लाइव न्यूज़ :

लैंड फॉर जॉब मामले में 13 अक्टूबर को फैसला?, बिहार विधानसभा चुनाव के बीच लालू यादव और तेजस्वी की बढ़ेंगी मुसीबत

By एस पी सिन्हा | Updated: September 24, 2025 17:10 IST

दिल्ली की राउज एवेन्यू सीबीआई विशेष कोर्ट के स्पेशल जज डॉ विशाल गोगने ने सुनवाई पूरी कर ली है। वो अपना फैसला 13 अक्टूबर को सुनायेंगे।

Open in App
ठळक मुद्देकोर्ट ने सभी आरोपियों को पेश होने का निर्देश दिया है। तत्कालीन मुख्यमंत्री को गिफ्ट दे रहे हैं।मामले में बड़े पैमाने पर भ्रष्टाचार हुआ है।

पटनाः बिहार विधानसभा चुनाव को लेकर जारी गहमागहमी के बीच राजद प्रमुख लालू प्रसाद यादव और उनके पुत्र तेजस्वी यादव को दिल्ली की राउज एवेन्यू कोर्ट में हाजिर होने का फरमान आ गया है। लैंड फार जॉब मामले में 13 अक्टूबर की सुबह 10 बजे कोर्ट के द्वारा फैसला सुनाया जायेगा। फैसला के वक्त कोर्ट ने सभी आरोपियों को पेश होने का निर्देश दिया है। बताया जाता है कि दिल्ली की राउज एवेन्यू सीबीआई विशेष कोर्ट के स्पेशल जज डॉ विशाल गोगने ने सुनवाई पूरी कर ली है। वो अपना फैसला 13 अक्टूबर को सुनायेंगे।

सीबीआई के विशेष जज विशाल गोगने की कोर्ट ने दोनों पक्षों को अपनी लिखित दलीलें जमा करने का आदेश दिया था। लालू यादव की दलील पर जवाब देते हुए सीबीआई ने कहा कि तत्कालीन मुख्यमंत्री के गिफ्ट पर आश्चर्य व्यक्त किया। सीबीआई ने कहा कि यह कैसे संभव है कि जिनके पास पैसे नहीं हैं, जो गरीब लोग हैं, वह तत्कालीन मुख्यमंत्री को गिफ्ट दे रहे हैं।

सीबीआई का दावा रहा कि इस मामले में बड़े पैमाने पर भ्रष्टाचार हुआ है। इस मामले में तेजस्वी यादव भी आरोपित हैं। काफी लंबे समय से चल रहे इस मामले पर देशभर की निगाहें टिकी हैं। कोर्ट के इस निर्देश के बाद बिहार के सियासी गलियारे में भी सरगर्मी बढ़ गई है।

राजद समर्थकों का कहना है कि यह मामला राजनीतिक साजिश है, जबकि एनडीए का आरोप है कि लालू यादव और उनके परिवार ने सत्ता का गलत इस्तेमाल किया। 13 अक्टूबर को आने वाला फैसला बिहार ही नहीं, बल्कि राष्ट्रीय राजनीति पर भी बड़ा असर डाल सकता है।

टॅग्स :लालू प्रसाद यादवतेजस्वी यादवबिहार विधानसभा चुनाव 2025दिल्लीकोर्ट
Open in App

संबंधित खबरें

भारतघायल हूं इसलिए घातक हूं?, राघव ने एक्स पर किया पोस्ट, मैं बोलना नहीं चाहता था, मगर चुप रहता तो बार-बार दोहराया गया झूठ भी सच लगने लगता, वीडियो

भारतLPG Cylinder Update: सिलेंडर के लिए अब लंबी वेटिंग खत्म! दिल्ली में बस ID कार्ड दिखाओ और 5KG सिलेंडर पाओ

भारतदिल्ली और उत्तरी भारत के कुछ हिस्सों में महसूस हुए भूकंप के झटके, अफगानिस्तान में आया भूकंप

भारतमुख्यमंत्री नीतीश को जेड प्लस श्रेणी की सुरक्षा को लेकर सियासत, तेजस्वी ने कहा- ‘असम्‍मान जनक विदाई’, नीरज कुमार बोले- लालू जी की तरह परिवार को सीएम नहीं बनाएंगे?

क्राइम अलर्टमोतिहारी जहरीली शराबः 4 की मौत और 15 की हालत खराब?, 6 लोगों की आंखों की रोशनी

भारत अधिक खबरें

भारत'Three Allegations, Zero Truth': आम आदमी पार्टी द्वारा राज्यसभा की भूमिका से हटाए जाने के बाद राघव चड्ढा का जवाब

भारतMadhya Pradesh: अनूपपुर ज़िले में चार-मंज़िला होटल गिरने से मलबे में कई लोगों के फँसे होने की आशंका, एक की मौत

भारततमिलनाडु चुनावों के लिए BJP का टिकट न मिलने के बाद अन्नामलाई ने दिया अपना स्पष्टीकरण

भारतलखनऊ सहित यूपी के 17 शहरों में कूड़े का अंबार?, मतदान करने असम गए हजारों सफाईकर्मी, 12 अप्रैल को लौंटेगे?

भारतबारामती विधानसभा सीटः सुनेत्रा पवार के खिलाफ प्रत्याशी ना उतारें?, सीएम देवेंद्र फडणवीस ने कहा- निर्विरोध जिताएं, सभी दलों से की अपील