हिंदू महिलाओं के खिलाफ 'अपमानजनक' टिप्पणी करने पर मंदिर के पुजारी के खिलाफ प्राथमिकी

By भाषा | Published: September 1, 2021 01:06 AM2021-09-01T01:06:23+5:302021-09-01T01:06:23+5:30

FIR against temple priest for making 'derogatory' remarks against Hindu women | हिंदू महिलाओं के खिलाफ 'अपमानजनक' टिप्पणी करने पर मंदिर के पुजारी के खिलाफ प्राथमिकी

हिंदू महिलाओं के खिलाफ 'अपमानजनक' टिप्पणी करने पर मंदिर के पुजारी के खिलाफ प्राथमिकी

उत्तर प्रदेश के गाजियाबाद जिले में मसूरी पुलिस ने हिंदू महिलाओं के खिलाफ अपमानजनक टिप्पणी करने के आरोप में डासना देवी मंदिर के पुजारी स्वामी यति नरसिंहानंद सरस्वती के विरुद्ध एक प्राथमिकी दर्ज की है। एक वरिष्ठ अधिकारी ने मंगलवार को यह जानकारी दी। गाजियाबाद के पुलिस अधीक्षक (ग्रामीण) इराज राजा ने बताया कि सोशल मीडिया पर वायरल कथित वीडियो क्लिप में दिख रहा है कि पुजारी मंदिर परिसर के अंदर बैठे हैं और हिंदू महिलाओं के दूसरे धर्म के लोगों के साथ संबंधों पर आपत्तिजनक टिप्पणी कर रहे हैं। राजा ने बताया कि इस संबंध में भारतीय दंड संहिता की धारा 505-एक (सी), 509, 504 और 506 तथा सूचना प्रौद्योगिकी अधिनियम की धारा 67 के तहत प्राथमिकी दर्ज की गई है। अधिकारी ने कहा कि मामले में जांच के बाद विधिक कार्यवाही शुरू की जाएगी। राष्ट्रीय महिला आयोग (एनसीडब्ल्यू) की अध्यक्ष रेखा शर्मा के निर्देश के बाद पुलिस ने पुजारी के खिलाफ मामला दर्ज किया।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Web Title: FIR against temple priest for making 'derogatory' remarks against Hindu women

भारत से जुड़ीहिंदी खबरोंऔर देश दुनिया खबरोंके लिए यहाँ क्लिक करे.यूट्यूब चैनल यहाँ इब करें और देखें हमारा एक्सक्लूसिव वीडियो कंटेंट. सोशल से जुड़ने के लिए हमारा Facebook Pageलाइक करे

टॅग्स :Mussoorie Police