लाइव न्यूज़ :

महिला की शिकायत और तीन महीने के लिए रद्द हो गया पद्मश्री अवॉर्ड से सम्मानित देहरादून के डॉक्टर का लाइसेंस

By विनीत कुमार | Updated: July 24, 2022 11:50 IST

देहरादून के प्रसिद्ध डॉक्टर और पद्म श्री पुरस्कार से सम्मानित डॉ योगी एरोन का लाइसेंस तीन महीने के लिए रद्द कर दिया गया है। एक महिला ने डॉ. योगी को लेकर गलत ऑपरेशन का आरोप लगाया था।

Open in App

देहरादून: उत्तराखंड मेडिकल काउंसिल (UKMC) ने नवंबर 2018 और फरवरी 2020 के बीच देहरादून की एक महिला के चेहरे पर की गई कुछ सर्जरी को कथित रूप से विफल होने को लेकर पद्म श्री पुरस्कार से सम्मानित डॉ योगी एरोन का लाइसेंस अस्थायी रूप से निलंबित कर दिया है। महिला ने दावा किया था कि ऑपरेशन के बाद उसे सांस लेने में तकलीफ होने लगी।  

शिकायतकर्ता नीता थापा ने कहा कि उसने अपने ऊपरी होंठ के ठीक ऊपर एक मध्यम आकार का मस्सा देखने के बाद ऑक्टोजेरियन प्लास्टिक सर्जन से संपर्क किया था। अपनी शिकायत में महिला ने दावा किया कि डॉक्टर ने नोज इम्प्लांट करने के लिए उसकी इजाजत के बगैर उसके माथे की त्वचा का एक हिस्सा लिया था।

महिला ने यूकेएमसी को अपनी शिकायत में दावा किया, 'इन सर्जरी ने मुझे बहुत मानसिक पीड़ा दी...और इसमें लगभद 10 लाख रुपये खर्च हुए, जिससे मैं कर्ज के बोझ में दब गई।' आरोप ये भी हैं कि डॉक्टर ने एक ही समस्या के लिए तीन बार सर्जरी की, तीन बार फीस वसूली, फिर भी सर्जरी नाकाम रही।

इस बीच डॉक्टर योगी एरोन ने आरोप लगाया कि शिकायत 'दुर्भावनापूर्ण इरादे' से की गई थी और मरीज पहले से ही अवसाद से जूझ रहा था। उन्होंने दावा किया, 'कोविड लॉकडाउन के दौरान उसका अपना ब्यूटी पार्लर व्यवसाय खत्म हो गया था।' 

उन्होंने कहा, 'हम निःस्वार्थ रूप से सेवा देते हैं। हम अब भी उसे सबसे अच्छा इलाज देने के लिए तैयार हैं। मेरे द्वारा की गई सर्जरी पूरी तरह से चिकित्सा प्रोटोकॉल का पालन करते हुए थी।'

बता दें कि साल 2020 में राष्ट्रपति रामनाथ कोविंद ने डॉक्टर योगी को पद्मश्री से सम्मानित किया था। महिला की शिकायत के बाद मेडिकल काउंसिल ने एक जांच कमेटी बनाई थी जिसने पाया कि इलाज में सही मानदंडों का पालन नहीं हुआ।

टॅग्स :उत्तराखण्ड
Open in App

संबंधित खबरें

भारतकौन थे भुवन चंद्र खंडूरी?, देहरादून में निधन

पूजा पाठपंच केदार तीर्थयात्राः रहिए तैयार, 18 मई को खुलेंगे श्री रुद्रनाथ मंदिर के कपाट, पवित्र डोली धार्मिक मंत्रोच्चार, पुष्प वर्षा और गढ़वाल राइफल्स सेना बैंड द्वारा बजाई गई धुनों के बीच रवाना

ज़रा हटकेकॉर्बेट राष्ट्रीय उद्यानः हथिनी ने स्वस्थ जुड़वां शावकों को जन्म दिया?, बेहद दुर्लभ घटना मान रहे वन्यजीव विशेषज्ञ, वीडियो

भारतचारधाम यात्राः 38 तीर्थयात्रियों की मृत्यु?, चारों धामों में श्रद्धालुओं की भारी भीड़, कुल 12.60 लाख से अधिक दर्शन

पूजा पाठदो कैलाश, दो अलग अनुभव; क्या आप जानते हैं आदि कैलाश और मानसरोवर के बीच का भूगोल? शिव यात्रा चुनने से पहले जरूर जान लें ये 5 बातें

भारत अधिक खबरें

भारतSpecial Train: रेल यात्रियों के लिए खुशखबरी! ओडिशा-UP के बीच चलेगी स्पेशल ट्रेन, देखें रूट और डिटेल

भारतदिल्ली में सफर पर लगेगा ब्रेक? 21 मई से तीन दिन तक ऑटो-टैक्सी की हड़ताल, किराया बढ़ाने की मांग पर अड़े ड्राइवर

भारतकुत्तों के काटने की घटनाओं को नजरअंदाज नहीं किया जा सकता?, सुप्रीम कोर्ट ने स्कूलों और अस्पतालों के पास आवारा कुत्तों को हटाने के आदेश को बरकरार रखा?

भारतदीदी का डिजाइन, सुवेंदु का एक्शन; साल्ट लेक स्टेडियम से हटेगी ममता बनर्जी द्वारा बनाई गई फुटबॉल की मूर्ति

भारतDelhi Traffic Update: दिल्ली वाले ध्यान दें! 19 मई को ट्रैफिक जाम से बचना है, तो इन रास्तों का करें इस्तेमाल