लाइव न्यूज़ :

दिल्ली का मौसम: दिल्ली में कई जगहों पर दिन में छाया अंधेरा, आंधी-तूफान के साथ झमाझम बारिश

By अनुराग आनंद | Updated: June 10, 2020 18:54 IST

मौसम विभाग ने दिल्ली व आसपास के क्षेत्रों में हल्की बारिश का अनुमान जताया था।

Open in App
ठळक मुद्दे उत्तरी राजस्थान में चक्रवाती हवा का असर है जिसका प्रभाव आसपास के क्षेत्र में देखा गया है।चक्रवाती हवाएं उत्तरी पाकिस्तान से बंगाल की खाड़ी के कम दबाव वाले क्षेत्र में चल रही हैं।रविवार तक दिल्ली के आसपास के मौसम का मिजाज एक बार फिर से बदलेगा और लोगों को गर्मी से भी थोड़ी राहत रहेगी।

नई दिल्ली: देश की राजधानी दिल्ली में आज (बुधवार) तेज गर्मी से लोगों को राहत मिली है। दिल्ली, एनसीआर के इलाके में आंधी-तूफान के साथ बारिश हुई है। बता दें कि तेज आंधी और बारिश के चलते दिल्ली-एनसीआर के लोगों को बुधवार शाम उमस भरी गर्मी से राहत मिली है। 

सूत्रों से मिल रही जानकारी के मुताबिक, दिल्ली से सटे नोएडा के कुछ इलाकों में ओले भी गिरे हैं। नोएडा-ग्रेटर नोएडा में 50 से 60 किलोमीटर प्रति घंटे की रफ्तार से धूल भरी आंधी चली। इसके बाद आंधी संग बारिश के साथ ही ओले भी गिरे।

मोसम विभाग ने जताया था बारिश का अनुमान-

इससे पहले मौसम विभाग ने हल्की बारिश का अनुमान जताया था। मौसम विभाग ने कहा, 40-50 किमी प्रति घंटे की रफ्तार से हवाएं भी चल सकती हैं। मौसम की ऐसी ही स्थिति हरियाणा में भी देखने को मिल सकती है।

उत्तरी राजस्थान में चक्रवाती हवा का असर है जिसका प्रभाव आसपास के इलाकों में देखा जा सकता है। चक्रवाती हवाएं उत्तरी पाकिस्तान से बंगाल की खाड़ी के कम दबाव वाले क्षेत्र में चल रही हैं।

शनिवार तक फिर से दिल्ली के मौसम का मिजाज बदलेगा-

स्काइमेट वेदर के मौसम वैज्ञानिक की मानें तो उत्तर भारत में आ रहे पश्चिमी विक्षोभ के चलते आगामी शनिवार तक बारिश की संभावना है।

भारतीय मौसम विज्ञान विभाग (India Meteorological Department) के पूर्वानुमान के मुताबिक, शनिवार को एक बार फिर मौसम में बदलाव और बारिश होने के आसार हैं। इससे रविवार को भी थोड़ी राहत रहेगी।

 

टॅग्स :दिल्लीमौसममौसम रिपोर्ट
Open in App

संबंधित खबरें

भारतघायल हूं इसलिए घातक हूं?, राघव ने एक्स पर किया पोस्ट, मैं बोलना नहीं चाहता था, मगर चुप रहता तो बार-बार दोहराया गया झूठ भी सच लगने लगता, वीडियो

भारतLPG Cylinder Update: सिलेंडर के लिए अब लंबी वेटिंग खत्म! दिल्ली में बस ID कार्ड दिखाओ और 5KG सिलेंडर पाओ

भारतदिल्ली और उत्तरी भारत के कुछ हिस्सों में महसूस हुए भूकंप के झटके, अफगानिस्तान में आया भूकंप

भारतजो डर गया, समझो मर गया?, सौरभ भारद्वाज ने राघव चड्ढा पर निशाना साधा, कहा- केजरीवाल गिरफ्तार हुए तो विदेश में छिपा?

भारतस्वाति मालीवाल के बाद राघव चड्ढा पर गाज?, आखिर क्यों केजरीवाल के खास लोग छोड़ रहे साथ?

भारत अधिक खबरें

भारतMadhya Pradesh: अनूपपुर ज़िले में चार-मंज़िला होटल गिरने से मलबे में कई लोगों के फँसे होने की आशंका, एक की मौत

भारततमिलनाडु चुनावों के लिए BJP का टिकट न मिलने के बाद अन्नामलाई ने दिया अपना स्पष्टीकरण

भारतलखनऊ सहित यूपी के 17 शहरों में कूड़े का अंबार?, मतदान करने असम गए हजारों सफाईकर्मी, 12 अप्रैल को लौंटेगे?

भारतबारामती विधानसभा सीटः सुनेत्रा पवार के खिलाफ प्रत्याशी ना उतारें?, सीएम देवेंद्र फडणवीस ने कहा- निर्विरोध जिताएं, सभी दलों से की अपील

भारत'एकनाथ शिंदे और बलात्कार के आरोपी अशोक खरात के बीच 17 बार फोन पर बातचीत हुई', अंजलि दमानिया का आरोप