लाइव न्यूज़ :

दिल्ली में कोरोना के बढ़ते मामलों को लेकर DDMA अलर्ट, 20 अप्रैल को होगी उच्च स्तरीय बैठक

By रुस्तम राणा | Updated: April 14, 2022 22:23 IST

गुरुवार को दिल्ली में कोरोना संक्रमण के 325 नए मामले सामने आए हैं। हालांकि पिछले 24 घंटे में कोरोना संक्रमण से कोई भी मौत नहीं हुई है। जबकि 224 मरीज इस गंभीर बीमारी से ठीक हुए हैं। देश की राजधानी में कोरोना के 915 मामले सक्रिय हैं। 

Open in App
ठळक मुद्देगुरुवार को दिल्ली में कोविड-19 के 325 नए मामले सामने आए बैठक में दिल्ली सीएम केजरीवाल और एलजी अनिल बैजल होंगे मौजूद

नई दिल्ली: राष्ट्रीय राजधानी में दिल्ली में बढ़ रहे कोरोना के मामले ने एकबार फिर से चिंता बढ़ा दी है। राज्य में बढ़तो कोरोना वायरस के मामलों को लेकर मौजूदा स्थिति पर चर्चा करने के लिए दिल्ली आपदा प्रबंधन प्राधिकरण (DDMA) की उच्च स्तरीय बैठक 20 अप्रैल को होगी। डीडीएमए की इस बैठक में एलजी अनिल बैजल, सीएम अरविंद केजरीवाल, डिप्टी सीएम मनीष सिसोदिया, स्वास्थ्य मंत्री सत्येंद्र जैन और अन्य मौजूद रहेंगे।

बीते 24 घंटे में आए कोविड-19 के 325 नए मामले

गुरुवार को दिल्ली में कोविड-19 के 325 नए मामले सामने आए हैं। हालांकि पिछले 24 घंटे में कोरोना संक्रमण से कोई भी मौत नहीं हुई है। जबकि 224 मरीज इस गंभीर बीमारी से ठीक हुए हैं। देश की राजधानी में कोरोना के 915 मामले सक्रिय हैं। 

स्कूलों के लिए जारी की नई एडवाइजरी

वहीं दिल्ली में कोरोना संक्रमण को लेकर स्कूलों के लिए कोविड-19 से संबंधित नई एडवाइजरी जारी की गई है। जिसके तहत यदि किसी छात्र या कर्मचारी के कोरोना वायरस से संक्रमित होने की पुष्टि होती है तो समूचे परिसर को या खास हिस्से को अस्थायी रूप से बंद कर दिया जाए। 

सामाजिक दूरी और मास्क पहनने की दी गई सलाह

शिक्षा निदेशालय ने यह भी कहा कि छात्रों और कर्मचारियों को मास्क पहनना चाहिए तथा यथासंभव आपस में दूरी बनाये रखनी चाहिए। दिल्ली एवं राष्ट्रीय राजधानी क्षेत्र (एनसीआर) में कुछ छात्रों के कोरोना वायरस से संक्रमित होने की खबरों के बीच 13 अप्रैल को यह परामर्श जारी किया गया।

इसके साथ एडवाइजरी में, नियमित रूप से हाथ धोने और सैनिटाइजर का इस्तेमाल करने और कोविड की रोकथाम के बारे में छात्रों, शिक्षकों एवं अन्य सहायक कर्मचारियों और आगंतुक अभिभावकों के बीच जागरूकता पैदा करने की सलाह दी गई है। 

टॅग्स :दिल्ली में कोरोनादिल्लीकोविड-19 इंडिया
Open in App

संबंधित खबरें

भारतघायल हूं इसलिए घातक हूं?, राघव ने एक्स पर किया पोस्ट, मैं बोलना नहीं चाहता था, मगर चुप रहता तो बार-बार दोहराया गया झूठ भी सच लगने लगता, वीडियो

भारतLPG Cylinder Update: सिलेंडर के लिए अब लंबी वेटिंग खत्म! दिल्ली में बस ID कार्ड दिखाओ और 5KG सिलेंडर पाओ

भारतदिल्ली और उत्तरी भारत के कुछ हिस्सों में महसूस हुए भूकंप के झटके, अफगानिस्तान में आया भूकंप

भारतजो डर गया, समझो मर गया?, सौरभ भारद्वाज ने राघव चड्ढा पर निशाना साधा, कहा- केजरीवाल गिरफ्तार हुए तो विदेश में छिपा?

भारतस्वाति मालीवाल के बाद राघव चड्ढा पर गाज?, आखिर क्यों केजरीवाल के खास लोग छोड़ रहे साथ?

भारत अधिक खबरें

भारतWest Asia Conflict: युद्धग्रस्त ईरान में फंसे 345 भारतीय, आर्मेनिया के रास्ते वतन लौटे; भारत की कूटनीतिक जीत

भारतKotma Building Collapses: 4 मंजिला इमारत हुई जमींदोज, 2 लोगों की मलबे में दबकर मौत; कई अब भी फंसे

भारतगोदाम में भर रहे थे नाइट्रोजन गैस?, विस्फोट में 4 की मौत और 2 घायल

भारतPAN Card Update: घर बैठे सुधारें पैन कार्ड में मोबाइल नंबर या नाम, बस 5 मिनट में होगा पूरा काम; देखें प्रोसेस

भारत'Three Allegations, Zero Truth': आम आदमी पार्टी द्वारा राज्यसभा की भूमिका से हटाए जाने के बाद राघव चड्ढा का जवाब