लाइव न्यूज़ :

लॉकडाउन के बीच वित्तमंत्री निर्मला सीतारमण ने Debit Card धारकों को दी राहत, किया ये बड़ा ऐलान

By रामदीप मिश्रा | Updated: March 24, 2020 15:31 IST

निर्मला सीतारमण ने कहा कि आधार कार्ड और पैन कार्ड को लिंक करने की तारीख को बढ़ा कर 30 जून 2020 कर दिया गया है। विवाद से विश्वास योजना को बढ़ाकर 30 जून 2020 कर दिया है और इस पर 10 प्रतिशत का कोई अतिरिक्त चार्ज नहीं है।

Open in App

कोरोना वायरस को लेकर देश की नरेंद्र मोदी सरकार कई कोशिशों मे जुटी हुई है। कई राज्यों में लॉकडाउन किया गया है और जरूरी वस्तुओं के लिए ही केवल राहत दी गई है। इस बीच मंगलवार (24 मार्च) को लॉकडाउन को ध्यान में रखते हुए वित्तमंत्री निर्मला सीतारमण ने कई ऐलान किए, जिससे आमजन को राहत प्रदान की जा सके। उन्होंने एटीएम से पैसे निकालने वाले लोगों को भी राहत दी है। 

वित्तमंत्री निर्मला सीतारमण ने वीडियो कॉन्फेंसिंग के जरिए प्रेस कॉन्फ्रेंस को संबोधित किया। इस दौरान उन्होंने कहा कि किसी भी बैंक के एटीएम से कैश निकालने वाले डेबिट कार्ड धारक को अगले 3 महीने तक मुफ्तसेवा दी जाएगी। इसके लिए कोई न्यूनतम बैलेंस शुल्क की आवश्यकता नहीं होगी। यानि डेबिट कार्ड से किसी भी बैंक के एटीएम से पैसा निकालना अगले तीन महीने के लिए फ्री कर दिया गया है। 

इसके अलावा देश भर में कोरोना वायरस के संक्रमण के मामलों के कारण और मंद हुई अर्थव्यस्था के बीच वित्त मंत्री निर्मलाा सीतारमण ने कहा कि सरकार की नजर परिस्थिति पर बनी हुई है। सरकार जल्द ही इकॉनॉमिक पैकेज का ऐलान करने के करीब है। निर्मला सीतारमण ने साथ ही बड़ा ऐलान करते हुए कहा कि वित्तीय साल 18-19 के आईटीआर दाखिल करने की तारीख को बढ़ाने का फैसला किया गया है। अब आईटीआर दाखिल करने की अंतिम तारीख 30 जून होगी। वित्त वर्ष 2018-19 के लिए आयकर रिटर्न की अंतिम तारीख 30 जून 2020 तक बढ़ा दी गई है। देरी से भुगतान करने के लिए ब्याज दर 12% से घटाकर 9% कर दी गई है।

निर्मला सीतारमण ने कहा कि आधार कार्ड और पैन कार्ड को लिंक करने की तारीख को बढ़ा कर 30 जून 2020 कर दिया गया है। विवाद से विश्वास योजना को बढ़ाकर 30 जून 2020 कर दिया है और इस पर 10 प्रतिशत का कोई अतिरिक्त चार्ज नहीं है। मार्च, अप्रैल, मई 2020 की जीएसटी रिटर्न दाखिल करने की अंतिम तिथि जून 2020 तक बढ़ाई गई। 

टॅग्स :कोरोना वायरसनिर्मला सीतारमणडेबिट कार्डनरेंद्र मोदीदिल्ली में कोरोना
Open in App

संबंधित खबरें

कारोबारअमेरिका-इजराइल और ईरान जंगः मरघट के चौकीदारों की नकेल कसिए!

ज़रा हटकेबनारस में सीएम यादव श्री राम भंडार में रुके और कचौड़ी, पूरी राम भाजी और जलेबी का स्वाद लिया?, वीडियो

कारोबार‘युवा आबादी’ के लाभ को भुनाने की चुनौती?, 20 से 29 वर्ष के 6.3 करोड़ स्नातकों में से 1.1 करोड़ बेरोजगार?

भारतVIDEO: चाय बागान से चुनावी हुंकार! पीएम मोदी ने श्रमिकों संग तोड़ी पत्तियां, बोले- असम में NDA हैट्रिक को तैयार

भारतएक शांत दिखने वाली विदाई से हुई भारी क्षति!

भारत अधिक खबरें

भारतगोदामों से सीधे एलपीजी सिलेंडर की बिक्री पर सख्त प्रतिबंध, सीएम रेखा गुप्ता ने कहा-भंडारण केंद्रों पर न जाएं और न ही भीड़ में इकट्ठा हों

भारतउच्च शिक्षा और अनुसंधान की चुनौतियां

भारतआदिवासी खेल: नई प्रतिभाओं की तलाश में एक सार्थक पहल

भारतबारामती विधानसभा उपचुनावः सीएम फडणवीस की बात नहीं मानी?, कांग्रेस ने उपमुख्यमंत्री सुनेत्रा पवार के खिलाफ आकाश मोरे को चुनाव मैदान में उतारा

भारतUP की महिला ने रचा इतिहास! 14 दिनों में साइकिल से एवरेस्ट बेस कैंप पहुंचने वाली पहली भारतीय महिला बनीं