लाइव न्यूज़ :

अनुच्छेद 35-ए के साथ छेड़छाड़ से जम्मू कश्मीर के भारत में विलय पर बहस फिर से शुरू हो जाएगी: उमर

By भाषा | Updated: August 15, 2018 02:38 IST

उमर अब्दुल्ला ने कहा कि संविधान के अनुच्छेद 35-ए के साथ किसी भी तरह की छेड़छाड़ की कोशिश के गंभीर परिणाम होंगे और भारत के संघ के साथ जम्मू कश्मीर के विलय पर अनिवार्य रूप से ‘बहस फिर से शुरू’ हो जाएगी।

Open in App

श्रीनगर, 15 अगस्त: नेशनल कॉन्फ्रेंस के उपाध्यक्ष उमर अब्दुल्ला ने कहा कि संविधान के अनुच्छेद 35-ए के साथ किसी भी तरह की छेड़छाड़ की कोशिश के गंभीर परिणाम होंगे और भारत के संघ के साथ जम्मू कश्मीर के विलय पर अनिवार्य रूप से ‘बहस फिर से शुरू’ हो जाएगी।

अब्दुल्ला ने कहा कि जम्मू और कश्मीर का भारत के संघ के साथ विलय 1947 में अन्य रियासतों के विपरीत कुछ शर्तों के साथ हुआ था। उन्होंने कहा, ‘‘ अगर अनुच्छेद 35-ए की वैधता जांच के दायरे में आती है तो फिर राज्य और देश के बीच रिश्ते भी जांच के दायरे में आ जाएंगें।’’ 

अब्दुल्ला यहां पार्टी मुख्यालय ‘नावा-ए-सुबहा’ में प्रांतीय समितियों (कश्मीर) की मासिक बैठक को संबोधित कर रहे थे। पूर्व मुख्यमंत्री ने कहा कि अनुच्छेद 35-ए की सुरक्षा के लिए आवाजें बुलंद हो रही हैं। यह क्षेत्र और मजहब निरपेक्ष है और इसको सांप्रदायिक रंग देने की किसी भी कोशिश की शिकस्त हुई है।

उन्होंने कहा, ‘‘ आरएस पुरा के भाजपा विधायक ने हाल में अनुच्छेद 35-ए के पक्ष में बात की है। नेशनल कॉन्फ्रेंस के उपाध्यक्ष ने कहा कि लद्दाख के लोग भी अनुच्छेद 35-ए के पक्ष में आगे आए हैं।

टॅग्स :ओमार अब्दुल्लाह
Open in App

संबंधित खबरें

भारत3 हजार करोड़ का सवाल है रे बाबा! कश्मीर में शराबबंदी पर छिड़ी बड़ी बहस

कारोबार20-कोच वाली वंदे भारत ट्रेन?, जम्मू तवी रेलवे स्टेशन से श्रीनगर रवाना, जानिए सुविधाएं

भारतPahalgam Attack Anniversary: पहलगाम नरसंहार की बरसी पर उमर अब्‍दुल्‍ला और मनोज सिंन्‍हा, बोले- "हम न भूलेंगे और न माफ करेंगे"

कारोबार28 दिन में 3.42 लाख पहुंचे?, खाड़ी युद्ध की छाया टयूलिप गार्डन पर भी, वर्ष 2023 का रिकार्ड भी नहीं टूटा?

कारोबारचिंताजनक स्थितिः 59 सालों में जम्मू कश्मीर की 315 झीलें गायब, 203 का क्षेत्रफल कम?, आखिर क्या है माजरा?

भारत अधिक खबरें

भारतPM मोदी और मेलोनी की वायरल सेल्फी से फिर चर्चा में आया रोम का कोलोसियम

भारतडिप्लोमेसी, डिनर और कोलोसियम की सैर; पीएम मोदी और जॉर्जिया मेलोनी की यादगार मुलाकात, देखें इटली दौरे की खास झलकियाँ

भारतPharmacy Strike Today: आज बंद रहेंगी दवा दुकानें! आज देशव्यापी हड़ताल पर रहेंगे दवा विक्रेता, मरीजों की बढ़ सकती है परेशानी

भारतWeather Today: आज बाहर निकलने से पहले देख लें वेदर अपडेट! दिल्ली में हीटवेव तो बेंगलुरु में बारिश की संभावना

भारतईमानदारी के अभाव में शातिर बन जाती है समझदारी