लाइव न्यूज़ :

DefExpo 2020: लखनऊ में टूट गए सारे रिकॉर्ड, राजनाथ सिंह ने कहा- मील का पत्थर, आने वाला समय भारत का होगा

By भाषा | Updated: February 8, 2020 19:15 IST

रक्षामंत्री राजनाथ सिंह ने 11वें डिफेंस एक्सपो के समापन समारोह में कहा कि देश के अब तक के सबसे बड़े डिफेंस एक्सपो की अभूतपूर्व सफलता पर वह गौरवान्वित महसूस कर रहे हैं। यह एक्सपो भारतीय रक्षा निर्माण क्षेत्र के लिये एक 'सफलता' है जिसने जनभागीदारी, निजी—सार्वजनिक भागीदारी तथा अंतरराष्ट्रीय सहयोग के हर रिकॉर्ड को तोड़ दिया है।

Open in App
ठळक मुद्देरक्षा के प्रति सभी देशवासियों की आकांक्षाओं की पूर्ति का प्रतीक भी है।यह आयोजन एक शंखनाद है कि आने वाला समय भारत का होगा।

रक्षामंत्री राजनाथ सिंह ने लखनऊ में आयोजित डिफेंस एक्सपो को मील का पत्थर करार देते हुए शनिवार को कहा कि इस साल की यह प्रदर्शनी भारतीय रक्षा निर्माण क्षेत्र के लिये एक 'सफलता' है जिसने अंतरराष्ट्रीय सहयोग के तमाम रिकॉर्ड तोड़ दिये हैं।

सिंह ने 11वें डिफेंस एक्सपो के समापन समारोह में कहा कि देश के अब तक के सबसे बड़े डिफेंस एक्सपो की अभूतपूर्व सफलता पर वह गौरवान्वित महसूस कर रहे हैं। यह एक्सपो भारतीय रक्षा निर्माण क्षेत्र के लिये एक 'सफलता' है जिसने जनभागीदारी, निजी—सार्वजनिक भागीदारी तथा अंतरराष्ट्रीय सहयोग के हर रिकॉर्ड को तोड़ दिया है।

उन्होंने कहा, ‘‘यह उत्तर प्रदेश की कामयाबी ही नहीं बल्कि रक्षा के प्रति सभी देशवासियों की आकांक्षाओं की पूर्ति का प्रतीक भी है। इस आयोजन ने दिखा दिया है कि नया भारत विश्व की बड़ी शक्तियों से कदम से कदम मिलाकर आगे बढ़ने के लिये तैयार है। यह आयोजन एक शंखनाद है कि आने वाला समय भारत का होगा।

आने वाले वक्त में हमारा देश ग्लोबल डिफेंस मैन्युफैक्चरिंग का प्रमुख केन्द्र बनेगा।’’ रक्षा मंत्री ने कहा कि उन्हें इस डिफेंस एक्सपो के दौरान विभिन्न मित्र देशों के रक्षा मंत्रियों से भी द्विपक्षीय बातचीत करने का भी मौका मिला। उन्होंने कहा, ‘‘एक तरह से यह एक्सपो दुनिया के विभिन्न देशों के साथ हमारे रक्षा सहयोग को बढ़ाने और परस्पर हितों के मुद्दों पर चर्चा करने के लिये भी एक मंच बना।’’

उन्होंने कहा कि इस एक्सपो के दौरान 200 से ज्यादा एमओयू और समझौते हुए। इन समझौतों ने एक नया इतिहास रच दिया है। यह डिफेंस एक्सपो इतना कामयाब रहा है कि अन्य देशों के प्रतिनिधियों ने भी उनसे मिलकर इसकी सराहना की है।

रक्षा मंत्री ने कहा, ‘‘11वें डिफेंस एक्सपो में लगभग दुनिया के विभिन्न देशों से 3000 लोगों का आना बहुत बड़ी बात है। उनकी मौजूदगी ने इस कार्यक्रम को और भी आकर्षक बना दिया है। हमारा देश न सिर्फ रक्षा मामलों में आत्मनिर्भर होगा बल्कि निर्यात भी करेगा। इसमें इस एक्सपो का बहुत बड़ा योगदान होगा।’’

उन्होंने डिफेंस एक्सपो के आयोजन के लिये प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ और उनकी सरकार को बधाई देते हुए कहा कि सरकार ने यह साबित कर दिया कि यूपी यानी 'अनलिमिटेड पोटेंशियल' है। इस आयोजन से लखनऊ को एक वैश्विक पहचान मिली है। सिर्फ देश ही नहीं बल्कि अंतरराष्ट्रीय स्तर पर भी लखनऊ चर्चा का विषय बना है।

मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने इस मौके पर कहा, ‘‘लखनऊ की दृष्टि से यह एक्सपो हमेशा के लिये अपनी एक स्वर्णिम याद बनकर हमेशा हमारे जहन में रहेगा। मुझे लगता है कि अब उत्तर प्रदेश की क्षमता पर किसी को भी सवाल नहीं खड़े करने चाहिये।’’

उन्होंने कहा, ‘‘डिफेंस एक्सपो हमारे लिये एक अवसर के साथ—साथ चुनौती भी था। मुझे खुशी है कि उत्तर प्रदेश की हमारी टीम ने रक्षा मंत्रालय के साथ मिलकर आयोजन को सफलता की नयी ऊंचाइयों पर पहुंचाया है। सबसे बड़ी बात यह है कि हमने उत्तर प्रदेश के प्रति दुनिया की सोच और नजरिये को बदलने में कामयाबी हासिल की है।

इस आयोजन से हमें डिफेंस कॉरीडोर के लिये बहुत मजबूत आधार हासिल हुआ है।’’ कार्यक्रम को प्रदेश के उद्योग मंत्री सतीश महाना, रक्षा सचिव अजय कुमार और एचएएल के चेयमैन आर माधवन ने भी मुख्य रूप से सम्बोधित किया। कार्यक्रम के दौरान हुई फोटो प्रतियोगिता के विजयी प्रतिभागियों को सम्मानित किया गया। साथ ही कॉफी टेबल बुक 'उत्तर प्रदेश डिफेंस कॉरीडोर : द हेक्सागन आफ सिक्योरिटी एण्ड प्रोस्पैरिटी' का विमोचन भी किया गया। 

टॅग्स :डिफेन्स एक्सपो २०२०उत्तर प्रदेशयोगी आदित्यनाथलखनऊनरेंद्र मोदीराजनाथ सिंह
Open in App

संबंधित खबरें

ज़रा हटकेVIDEO: असम में योगी का बड़ा बयान, 'घुसपैठियों को बाहर करना ही होगा'

भारतउत्तर प्रदेश उपचुनाव 2026ः घोसी, फरीदपुर और दुद्धी विधानसभा सीट पर पड़ेंगे वोट?, 2027 विस चुनाव से पहले सेमीफाइनल, सीएम योगी-अखिलेश यादव में टक्कर?

ज़रा हटकेIPL मैच में 20 रुपये का एक गिलास पानी! लखनऊ स्टेडियम में बवाल क्यों मचा?

भारतIndian Navy Warship INS Taragiri: समंदर तूफान में INS तारागिरी, ब्रह्मोस सुपरसोनिक मिसाइल से लैस, जानें खासियत

क्राइम अलर्टUP VIRAL VIDEO: 1 साल पहले निकाह, तलाक के बाद मायके रह रही है पूर्व पत्नी रेशमा?, पति रहीस ने बाइक में बांधकर घसीटा, वीडियो

भारत अधिक खबरें

भारतदिल्ली और उत्तरी भारत के कुछ हिस्सों में महसूस हुए भूकंप के झटके, अफगानिस्तान में आया भूकंप

भारतकेंद्रीय शिक्षा मंत्री धर्मेंद्र प्रधान ने ग्रीनविच मीन टाईम को महाकाल स्टेंडर्ड टाईम में बदलने पर दिया जोर

भारतदलित समुदाय के 22 फीसदी वोट पर जमीन अखिलेश की निगाह , 14 अप्रैल पर अंबेडकर जयंती पर गांव-गांव में करेगी कार्यक्रम

भारतराघव चड्ढा पर आतिशी का बड़ा आरोप, 'BJP से डरते हैं, अगला कदम क्या होगा?'

भारतTamil Nadu Polls: बीजेपी कैंडिडेट्स की लिस्ट में अन्नामलाई का नाम नहीं, 'सिंघम' किए गए साइडलाइन या नई जिम्मेदारी की तैयारी