लाइव न्यूज़ :

'कानूनी परिणामों' के विश्लेषण के बाद कृषि कानून संबंधी रिपोर्ट जारी करने पर फैसला किया जाएगा : घनवत

By भाषा | Updated: November 22, 2021 18:09 IST

Open in App

नयी दिल्ली, 22 नवंबर कृषि कानूनों पर उच्चतम न्यायालय द्वारा गठित तीन सदस्यीय समिति के सदस्य अनिल जे घनवत ने सोमवार को कहा कि वह कानूनी परिणामों का विश्लेषण करने के बाद समिति की रिपोर्ट जारी करने के बारे में फैसला करेंगे। उन्होंने दावा किया कि दो अन्य सदस्यों ने उन्हें इस संबंध में फैसला लेने की आजादी दी है।

समिति ने तीन कृषि कानूनों का अध्ययन करने और हितधारकों के साथ परामर्श करने के बाद 19 मार्च को शीर्ष अदालत को अपनी रिपोर्ट सौंपी थी।

तब से, रिपोर्ट को सार्वजनिक नहीं किया गया है, जबकि घनवत ने प्रधान न्यायाधीश से एक सितंबर को एक पत्र में सार्वजनिक रूप से रिपोर्ट जारी करने का अनुरोध किया था और कहा था कि इसकी "सिफारिशें किसानों के जारी आंदोलन का समाधान करने का मार्ग प्रशस्त करेंगी।"

‘शेतकरी संघटना’ के अध्यक्ष घनवत ने पीटीआई-भाषा से कहा कि समिति ने तीन कृषि कानूनों को निरस्त करने के सरकार के निर्णय की पृष्ठभूमि में सोमवार को बैठक की।

उन्होंने कहा, "हमने विस्तार से चर्चा की कि रिपोर्ट को सार्वजनिक किया जाए या नहीं। अन्य दो सदस्यों ने मुझे इस मुद्दे पर फैसला लेने की आजादी दी। मैं कानूनी परिणामों का विश्लेषण करने के बाद फैसला करूंगा।"

समिति के अन्य दो सदस्य अशोक गुलाटी (कृषि अर्थशास्त्री और कृषि लागत और मूल्य आयोग के पूर्व अध्यक्ष) तथा प्रमोद कुमार जोशी (कृषि अर्थशास्त्री और अंतरराष्ट्रीय खाद्य नीति अनुसंधान संस्थान में दक्षिण एशिया के निदेशक) हैं।

ये दोनों सदस्य टिप्पणी के लिए उपलब्ध नहीं हो पाए।

कृषि कानूनों को निरस्त करने के सरकार के फैसले पर निराशा व्यक्त करते हुए घनवत ने पिछले हफ्ते कहा था कि यह निर्णय भी "आंदोलन समाप्त नहीं करा पाएगा। क्योंकि न्यूनतम समर्थन मूल्य (एमएसपी) को कानूनी बनाने की उनकी मांग होगी। और इस निर्णय से भाजपा को राजनीतिक रूप से भी मदद नहीं मिलेगी।"

उन्होंने कहा था, "यह एक बहुत ही दुर्भाग्यपूर्ण फैसला है। किसानों को कुछ आजादी दी गई थी, लेकिन अब उनका शोषण किया जाएगा जैसा कि आजादी के बाद से या ब्रिटिश शासन के बाद से उनका शोषण किया जाता रहा है।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

भारतभयमुक्त मानवता के महाशिल्पकार थे गुरु गोविंद सिंह

भारतदक्षिण भारत में क्यों पड़ रही अप्रत्याशित ठंड?

क्राइम अलर्ट39 वर्षीय स्टाफ नर्स ममता ने कनिष्ठ सहकर्मी सी सुधाकर से बनाए संबंध, ममता ने कहा- शादी करो तो आरोपी ने रसोई का चाकू उठाया और गला काटा, भागने से पहले सोने की चेन ले गया...

भारतघोसी विधानसभा सीट उपचुनावः सपा प्रत्याशी होंगे सुजीत सिंह?, सुधाकर सिंह के निधन से सीट रिक्त

क्राइम अलर्टपति सद्दाम अंसारी की गोली मारकर हत्या, पत्नी सविता और प्रेमी अरबाज अरेस्ट

भारत अधिक खबरें

भारतबृहन्मुंबई महानगरपालिका चुनावः उद्धव ठाकरे से मिले जयंत पाटिल, बिहार की तरह अभी तक गठबंधन का ऐलान नहीं?, नामांकन पत्र दाखिल करने की अंतिम तिथि 30 दिसंबर

भारतऐ दीवाने दिल, चल कहीं दूर निकल जाएं..!,  ‘साम-दाम-दंड-भेद’ सब चलता?

भारतGhazipur Village: यह केवल एक गांव की सोच का मसला नहीं है?, महिलाओं के पास स्मार्टफोन नहीं होना चाहिए

भारतNew Year 2026: 1 जनवरी को क्यों मनाया जाता नव वर्ष, जानिए कैसे शुरुआत

भारतबिहार में कुशवाहा की आरएलएम में फूट पड़ी, 3 विधायक भाजपा के संपर्क में