लाइव न्यूज़ :

'नाम बदलने से कुछ नहीं होने वाला है...', अरुणाचल प्रदेश की धरती से रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह ने चीन को दिया सख्त संदेश

By शिवेन्द्र कुमार राय | Updated: April 9, 2024 17:37 IST

अरुणाचल प्रदेश के नामसाई में एक सार्वजनिक रैली को संबोधित करते हुए रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह ने कहा कि अगर कल हम चीन के कुछ प्रांतों और कुछ राज्यों के नाम बदल देंगे, तो क्या ऐसा करने से वो इलाके भारत का हिस्सा बन जायेंगे?

Open in App
ठळक मुद्देपड़ोसी को बताना चाहता हूं कि नाम बदलने से कुछ नहीं होने वाला - राजनाथ सिंहकांग्रेस ने बॉर्डर के गांवों को भी नजरअंदाज कर रखा था - राजनाथ सिंहकांग्रेस की सरकारों ने पड़ोसी देशों के हाथों हज़ारों वर्ग किलोमीटर भूमि गंवा दी - राजनाथ सिंह

नई दिल्ली: रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह ने अरुणाचल प्रदेश की धरती से चीन सख्त संदेश देते हुए कहा कि हम अपने पड़ोसियों के साथ अच्छे रिश्ते रखना चाहते हैं लेकिन अगर कोई भारत के सम्मान को ठेस पहुंचाने की कोशिश करेगा तो आज भारत उसे जवाब देने की ताकत रखता है। राजनाथ सिंह ने चीन द्वारा अरुणाचल की 30 जगहों के नाम बदलने के मामले पर ये प्रतिक्रिया दी। 

अरुणाचल प्रदेश के नामसाई में एक सार्वजनिक रैली को संबोधित करते हुए रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह ने कहा,  "चीन ने अरुणाचल प्रदेश के 30 स्थानों के नाम बदल दिए हैं और अपनी वेबसाइट पर पोस्ट किए हैं। मैं अपने पड़ोसी को बताना चाहता हूं कि नाम बदलने से कुछ नहीं होने वाला है। अगर कल हम चीन के कुछ प्रांतों और कुछ राज्यों के नाम बदल देंगे, तो क्या ऐसा करने से वो इलाके भारत का हिस्सा बन जायेंगे?... हम अपने पड़ोसियों के साथ अच्छे रिश्ते रखना चाहते हैं लेकिन अगर कोई भारत के सम्मान को ठेस पहुंचाने की कोशिश करेगा तो आज भारत उसे जवाब देने की ताकत रखता है।"

अपने संबोधन में रक्षा मंत्री ने कहा, "अरुणाचल प्रदेश भौगोलिक दृष्टि भारत का सबसे पहला प्रदेश है। इस प्रदेश का एक सामरिक महत्व भी है। कांग्रेस के शासनकाल में, लंबे समय तक, अरुणाचल प्रदेश और अन्य नार्थ ईस्ट के जो राज्य हैं, इनकी घोर उपेक्षा हुई है। कांग्रेस की सरकारों ने पड़ोसी देशों के हाथों हज़ारों वर्ग किलोमीटर भूमि गंवा दी। अब हमारी सरकार है, हम ऐसा कभी नहीं होने देंगे।"

पूर्ववर्ती कांग्रेस सरकार पर हमलावर रुख अपनाते हुए राजनाथ सिंह ने आगे कहा, "कांग्रेस ने तो बॉर्डर के गांवों को भी नजरअंदाज कर रखा था, उन्हें देश का अंतिम गांव कहा। हमने इन्हें आखिरी गांव नहीं बल्कि इन्हें देश का प्रथम गांव माना। अभी चीन ने अपनी सरकारी वेबसाइट पर अरुणाचल प्रदेश की 30 जगहों के लिए नये नाम पोस्ट कर दिये। ऐसे तो कल को हम भी  उनके प्रोविंसेज के नाम रख दें। मगर ऐसा करने से वह इलाक़ा हमारा नहीं हो जाएगा।इससे रिश्ते ख़राब ख़राब होते हैं। जब चीन के साथ युद्ध हुआ है, आप लोगों ने जिस प्रकार की भूमिका निभाई है, ये पूरा भारत कभी नही भूल सकता, अरूणाचल के मेरे बहनों-भाइयों, सदैव यह भारत आपका ऋणी रहेगा। यह हम सबका घर है।"

टॅग्स :राजनाथ सिंहअरुणाचल प्रदेशकांग्रेसBJPमोदी सरकार
Open in App

संबंधित खबरें

भारततमिलनाडु चुनावों के लिए BJP का टिकट न मिलने के बाद अन्नामलाई ने दिया अपना स्पष्टीकरण

ज़रा हटके'चिंकी-मोमो', 'चाइनीज' कहकर किया अपमान, अरुणाचल से आई डांस टीम के साथ पटना में बदसलूकी; VIDEO वायरल

कारोबारकेरलम विधानसभा चुनावः वृद्ध आबादी 16.5 प्रतिशत?, पेंशन, स्वास्थ्य सुविधाएं और सुरक्षा सबसे बड़े चुनावी मुद्दे?, देखिए किस दल ने क्या दिया तोहफा?

भारतTamil Nadu Election 2026: क्या CBSE का नया सिलेबस भाषा विवाद की जड़? सीएम स्टालिन ने कहा- "भाषा थोपने का सुनियोजित प्रयास"

भारतराघव चड्ढा पर आतिशी का बड़ा आरोप, 'BJP से डरते हैं, अगला कदम क्या होगा?'

भारत अधिक खबरें

भारत'Three Allegations, Zero Truth': आम आदमी पार्टी द्वारा राज्यसभा की भूमिका से हटाए जाने के बाद राघव चड्ढा का जवाब

भारतMadhya Pradesh: अनूपपुर ज़िले में चार-मंज़िला होटल गिरने से मलबे में कई लोगों के फँसे होने की आशंका, एक की मौत

भारतलखनऊ सहित यूपी के 17 शहरों में कूड़े का अंबार?, मतदान करने असम गए हजारों सफाईकर्मी, 12 अप्रैल को लौंटेगे?

भारतबारामती विधानसभा सीटः सुनेत्रा पवार के खिलाफ प्रत्याशी ना उतारें?, सीएम देवेंद्र फडणवीस ने कहा- निर्विरोध जिताएं, सभी दलों से की अपील

भारत'एकनाथ शिंदे और बलात्कार के आरोपी अशोक खरात के बीच 17 बार फोन पर बातचीत हुई', अंजलि दमानिया का आरोप