राफेल पूजन के मचे बवाल पर राजनाथ ने तोड़ी चुप्पी, कहा-बचपन से मानता हूं कोई महाशक्ति है

By ऐश्वर्य अवस्थी | Published: October 11, 2019 06:17 AM2019-10-11T06:17:06+5:302019-10-11T06:19:39+5:30

राफेल की सफल लीड करके भारत रक्षामंत्री राजनाथ सिंह लौट आए हैं। ऐसे में राफेल पर चल रहे हैं विवाद पर राजनाथ ने चुप्पी तोड़ी है।

defence minister rajnath singh reply on rafale shastra puja | राफेल पूजन के मचे बवाल पर राजनाथ ने तोड़ी चुप्पी, कहा-बचपन से मानता हूं कोई महाशक्ति है

राफेल पूजन के मचे बवाल पर राजनाथ ने तोड़ी चुप्पी, कहा-बचपन से मानता हूं कोई महाशक्ति है

Highlightsरक्षा मंत्री राजनाथ सिंह हाल ही में फ्रांस गए थे। अब रक्षामंत्री विदेश से भारत लौट आए हैं। भारत लौटकर राजनाथ सिंह ने राफेल विमान के शस्त्र पूजन पर हो रहे विवाद पर अपनी टिप्पणी दी है।

रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह हाल ही में फ्रांस गए थे। अब रक्षामंत्री विदेश से भारत लौट आए हैं। ऐसे में भारत लौटकर राजनाथ सिंह ने राफेल विमान के शस्त्र पूजन पर हो रहे विवाद पर अपनी टिप्पणी दी है। उन्होंने कहा है कि पूजा पर सवाल उठाना ठीक नहीं है।

हाल ही में राजनाथ फ्रांस राफेल विमान को रिसीव करने के लिए गए थे। जिस पर बुधवार को कांग्रेस नेता मल्लिकार्जुन खड़गे ने मोदी सरकार पर निशाना साधा था। मल्लिकार्जुन ने कहा था कि कांग्रेस कभी भी दिखावा नहीं करता है उसकी सरकार में बोफोर्स जैसी गन वह ला चुके हैं।

इस पर राजनाथ सिंह ने  कहा है कि मैंने वही किया, जो मुझे सही लगा। यह हमारी आस्था है कि कोई महाशक्ति है और मैं इस पर बचपन से भरोसा करता रहा हूं।


इतना ही नहीं राजनाथ ने कहा है कि  मैं मानता हूं कि कांग्रेस पार्टी में भी इस पर राय बंटी हुई होगी। जरूरी नहीं है कि हर किसी की यही राय हो। आपको बता दें कि राजनाथ सिंह ने फ्रांस में 36 राफेल लड़ाकू विमामों को खेप के तहत रिसीव किया है।

राफेल रिसीव करने के बाद रक्षामंत्री ने दशहरे के मौके पर शस्त्र पूजन किया था।। राफेल पर ॐ लिखने, नारियल चढ़ाने और पहियों के नीचे नींबू रखे जाने की तमाम लोग निंदा कर रहे थे। 
 

Web Title: defence minister rajnath singh reply on rafale shastra puja

भारत से जुड़ीहिंदी खबरोंऔर देश दुनिया खबरोंके लिए यहाँ क्लिक करे.यूट्यूब चैनल यहाँ इब करें और देखें हमारा एक्सक्लूसिव वीडियो कंटेंट. सोशल से जुड़ने के लिए हमारा Facebook Pageलाइक करे