लाइव न्यूज़ :

दिल्ली में अब मास्क नहीं पहना तो भी नहीं लगेगा जुर्माना, DDMA की बैठक में लिए गए 4 बड़े फैसले, जानें डिटेल

By लोकमत न्यूज़ डेस्क | Updated: April 1, 2022 22:30 IST

शुक्रवार को डीडीएमए ने इस संबंध में नए आदेश जारी कर लोगों को सार्वजनिक जगहों पर मास्क पहनने की सलाह दी गई है। हालांकि, इस तरह के अपराध के लिए तत्काल प्रभाव से अगले आदेश तक कोई जुर्माना नहीं लगाया जाएगा।

Open in App
ठळक मुद्देमहामारी एक्ट जारी रहेगा, ताकि कोरोना जांच और टीकाकरण भी जारी रहेमास्क न पहनने पर 500 रुपये जुर्माने को किया गया समाप्त

नई दिल्ली: भारत में कोरोना के घटते मामलों को देखते हुए कई राज्यों ने अपने यहां से कोविड प्रतिबंधों को हटा दिया है अथवा उसमें ढील दी गई। राष्ट्रीय राजधानी दिल्ली में 28 फरवरी से सभी तरह के कोविड प्रतिबंधों को वापस लिया गया था। अब शुक्रवार को डीडीएमए ने इस संबंध में नए आदेश जारी कर लोगों को सार्वजनिक जगहों पर मास्क पहनने की सलाह दी गई है। हालांकि, इस तरह के अपराध के लिए तत्काल प्रभाव से अगले आदेश तक कोई जुर्माना नहीं लगाया जाएगा।

हेल्थ एंड फैमिली वेलफेयर डिपार्टमेंट के आदेश में कहा गया है कि राष्ट्रीय राजधानी में कोरोना संक्रमण की दर में काफी हद तक नीचे आ गए हैं। अधिकतर संख्या  का टीकाकरण हो चुका है। इसलिए डीडीएमए ने यह निर्णय लिया है कि लोग सार्वजनिक जगहों पर मास्क पहनें। हालांकि जो लोग मास्क नहीं पहनेंगे उन पर किसी तरह का जुर्माना नहीं लगाया जाएगा।

डीडीएम की बैठक में लिए गए निर्णय

1. सार्वजनिक जगहों पर मास्क पहनने की सलाह2. मास्क नहीं लगाने पर ना कोई चालान किया जाएगा और ना ही जुर्माना ही भरना होगा।3. एहतियात के तौर पर डाक्टरों, प्रयोगशालाओं और स्वैच्छिक नेटवर्क के जरिये विशिष्ट बीमारियों / स्थितियों की निगरानी की जाएगी।4. महामारी एक्ट जारी रहेगा, ताकि कोरोना जांच और टीकाकरण भी जारी रहे।  

डीडीएमए की बैठक में उपरोक्त निर्णय के साथ दिल्ली में कोरोना की स्थिति के पूरी तरह से नियंत्रण में होने और संक्रमण दर 0.5 प्रतिशत के आसपास होने पर संतोष जताया गया है। आपको बता दें कि इससे पहले 25 फरवरी को डीडीएमए की अहम बैठक में राज्य में नाइट कर्फ्यू सहित कोरोना के सभी प्रतिबंधों को हटा दिया था।

इस बैठक में राज्य में 1 अप्रैल से पूरी तरह से स्कूल खोलने का निर्णय लिया गया था। वहीं मास्क न पहनने पर दो हजार की जगह 500 रुपये का जुर्माना किया गया था, जिसे अब खत्म कर दिया गया है। वहीं 4 फरवरी को हुई बैठक में प्रतिबंधों में ढील दी गई थी। 

टॅग्स :दिल्लीदिल्ली में कोरोना
Open in App

संबंधित खबरें

भारतघायल हूं इसलिए घातक हूं?, राघव ने एक्स पर किया पोस्ट, मैं बोलना नहीं चाहता था, मगर चुप रहता तो बार-बार दोहराया गया झूठ भी सच लगने लगता, वीडियो

भारतLPG Cylinder Update: सिलेंडर के लिए अब लंबी वेटिंग खत्म! दिल्ली में बस ID कार्ड दिखाओ और 5KG सिलेंडर पाओ

भारतदिल्ली और उत्तरी भारत के कुछ हिस्सों में महसूस हुए भूकंप के झटके, अफगानिस्तान में आया भूकंप

भारतजो डर गया, समझो मर गया?, सौरभ भारद्वाज ने राघव चड्ढा पर निशाना साधा, कहा- केजरीवाल गिरफ्तार हुए तो विदेश में छिपा?

भारतस्वाति मालीवाल के बाद राघव चड्ढा पर गाज?, आखिर क्यों केजरीवाल के खास लोग छोड़ रहे साथ?

भारत अधिक खबरें

भारततमिलनाडु चुनावों के लिए BJP का टिकट न मिलने के बाद अन्नामलाई ने दिया अपना स्पष्टीकरण

भारतलखनऊ सहित यूपी के 17 शहरों में कूड़े का अंबार?, मतदान करने असम गए हजारों सफाईकर्मी, 12 अप्रैल को लौंटेगे?

भारतबारामती विधानसभा सीटः सुनेत्रा पवार के खिलाफ प्रत्याशी ना उतारें?, सीएम देवेंद्र फडणवीस ने कहा- निर्विरोध जिताएं, सभी दलों से की अपील

भारत'एकनाथ शिंदे और बलात्कार के आरोपी अशोक खरात के बीच 17 बार फोन पर बातचीत हुई', अंजलि दमानिया का आरोप

भारतमोथाबाड़ी में न्यायिक अधिकारी को किया अगवा और असली आरोपी फरार?, सीएम ममता बनर्जी ने कहा- निर्दोष लोगों को परेशान कर रही एनआईए