लाइव न्यूज़ :

सुरक्षा अधिकारियों ने विंग कमांडर अभिनंदन के वीडियो सोशल मीडिया पर साझा नहीं करने का अनुरोध किया

By भाषा | Updated: February 27, 2019 23:22 IST

अधिकारियों ने कहा कि पाकिस्तान की सेना ने पांच वीडियो बनाए और उसे भारत के खिलाफ मनोवैज्ञानिक अभियान के तहत व्हाट्सएप, ट्विटर, फेसबुक और इंस्टाग्राम पर डाल दिये।

Open in App

सुरक्षा अधिकारियों ने बुधवार को कहा कि पकड़ लिये गये वायुसेना के पायलट के वीडियो भारत के खिलाफ मनोवैज्ञानिक अभियान के तहत इंटरनेट पर जारी किये गए हैं और इंटरनेट उपयोगकर्ताओं को सोशल मीडिया पर उसे साझा नहीं करना चाहिए।अधिकारियों ने कहा कि पाकिस्तान की सेना ने पांच वीडियो बनाए और उसे भारत के खिलाफ मनोवैज्ञानिक अभियान के तहत व्हाट्सएप, ट्विटर, फेसबुक और इंस्टाग्राम पर डाल दिये।उन्होंने कहा, ‘‘इसका उद्देश्य सुरक्षाबलों और लोगों को हतोत्साहित करना है।’’ पकड़े गये विंग कमांडर अभिनंदन के वीडियो बनाने और उनके साथ बर्ताव की आलोचना करते हुए लोगों ने सोशल मीडिया पर अपनी नाराजगी प्रकट की और पाकिस्तान को तालिबान के हाथों संचालित दुष्ट देश बताया। पुणे से विकास रैना ने व्हाट्सएप पर लिखा, ‘‘यदि हम देखें कि पायलट से किस तरह से बतार्व हो रहा है तो उससे पता चलता है कि वह देश सेना की वर्दी में तालिबानियों द्वारा संचालित है। यह शर्मनाक है। पाकिस्तान कलंक है।’’ पाकिस्तान ने दोनों देशों की वायुसेना के बीच झड़प के बाद भारतीय वायुसेना के पायलट को गिरफ्तार कर लिया। विंग कमांडर मिग 21 बाइसन विमान से तो सुरक्षित बाहर आ गये लेकिन वह नियंत्रण रेखा के पार उतरे थे। ऐसे में पाकिस्तान सेना ने उन्हें हिरासत में ले लिया। सेना के ताजा बयान में कहा गया है, ‘‘कृपया, हमसे विंग कमांडर अभिनंदन के वीडियो को साझा करने के लिए नहीं कहें। हम उनके वीडियो साझा नहीं करेंगे और आपसे अनुरोध कर रहे हैं कि कृपया पायलट के वीडियो और फोटो साझा नहीं करें।’’ बयान में कहा गया कि इसे पाकिस्तान की सेना और उसकी मीडिया फैला रही है। उसने कहा, ‘‘पाकिस्तान दुष्प्रचार के जाल में न फंसें।’’ 

टॅग्स :भारतीय वायुसेना स्ट्राइकपुलवामा आतंकी हमलाअभिनंदन वर्तमन
Open in App

संबंधित खबरें

भारतPulwama terror attack anniversary: पुलवामा हमले की बरसी, 40 शहीदों को नमन कर रहा देश, कश्मीर में शांति ही शांति?

भारतऑपरेशन सिंदूर के दौरान पाकिस्तान ने F-16 सहित 12 विमान खोए, IAF चीफ एपी सिंह

भारतPulwama attack 6th anniversary: पुलवामा हमले के शहीदों को श्रद्धांजलि?, पीएम मोदी और अमित शाह ने वीरों को किया याद...

भारत2019 पुलवामा आतंकी हमले के आरोपी की जम्मू अस्पताल में दिल का दौरा पड़ने से मौत

भारतपुलवामा हमले के बाद भारत के एक सख्त कदम से बर्बाद हुआ पाकिस्तान, पाक मंत्री ने संसद में स्वीकार किया

भारत अधिक खबरें

भारत'Three Allegations, Zero Truth': आम आदमी पार्टी द्वारा राज्यसभा की भूमिका से हटाए जाने के बाद राघव चड्ढा का जवाब

भारतMadhya Pradesh: अनूपपुर ज़िले में चार-मंज़िला होटल गिरने से मलबे में कई लोगों के फँसे होने की आशंका, एक की मौत

भारततमिलनाडु चुनावों के लिए BJP का टिकट न मिलने के बाद अन्नामलाई ने दिया अपना स्पष्टीकरण

भारतलखनऊ सहित यूपी के 17 शहरों में कूड़े का अंबार?, मतदान करने असम गए हजारों सफाईकर्मी, 12 अप्रैल को लौंटेगे?

भारतबारामती विधानसभा सीटः सुनेत्रा पवार के खिलाफ प्रत्याशी ना उतारें?, सीएम देवेंद्र फडणवीस ने कहा- निर्विरोध जिताएं, सभी दलों से की अपील