लाइव न्यूज़ :

Election 2024: दमोह-दो दोस्तों में मुकाबला,BJP कैंडिडेट का नाम आते ही जमकर रोए कांग्रेस प्रत्याशी

By अनुराग.श्रीवास्तव@लोकमत.इन | Updated: April 3, 2024 12:18 IST

मध्य प्रदेश के दमोह लोकसभा सीट पर दो दोस्तों के बीच रोचक मुकाबला हो गया है आलम यह है कि बीजेपी कैंडिडेट का नाम आते ही कांग्रेस कैंडिडेट के आंखों में आ गया आंसू मंच से ही भाजपा प्रत्याशी जमकर रोए।

Open in App
ठळक मुद्देएमपी की दमोह सीट पर दो पुराने दोस्त आमने-सामनेप्रचार के मंच पर जब रोने लगे कांग्रेस प्रत्याशी

चुनाव प्रचार के मंच पर कांग्रेस प्रत्याशी की आंखों से बहते हुए आंसू... यह तस्वीरें हैं दमोह लोकसभा सीट से कांग्रेस प्रत्याशी तरवर सिंह लोधी की... जो मंच पर अपने दोस्त दमोह सीट से भाजपा प्रत्याशी राहुल लोधी का नाम आने के बाद फूट-फूट कर रोने लगे....

 इस पूरे मामले को समझे तो, दमोह लोकसभा सीट इस बार इसलिए चर्चा में क्योंकि यहां से दो पुराने दोस्त आमने-सामने है... एक ही समाज से आने वाले भाजपा उम्मीदवार राहुल लोधी और कांग्रेस उम्मीदवार तरवर लोधी के बीच यहां मुकाबला है।

 2020 से पहले राहुल लोधी-तरवर लोधी कांग्रेस में शामिल थे और 2018 के विधानसभा चुनाव में दोनों कांग्रेस के टिकट पर जीते थे। लेकिन राहुल लोधी ने 2020 में कांग्रेस छोड़ भाजपा की सदस्यता ले ली और तरवर कांग्रेस में ही रहे । 2023 का विधानसभा चुनाव राहुल लोधी और तरवर लोधी दोनों हार गए। लेकिन अब 2024 के चुनाव में दो पुराने दोस्त, पुर्व विधायक अलग-अलग पार्टी से आमने-सामने है।

और जब चुनाव प्रचार में प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष जीतू पटवारी ने मंच से  टिकाऊ और बिकाऊ का मुद्दा उठाया तो तरवर लोधी जमकर रोने लगे...हालांकि दमोह सीट पर कांग्रेस के इमोशनल कार्ड पर बीजेपी उम्मीदवार ने जवाबी हमला बोला। दमोह से बीजेपी उम्मीदवार राहुल लोधी ने जीतू पटवारी को सलाह देते हुए कहा कि वह समाज की चिंता ना करें कांग्रेस पार्टी को बचाने का काम करें।

 बाइट राहुल लोधी बीजेपी उम्मीदवार एमपी दमोहदमोह लोकसभा की आठ विधानसभा सीटों में से 7 सीटों पर भाजपा का कब्जा है।  एक सीट पर कांग्रेस का काबिज है। भाजपा प्रत्याशी राहुल लोधी मोदी की गारंटी पर वोट मांग रहे तो कांग्रेस प्रत्याशी तरवर लोधी जनता के स्वाभिमान का चुनाव बताकर जनमत जुटाने की कोशिश कर रहे हैं लेकिन दमोह सीट पर जीत किसकी होती है यह दिलचस्प हो गया है।। 

टॅग्स :भारतमध्य प्रदेशकांग्रेसBJP
Open in App

संबंधित खबरें

भारतबिहार में 15 अप्रैल को बीजेपी के नेतृत्व वाली नई NDA सरकार बनने की तैयारी, नीतीश कुमार के सीएम पद से हटने की संभावना

भारतबंगाल में भाजपा की कोई भी चाल 'चोलबे ना', TMC सांसद शत्रुघ्न सिन्हा ने पश्चिम बंगाल विधानसभा चुनाव को लेकर बोले

भारत'बंगालियों को अल्पसंख्यक नहीं बनने देगी': चुनावी रैली में पीएम मोदी ने पश्चिम बंगाल में UCC लागू करने का वादा किया

कारोबारUnnat Krishi Mahotsav: प्रति क्विंटल 40 रुपए का बोनस, 2625 रुपए गेहूं खरीदारी?, रक्षा मंत्री सिंह ने कहा- लगन के साथ प्रदेश को आगे बढ़ा रहे सीएम यादव 

भारतपश्चिम बंगाल में भाजपा की सरकार आएगी, हमें पूरा विश्वास?, केंद्रीय मंत्री रामदास अठावले ने कहा-ममता दीदी का जाना तय, गुंडागर्दी, हिंसा बहुत बढ़ी, वीडियो

भारत अधिक खबरें

भारतबिहार में दुखद घटना, कटिहार में कई वाहनों की टक्कर में 10 लोगों की मौत, 25 घायल

भारतनागपुर में वायुसेना के मेंटेनेंस कमांड कमांडर्स का कॉन्क्लेव संपन्न, मिशन मोड में ऑपरेशनल सपोर्ट बढ़ाने पर जोर

भारतमध्य प्रदेश चीतों के पुनरुद्धार का नया केंद्र, 'गामिनी' ने खुले जंगल में दिए 4 शावक

भारतमियांपुर गांव को रविंद्र नगर कहिए जनाब?, सीएम योगी बोले-गांव में मियां नहीं तो नाम क्यों?, लखीमपुर खीरी से बंगाल चुनाव में खेला दांव?

भारतबांका राजकीय इंजीनियरिंग कॉलेज परिसरः क्लासरूम में आपत्तिजनक थे छात्र और छात्रा?, आग की तरह अफवाह फैली, जमकर नारेबाजी