लाइव न्यूज़ :

NDA सरकार के खिलाफ विश्वास प्रस्ताव पर तीन दिनों तक बहस, पीएम मोदी 10 अगस्त को देंगे जवाब

By मनाली रस्तोगी | Updated: August 1, 2023 13:14 IST

कांग्रेस ने हाल ही में सरकार के खिलाफ अविश्वास प्रस्ताव पेश किया था। दरअसल, विपक्ष मांग कर रहा है कि मोदी मणिपुर में जातीय झड़पों पर संसद को संबोधित करें जो मई में बहुसंख्यक मैतेई समूह और आदिवासी कुकी अल्पसंख्यक के बीच हुई थी।

Open in App
ठळक मुद्दे2014 में सत्ता में आने के बाद यह दूसरी बार है कि मोदी सरकार को अविश्वास प्रस्ताव का सामना करना पड़ रहा है।लोकसभा में मोदी सरकार के खिलाफ पहला अविश्वास प्रस्ताव 20 जुलाई 2018 को पेश किया गया था।नरेंद्र मोदी सरकार के खिलाफ अविश्वास प्रस्ताव पर 8 से 1 अगस्त तक संसद में चर्चा होगी।

नई दिल्ली: नरेंद्र मोदी सरकार के खिलाफ अविश्वास प्रस्ताव पर 8 से 1 अगस्त तक संसद में चर्चा होगी। कांग्रेस ने हाल ही में सरकार के खिलाफ अविश्वास प्रस्ताव पेश किया था। दरअसल, विपक्ष मांग कर रहा है कि मोदी मणिपुर में जातीय झड़पों पर संसद को संबोधित करें जो मई में बहुसंख्यक मैतेई समूह और आदिवासी कुकी अल्पसंख्यक के बीच हुई थी। हिंसा में कम से कम 130 लोग मारे गए हैं और हजारों लोग विस्थापित हुए हैं। 

26 जुलाई को लोकसभा अध्यक्ष ओम बिड़ला ने नियमों के तहत आवश्यक 50 से अधिक सांसदों की संख्या प्राप्त होने के बाद मोदी सरकार के खिलाफ कांग्रेस सांसद गौरव गोगोई द्वारा लाए गए अविश्वास प्रस्ताव को स्वीकार कर लिया। कांग्रेस संसदीय दल प्रमुख सोनिया गांधी, नेशनल कॉन्फ्रेंस अध्यक्ष फारूक अब्दुल्ला, डीएमके के टीआर बालू और एनसीपी नेता सुप्रिया सुले सहित विपक्षी गुट 'इंडिया' के सांसद गिनती के लिए खड़े हुए।

इसके बाद बिड़ला ने अविश्वास प्रस्ताव स्वीकार कर लिया। कांग्रेस, तृणमूल कांग्रेस, डीएमके, सीपीआई, सीपीआई (एम), शिवसेना (उद्धव ठाकरे गुट), जेडी (यू) और आप सहित 13 पार्टियों के विपक्षी सांसद भी गिनती के लिए खड़े हुए। गौरतलब है कि 2014 में सत्ता में आने के बाद यह दूसरी बार है कि मोदी सरकार को अविश्वास प्रस्ताव का सामना करना पड़ रहा है। 

लोकसभा में मोदी सरकार के खिलाफ पहला अविश्वास प्रस्ताव 20 जुलाई, 2018 को पेश किया गया था। राष्ट्रीय जनतांत्रिक गठबंधन (एनडीए) ने प्रचंड जीत हासिल की, जिसमें 325 सांसदों ने प्रस्ताव के खिलाफ मतदान किया और केवल 126 ने इसका समर्थन किया। विपक्षी गठबंधन 'इंडियन नेशनल डेवलपमेंटल इन्क्लूसिव अलायंस' 2024 के लोकसभा चुनावों के लिए कांग्रेस सहित 26 विपक्षी दलों का एक समूह है।

विपक्षी गठबंधन 'इंडिया' में शामिल पार्टियों ने पीएम मोदी और भाजपा से मुकाबला करने और उन्हें केंद्र में लगातार तीसरी बार जीतने से रोकने के लिए हाथ मिलाया है।

टॅग्स :नरेंद्र मोदीइंडियन नेशनल डेवलपमेंटल इन्क्लूसिव एलायंस (इंडिया)कांग्रेसलोकसभा संसद बिल
Open in App

संबंधित खबरें

कारोबारकेरलम विधानसभा चुनावः वृद्ध आबादी 16.5 प्रतिशत?, पेंशन, स्वास्थ्य सुविधाएं और सुरक्षा सबसे बड़े चुनावी मुद्दे?, देखिए किस दल ने क्या दिया तोहफा?

ज़रा हटकेबनारस में सीएम यादव श्री राम भंडार में रुके और कचौड़ी, पूरी राम भाजी और जलेबी का स्वाद लिया?, वीडियो

ज़रा हटकेVIDEO: असम में योगी का बड़ा बयान, 'घुसपैठियों को बाहर करना ही होगा'

भारतश्रीपेरंबुदूर से उम्मीदवार तमिलनाडु कांग्रेस अध्यक्ष सेल्वापेरुन्थगई, 27 उम्मीदवार घोषित, देखिए

भारतबिहार चुनावः 2026 में 17 सीट खाली, राज्यसभा के बाद MLC इलेक्शन में भी तेजस्वी यादव को लगेगा झटका, 1 सीट के लिए 25 विधायक?

भारत अधिक खबरें

भारतबारामती विधानसभा सीटः सुनेत्रा पवार के खिलाफ प्रत्याशी ना उतारें?, सीएम देवेंद्र फडणवीस ने कहा- निर्विरोध जिताएं, सभी दलों से की अपील

भारत'एकनाथ शिंदे और बलात्कार के आरोपी अशोक खरात के बीच 17 बार फोन पर बातचीत हुई', अंजलि दमानिया का आरोप

भारतमोथाबाड़ी में न्यायिक अधिकारी को किया अगवा और असली आरोपी फरार?, सीएम ममता बनर्जी ने कहा- निर्दोष लोगों को परेशान कर रही एनआईए

भारतघायल हूं इसलिए घातक हूं?, राघव ने एक्स पर किया पोस्ट, मैं बोलना नहीं चाहता था, मगर चुप रहता तो बार-बार दोहराया गया झूठ भी सच लगने लगता, वीडियो

भारत‘फ्यूचर सीएम ऑफ बिहार’?, निशांत कुमार को मुख्यमंत्री बनाओ, जदयू कार्यकर्ताओं ने पटना में लगाए पोस्टर