लाइव न्यूज़ :

तीन महीने से अधिक की गर्भवती महिलाओं को एसबीआई ने बताया अनफिट, दिल्ली महिला आयोग ने नोटिस जारी किया

By विशाल कुमार | Updated: January 29, 2022 11:05 IST

दिल्ली महिला आयोग की अध्यक्ष स्वाति मालीवाल ने ट्वीट कर कहा कि एसबीआई ने तीन महीने से अधिक की गर्भवती महिलाओं को अयोग्य कहा है। उन्होंने कहा कि बैंक का यह कदम भेदभावपूर्ण और गैरकानूनी है और यह कानून के तहत प्रदत्त मातृत्व लाभों को प्रभावित कर सकता है।

Open in App
ठळक मुद्देएसबीआई ने तीन महीने से अधिक की गर्भवती महिलाओं को अनफिट कहा है।दिल्ली महिला आयोग ने कहा कि बैंक का यह कदम भेदभावपूर्ण और गैरकानूनी है।डीसीडब्ल्यू ने एसबीआई से मंगलवार तक नोटिस का जवाब देने को कहा है।

नई दिल्ली: तीन महीने से अधिक की गर्भवती महिलाओं को नौकरी ज्वाइन करने से रोकने को लेकर स्टेट बैंक ऑफ इंडिया (एसबीआई) को दिल्ली महिला आयोग ने नोटिस जारी किया है।

दिल्ली महिला आयोग की अध्यक्ष स्वाति मालीवाल ने ट्वीट कर कहा कि एसबीआई ने तीन महीने से अधिक की गर्भवती महिलाओं को अनफिट कहा है। उन्होंने कहा कि बैंक का यह कदम भेदभावपूर्ण और गैरकानूनी है और यह कानून के तहत प्रदत्त मातृत्व लाभों को प्रभावित कर सकता है।

मालीवाल ने ट्वीट कर कहा कि ऐसा लगता है कि भारतीय स्टेट बैंक ने 3 महीने से अधिक गर्भवती महिलाओं को सेवा में शामिल होने से रोकने के लिए दिशानिर्देश जारी किए हैं और उन्हें 'अस्थायी रूप से अयोग्य' करार दिया है। यह भेदभावपूर्ण और अवैध दोनों है। हमने उन्हें नोटिस जारी कर इस महिला विरोधी नियम को वापस लेने की मांग की है।

मालीवाल द्वारा ट्वीट किए गए नोटिस के अनुसार, एसबीआई ने 31 दिसंबर को एक सर्कुलर में तीन महीने से अधिक गर्भवती महिलाओं को नियत प्रक्रिया के माध्यम से चुने जाने के बावजूद काम पर जाने से रोक दिया।

उन्होंने कहा कि सर्कुलर में कहा गया है कि उन्हें अस्थायी रूप से अनफिट माना जाएगा और उन्हें बच्चे के जन्म के बाद चार महीने के भीतर शामिल होने की अनुमति दी जा सकती है। भारतीय स्टेट बैंक ने अभी तक इस मामले पर प्रतिक्रिया नहीं दी है। डीसीडब्ल्यू ने एसबीआई से मंगलवार तक नोटिस का जवाब देने को कहा है।

टॅग्स :SBIस्वाति मालीवालप्रेगनेंसीमहिलाWoman
Open in App

संबंधित खबरें

क्राइम अलर्टAndhra Pradesh: सरकारी महिला कर्मचारी से दरिंदगी की हदें पार, चाकू की नोक पर लूटी अस्मत, गुप्तांगों में डाली लोहे की रॉड

क्राइम अलर्ट'मैं कसूरवार हूं', बच्चे की मौत का गम नहीं सह पाई मां, टेक-सिटी बेंगलुरु में महिला इंजीनियर ने की खुदखुशी

भारतNew BMC Commissioner: BMC की पहली महिला आयुक्त बनीं अश्विनी भिड़े, जानें कौन हैं 1995 बैच की ये IAS अफसर

क्राइम अलर्ट'धुरंधर 2' देखने पहुंची महिला के साथ छेड़छाड़, थिएटर में ही लोगों ने कर दी आरोपी की धुनाई; VIDEO वायरल

बॉलीवुड चुस्कीये हैं मोहब्बतें वाली Divyanka बनने वाली हैं मां, 10 साल बाद मिली खुशखबरी, देखें तस्वीरें

भारत अधिक खबरें

भारत'Three Allegations, Zero Truth': आम आदमी पार्टी द्वारा राज्यसभा की भूमिका से हटाए जाने के बाद राघव चड्ढा का जवाब

भारतMadhya Pradesh: अनूपपुर ज़िले में चार-मंज़िला होटल गिरने से मलबे में कई लोगों के फँसे होने की आशंका, एक की मौत

भारततमिलनाडु चुनावों के लिए BJP का टिकट न मिलने के बाद अन्नामलाई ने दिया अपना स्पष्टीकरण

भारतलखनऊ सहित यूपी के 17 शहरों में कूड़े का अंबार?, मतदान करने असम गए हजारों सफाईकर्मी, 12 अप्रैल को लौंटेगे?

भारतबारामती विधानसभा सीटः सुनेत्रा पवार के खिलाफ प्रत्याशी ना उतारें?, सीएम देवेंद्र फडणवीस ने कहा- निर्विरोध जिताएं, सभी दलों से की अपील