लाइव न्यूज़ :

Defamation Case: जेल में बंद आप नेता संजय सिंह को झटका, पूर्व मंत्री महेंद्र सिंह को एक लाख रुपये का हर्जाना देने का निर्देश, 2 माह में नहीं दिया तो छह प्रतिशत ब्याज देना होगा

By लोकमत न्यूज़ डेस्क | Published: January 03, 2024 4:47 PM

Defamation Case: दीवानी न्यायाधीश (वरिष्ठ श्रेणी) कमला कांत गुप्ता ने संजय सिंह को दो महीने के भीतर हर्जाना देने का निर्देश दिया, जिसके बाद उन्हें भुगतान की तारीख तक इस राशि पर छह प्रतिशत ब्याज देना होगा।

Open in App
ठळक मुद्देअदालत ने संजय सिंह को नोटिस जारी किया था, इसका जवाब नहीं दिया।तत्कालीन जल शक्ति मंत्री महेंद्र सिंह के खिलाफ भ्रष्टाचार के आरोप लगाए थे।महेंद्र सिंह ने 21 लाख रुपये का हर्जाना मांगा था।

Defamation Case: लखनऊ की एक अदालत ने आम आदमी पार्टी (आप) के नेता संजय सिंह को मानहानि के एक मामले में उत्तर प्रदेश के पूर्व मंत्री महेंद्र सिंह को एक लाख रुपये का हर्जाना देने का बुधवार को निर्देश दिया।

दीवानी न्यायाधीश (वरिष्ठ श्रेणी) कमला कांत गुप्ता ने संजय सिंह को दो महीने के भीतर हर्जाना देने का निर्देश दिया, जिसके बाद उन्हें भुगतान की तारीख तक इस राशि पर छह प्रतिशत ब्याज देना होगा। अदालत ने संजय सिंह को नोटिस जारी किया था लेकिन उन्होंने इसका जवाब नहीं दिया।

इसलिए अदालत ने उनके खिलाफ एक पक्षीय कार्यवाही की। आप सांसद दिल्ली आबकारी नीति से जुड़े घोटाले के सिलसिले में जेल में बंद हैं। अदालत ने संजय सिंह को सोशल मीडिया मंचों से वीडियो और प्रिंट सामग्री हटाने का भी निर्देश दिया।

आठ अगस्त 2021 को लखनऊ में एक प्रेस वार्ता को संबोधित करते हुए आप नेता ने उत्तर प्रदेश के तत्कालीन जल शक्ति मंत्री महेंद्र सिंह के खिलाफ भ्रष्टाचार के आरोप लगाए थे। बाद में महेंद्र सिंह ने राज्य सरकार की जल जीवन मिशन योजना में भ्रष्टाचार के आरोप को लेकर आप सांसद संजय सिंह के खिलाफ मानहानि का मुकदमा दायर किया था। महेंद्र सिंह ने 21 लाख रुपये का हर्जाना मांगा था। 

टॅग्स :संजय सिंहउत्तर प्रदेशउत्तर प्रदेश समाचारAam Aadmi PartyUttar Pradesh assembly
Open in App

संबंधित खबरें

कारोबारयूपी: भदोही में किसान रातों-रात हुआ मालामाल, अचानक से खाते में 99 अरब रु पहुंचे, ऐसे हुआ गोलमाल

भारतSwati Maliwal Assault Case: सीएम केजरीवाल के घर के CCTV का डीवीआर जब्त, दिल्ली पुलिस लैपटॉप भी ले गई साथ

क्राइम अलर्टकानपुर में सिपाही का नर्स से प्रेम, संबंध बनाया, जब शादी की बात आई तो मौत के घाट उतारा

भारतLok Sabha Elections 2024: "भाजपा 'आप' को कुचलने के लिए 'ऑपरेशन झाड़ू' चला रही है, पार्टी के बैंक खाते भी बंद कराएगी" अरविंद केजरीवाल का बेहद तीखा हमला

क्राइम अलर्टBareilly Crime News: साथ जिएंगे और साथ मरेंगे हम तुम!, हृदय गति रुकने से मौत से पति की मौत, दो दिन बाद पत्नी ने फांसी लगाकर दी जान, 7 साल पहले प्रेम विवाह किया था...

भारत अधिक खबरें

भारतSwati Maliwal case: 'आप' ने 13 मई को पीसीआर कॉल डिटेल्स लीक करने में दिल्ली पुलिस पर सवाल उठाया

भारतLok Sabha Elections 2024: 'कांग्रेस देश में धार्मिक आधार पर आरक्षण का समर्थन नहीं करती है', जयराम रमेश ने किया दावा

भारत20 मई से संसद की सुरक्षा पूरी तरह होगी CISF के हवाले होगी, 3,317 जवान रहेंगे मुस्तैद, 'ब्लैक कैट' कमांडो के साथ प्रशिक्षण लिया

भारतLok Sabha Elections 2024: पीएम मोदी ने टीएमसी पर संदेशखाली महिलाओं के चरित्र पर सवाल उठाने का आरोप लगाया

भारतझारखंड दौरे पर आए प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने विपक्ष पर साधा जमकर निशाना, कहा- इन्होंने भ्रष्टाचार से नोटों के अंबार खड़े किए