लाइव न्यूज़ :

KIIT Student Suicide: नेपाल दूतावास के अधिकारी ओडिशा के इंजीनियरिंग संस्थान का कर सकते है दौरा, नेपाली छात्रा की मौत से जुड़ा है मामला

By लोकमत न्यूज़ डेस्क | Updated: February 18, 2025 12:08 IST

KIIT Student Suicide: ओली ने सोमवार को नेपाली भाषा में 'फेसबुक' पर लिखा, "मीडिया और सोशल मीडिया के जरिए यह जानकारी मिली है कि ओडिशा के केआईआईटी विश्वविद्यालय के छात्रावास में एक नेपाली छात्रा की मौत हो गई है और नेपाली छात्रों को जबरन बाहर निकाला गया है। सरकार इस मामले को राजनयिक माध्यमों से देख रही है और संबंधित अधिकारियों के संपर्क में है।"

Open in App

KIIT Student Suicide: ओडिशा के भुवनेश्वर में एक निजी इंजीनियरिंग संस्थान में एक नेपाली छात्रा के अपने छात्रावास में मृत पाए जाने की घटना के संबंध में नयी दिल्ली स्थित नेपाल दूतावास के दो अधिकारी संस्थान का दौरा कर सकते हैं। अधिकारियों ने मंगलवार को यह जानकारी दी। उन्होंने बताया कि अधिकारी उन नेपाली छात्रों से भी मुलाकात कर सकते हैं जिन्हें उनके छात्रावास से कथित तौर पर बाहर निकाल दिया गया था।

संस्थान के रजिस्ट्रार ने बताया कि मृतक छात्रा की पहचान प्रकृति लम्साल के रूप में हुई है। वह ‘कलिंग इंस्टीट्यूट ऑफ इंडस्ट्रियल टेक्नोलॉजी’ (केआईआईटी) में बीटेक तृतीय वर्ष की छात्रा थी। कैम्पस में स्थिति तनावपूर्ण होने के बाद केआईआईटी प्रशासन ने कई नेपाली छात्रों को कथित रूप से छात्रावास से बाहर कर, उनके लिए यात्रा का प्रबंध किए बिना उन्हें कटक रेलवे स्टेशन पर छोड़ दिया।

नेपाल के प्रधानमंत्री के.पी. शर्मा ओली ने छात्रों को कुछ राहत देने की पेशकश की। ओली ने सोमवार को नेपाली भाषा में 'फेसबुक' पर लिखा, "मीडिया और सोशल मीडिया के जरिए यह जानकारी मिली है कि ओडिशा के केआईआईटी विश्वविद्यालय के छात्रावास में एक नेपाली छात्रा की मौत हो गई है और नेपाली छात्रों को जबरन बाहर निकाला गया है। सरकार इस मामले को राजनयिक माध्यमों से देख रही है और संबंधित अधिकारियों के संपर्क में है।"

बाद में ओली ने सोशल मीडिया मंच 'एक्स' पर पोस्ट किया, "नयी दिल्ली स्थित हमारे दूतावास ने ओडिशा में प्रभावित नेपाली छात्रों को परामर्श देने के लिए दो अधिकारियों को भेजा है। इसके अलावा, यह सुनिश्चित किया गया है कि वे अपनी इच्छा के अनुसार या तो छात्रावास में रह सकते हैं या स्वदेश लौट सकते हैं।"

मृतका के चचेरे भाई ने भुवनेश्वर के इन्फोसिटी पुलिस थाने में शिकायत दर्ज कराई थी कि उसकी बहन ने रविवार को अपने छात्रावास के कमरे में फांसी लगाकर आत्महत्या कर ली। उसने दावा किया कि विश्वविद्यालय का एक छात्र उसकी बहन को ब्लैकमेल कर रहा था जिसके कारण उसने यह कदम उठाया।

संस्थान ने कहा, "ऐसा संदेह है कि मृतिका के केआईआईटी के किसी अन्य छात्र के साथ प्रेम संबंध थे और उसने किसी कारणवश आत्महत्या कर ली।" 

टॅग्स :KIIT Universityओड़िसानेपालभारतIndia
Open in App

संबंधित खबरें

विश्वअबू धाबी में रोकी गई ईरानी मिसाइलों के मलबे की चपेट में आने से घायल 12 लोगों में 5 भारतीय शामिल

भारतमाफ कीजिए मुनिश्रीजी, आप गलत बोल गए

पूजा पाठBaisakhi 2026: सिर्फ पंजाब ही क्यों? भारत के इन 5 शहरों में भी दिखती है बैसाखी की रौनक, चेक करें बेस्ट स्पॉट्स

क्राइम अलर्ट'मैं कसूरवार हूं', बच्चे की मौत का गम नहीं सह पाई मां, टेक-सिटी बेंगलुरु में महिला इंजीनियर ने की खुदखुशी

भारतImport Duty Cut: सरकार ने आज से 41 वस्तुओं पर हटाया आयात शुल्क, चेक करें पूरी लिस्ट

भारत अधिक खबरें

भारतदिल्ली और उत्तरी भारत के कुछ हिस्सों में महसूस हुए भूकंप के झटके, अफगानिस्तान में आया भूकंप

भारतकेंद्रीय शिक्षा मंत्री धर्मेंद्र प्रधान ने ग्रीनविच मीन टाईम को महाकाल स्टेंडर्ड टाईम में बदलने पर दिया जोर

भारतदलित समुदाय के 22 फीसदी वोट पर जमीन अखिलेश की निगाह , 14 अप्रैल पर अंबेडकर जयंती पर गांव-गांव में करेगी कार्यक्रम

भारतराघव चड्ढा पर आतिशी का बड़ा आरोप, 'BJP से डरते हैं, अगला कदम क्या होगा?'

भारतउत्तर प्रदेश उपचुनाव 2026ः घोसी, फरीदपुर और दुद्धी विधानसभा सीट पर पड़ेंगे वोट?, 2027 विस चुनाव से पहले सेमीफाइनल, सीएम योगी-अखिलेश यादव में टक्कर?