लाइव न्यूज़ :

प्रमिका के मकान में दफन मिला लापता युवक का शव

By भाषा | Updated: August 17, 2021 21:22 IST

Open in App

जनपद से पिछले एक सप्ताह से लापता 18 साल के युवक का आधा जला हुआ शव गांव में उसकी प्रेमिका के मकान में दफनाया हुआ मिला। पुलिस अधीक्षक (देहात) इराज राजा ने मंगलवार को बताया कि मुरादनगर के खिराजपुर गांव का रहने वाला मुर्सलीम 11 अगस्त से लापता था। इस संबंध में 15 अगस्त को मामला दर्ज किया गया था। पुलिस ने बताया कि ग्रामीणों ने उसकी प्रेमिका के मकान से दुर्गंध आने की शिकायत की, जिसके आधार पर वहां तलाशी की कार्रवाई की गई। बाद में पुलिस ने मजिस्ट्रेट की उपस्थिति में मकान के एक कमरे के फर्श की खुदाई कर लापता युवक का शव वहां से बरामद किया। पुलिस ने बताया कि शव पर तेजाब से जलने के निशान हैं। पुलिस ने शव को पोस्टमॉर्टम के लिए भेज दिया है। मामले की जांच सभी पहलुओं से की जा रही है। अधिकारी ने कहा कि पोस्टमॉर्टम की रिपोर्ट आने पर ही मौत के वास्तविक कारण का पता लगेगा।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

भारतहिंदू महिलाओं के खिलाफ 'अपमानजनक' टिप्पणी करने पर मंदिर के पुजारी के खिलाफ प्राथमिकी

भारतगाजियाबाद में महिला की हत्या के एक महीने बाद 24 वर्षीय युवक गिरफ्तार

भारतलोनी हमला मामला: इदरीसी को रासुका के तहत 12 महीने की हिरासत में भेजा गया

भारत अधिक खबरें

भारतKotma Building Collapses: 4 मंजिला इमारत हुई जमींदोज, 2 लोगों की मलबे में दबकर मौत; कई अब भी फंसे

भारतगोदाम में भर रहे थे नाइट्रोजन गैस?, विस्फोट में 4 की मौत और 2 घायल

भारतPAN Card Update: घर बैठे सुधारें पैन कार्ड में मोबाइल नंबर या नाम, बस 5 मिनट में होगा पूरा काम; देखें प्रोसेस

भारत'Three Allegations, Zero Truth': आम आदमी पार्टी द्वारा राज्यसभा की भूमिका से हटाए जाने के बाद राघव चड्ढा का जवाब

भारतMadhya Pradesh: अनूपपुर ज़िले में चार-मंज़िला होटल गिरने से मलबे में कई लोगों के फँसे होने की आशंका, एक की मौत