लाइव न्यूज़ :

डेटा विश्लेषण में जीएसटी न चुकाने वालों का खुलासा, राज्यों को कार्रवाई के लिए कहा गया

By भाषा | Updated: July 15, 2018 01:27 IST

जीएसटीएन मंत्री समूह ने राज्य सरकारों से कहा है कि वह उन कर चूककर्ताओं के खिलाफ कार्रवाई करे जिन्हें इन्फोसिस द्वारा तैयार डेटा विश्लेषण उपाय के जरिए चिन्हित किया गया है। 

Open in App

बेंगलुरू, 14 जुलाई। जीएसटीएन मंत्री समूह ने राज्य सरकारों से कहा है कि वह उन कर चूककर्ताओं के खिलाफ कार्रवाई करे जिन्हें इन्फोसिस द्वारा तैयार डेटा विश्लेषण उपाय के जरिए चिन्हित किया गया है। 

बिहार के उप मुख्यमंत्री सुशील कुमार मोदी ने यह जानकारी दी। उन्होंने यहां जीएसटीएन मंत्री समूह की बैठक के बाद संवाददाताओं से कहा ,‘ इन्फोसिस द्वारा बनाए गए डेटा विश्लेषण उपाय के जरिए हमने जीएसटीआर 3 बी व जीएसटीआर 1 दाखिल किए जाने के दौरान बड़ी संख्या में चूककर्ताओं को पकड़ा है। ’ 

उन्होंने कहा ,‘ हमने दो रपट तैयार की हैं जिन्हें राज्य सरकारों को दिया जाएगा ताकि वे चूककर्ताओं के खिलाफ कार्रवाई कर सकें। ’ जीएसटी के कार्यान्वयन में आ रही आईटी चुनौतियों पर निगरानी रखने व उनका समाधान सुझाने के लिए गठित इस मंत्री समूह के अध्यक्ष सुशील कुमार मोदी हैं। 

बैठक में इन्फोसिस के मुख्य परिचालन अधिकारी प्रवीण राव सहित अन्य शीर्ष कार्यकारी मौजूद थे। मोदी ने कहा कि कुछ राज्यों ने चूककर्ताओं के खिलाफ पहले ही कार्रवाई शुरू कर दी है तथा अन्य को भी आगाह किया है कि अगर दोषी पाये जाने पर उनके खिलाफ कड़ी कार्रवाई की जाएगी। 

एक सवाल के जवाब में उन्होंने कहा कि मंत्री समूह आईटी मोर्चे पर इन्फोसिस से पूरी तरह संतुष्ट है। 

टॅग्स :जीएसटीमोदी सरकार
Open in App

संबंधित खबरें

भारतTamil Nadu Election 2026: क्या CBSE का नया सिलेबस भाषा विवाद की जड़? सीएम स्टालिन ने कहा- "भाषा थोपने का सुनियोजित प्रयास"

भारतImport Duty Cut: सरकार ने आज से 41 वस्तुओं पर हटाया आयात शुल्क, चेक करें पूरी लिस्ट

भारतऊर्जा संकट में भी आत्मविश्वास कायम रहने का क्या है राज ?

कारोबारमार्च जीएसटी संग्रहः 8.8% की वृद्धि, 200000 करोड़ रुपये से अधिक कमाई, झमाझम बरसे पैसा?

भारतBihar News: राज्य अधिकारियों ने दिया अपनी संपत्ति का ब्योरा, जानें सबसे ज्यादा अमीर कौन?

भारत अधिक खबरें

भारतWATCH: बिहार के सारण जिले में जदयू के प्रखंड अध्यक्ष का एक लड़की के साथ अश्लील वीडियो वायरल, दोनों आपत्तिजनक अवस्था में थे खेत में एक लड़की नेता के पीछे भाग रही है

भारतबिहार में सत्ता हस्तांतरण को लेकर सियासी हलचल हुई तेज, 12 अप्रैल को नीतीश कुमार दे सकते हैं मुख्यमंत्री पद से इस्तीफा, भाजपा में मुख्यमंत्री को लेकर जारी है मंथन 

भारत'वे बंगाल को खत्म करना चाहते हैं': ममता बनर्जी ने BJP पर साधा निशाना, चुनावों से पहले किसानों के लिए अलग से बजट का वादा किया

भारतIST की जगह 'महाकाल मानक समय'? शिक्षा मंत्री धर्मेंद्र प्रधान ने गणना ढांचे पर पुनर्विचार का दिया प्रस्ताव

भारतबिहार से दिल्ली तक की नई पारी, नीतीश कुमार 10 अप्रैल को लेंगे राज्यसभा सांसद की शपथ, पूरी डिटेल यहां