकीम ने कहा- इरफान, इमरान और रिजबुल ने मार डाला?

क्राइम अलर्टमैडम दुकान के सामने गाड़ी मत लगाओ, ग्राहक को आने में दिक्कत होगी?, 78 वर्षीय दुकानदार को महिला उपनिरीक्षक ने थप्पड़ मारा, प्राथमिकी दर्ज

भारतगोदामों से सीधे एलपीजी सिलेंडर की बिक्री पर सख्त प्रतिबंध, सीएम रेखा गुप्ता ने कहा-भंडारण केंद्रों पर न जाएं और न ही भीड़ में इकट्ठा हों

भारतघायल हूं इसलिए घातक हूं?, राघव ने एक्स पर किया पोस्ट, मैं बोलना नहीं चाहता था, मगर चुप रहता तो बार-बार दोहराया गया झूठ भी सच लगने लगता, वीडियो

भारतLPG Cylinder Update: सिलेंडर के लिए अब लंबी वेटिंग खत्म! दिल्ली में बस ID कार्ड दिखाओ और 5KG सिलेंडर पाओ

भारत अधिक खबरें

भारतयूपी में सरकारी वकीलों की फीस 50% तक बढ़ाएगी सरकार, सरकारी खजाने पर बढ़ेगा 120 करोड़ रुपए का बोझ

भारत'मेरे पति 40 साल के हैं, मैं 19 की': मध्य प्रदेश हाईकोर्ट में महिला ने अपने प्रेमी के साथ रहने का अधिकार जीता

भारत'IIT बाबा' अभय सिंह ने कर्नाटक की इंजीनियर से शादी की, पत्नी के साथ हरियाणा में अपने पैतृक गांव पहुंचे

भारतSamrat Vikramaditya Mahanatya: 60 हजार से ज्यादा दर्शकों ने देखा 'सम्राट विक्रमादित्य', वाराणसी के रोम-रोम में बसा अनोखा मंचन, देखें Photos

भारतDelhi Assembly Security Breach: कार में सवार व्यक्ति ने कॉम्प्लेक्स का गेट तोड़कर पोर्च में रखा गुलदस्ता, वीडियो